नोकिया 8 एंड्रॉयड स्मार्टफोन लॉन्च से पहले ऑनलाइन लिस्ट

नोकिया 8 एंड्रॉयड स्मार्टफोन लॉन्च से पहले ऑनलाइन लिस्ट
विज्ञापन
चीन की एक वेबसाइट पर एक नए नोकिया एंड्रॉयड स्मार्टफोन को देखा गया है। इसके साथ ही स्मार्टफोन के लिए चीनी वेबसाइट पर प्री-रजिस्ट्रेशन भी कर सकते हैं। कथित नोकिया 8 को चीन में जेडीडॉटकॉम पर लिस्ट किया गया है और इसकी कीमत 3,188 चीनी युआन (करीब 31,000 रुपये) है। लेकिन, नोकिया 8 की ऑनलाइन लिस्टिंग पर भरोसा करना बेहद मुश्किल है।

रविवार को होने वाले एचएमडी ग्लोबल के इवेंट में एक हफ्ते से कम का समय बचा है। ई-कॉमर्स वेबसाइट की लिस्टिंग से पता चलता है कि नोकिया 8 को इस इवेंट में लॉन्च किया जा सकता है। ऑनलाइन लिस्टिंग में दिखी तस्वीरों से नोकिया के इस स्मार्टफोन के लगभग बेज़ेल-लेस डिस्प्ले होने का पता चलता है।

फ्रंट स्पेसिफिकेशन की बात करें तो चर्चित नोकिया 8 में क्वालकॉम का लेटेस्ट स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर हो सकता है। जबकि फोन में 5.7 इंच क्वाडएचडी सुपर एमोलेड डिस्प्ले दिया जा सकता है। इसके अलावा हैंडसेट में ओआईएस के साथ 24 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा हो सकता है। नोकिया 8 स्मार्टफोन को 64 जीबी और 128 जीबी स्टोरेज के दो वेरिएंट में लॉन्च किया जा सकता है। इन दोनों वेरिएंट में एक्सपेंडेबल स्टोरेज के लिए माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट (256 जीबी तक) मिलने की भी उम्मीद है। फोन एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर चलेगा।

बात करें आने वाले इवेंट की तो एचएमडी ग्लोबल इस इवेंट में नोकिया 3310 के नए वेरिएंट को पेश कर सकती है। फिलहाल इस फोन पर सबकी निगाहें टिकी हुईं हैं। इसी हफ्ते दूसरे नोकिया स्मार्टफोन के भी आने की उम्मीद है। इनमें एक हाई-एंड स्मार्टफोन नोकिया पी1 के अलावा दो बजट नोकिया डिवाइस नोकिया 3 और नोकिया 5 शामिल हैं। नोकिया 6 स्मार्टफोन के साथ नोकिया ने स्मार्टफोन बाजार में वापसी की है। इस इवेंट में नोकिया 6 की अंतर्राष्ट्रीय बाजार में उपलब्धता की जानकारी भी मिलने की उम्मीद है।

एचएमडी ग्लोबल का आधिकारिक इवेंट रविवार को बार्सिलोना में भारतीय समयानुसार रात 9 बजे शुरू होगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Nokia, HMD Global, MWC, MWC 2017, Nokia 3, Nokia 5, Nokia 6, Nokia 8, Nokia P1
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: OnePlus Nord CE6 Lite पर आया गजब डिस्काउंट
  2. Vivo X500 सीरीज में नया मॉडल जोड़ने की तैयारी! Google Play Console में खुलासा
  3. Volvo EX90 भारत में लॉन्च; 625km की रेंज और एडवांस्ड ADAS के साथ मिलेंगे धांसू सेफ्टी फीचर्स
  4. Redmi 17C 5G vs Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6: जानें कौन सा है बेस्ट?
  5. पैरों की मसाज के लिए आया 6 मसाज मोड वाला Portronics Zeno L Mini वायरलेस मसाजर, कीमत ₹3 हजार से कम
  6. Apple Festive Offers: ऐप्पल ने लॉन्च किए रंगोली डिजाइन वाले AirPods 5, iPhone-Mac पर ₹15,000 तक की छूट
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹38,999 एमआरपी वाली Galaxy Watch 8 ₹16,499 में! सबसे बड़ा डिस्काउंट
  8. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स्पेसिफिकेशन्स
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹15 हजार तक सस्ते मिल रहे Redmi स्मार्टफोन, 7900mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  10. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »