Nokia 8.1 के भारत में लॉन्च का टीज़र ज़ारी

Nokia 8.1 स्मार्टफोन को एचएमडी ग्लोबल के 5 दिसंबर को होने वाले लॉन्च इवेंट में पेश किए जाने की उम्मीद है। आधिकारिक तौर पर लॉन्च किए जाने से पहले इस स्मार्टफोन के रेड कलर वेरिएंट का टीज़र ज़ारी किया गया है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 26 नवंबर 2018 14:21 IST
ख़ास बातें
  • Nokia 8.1 में डुअल रियर कैमरा सेटअप हो सकता है
  • Nokia 8.1 में एंड्रॉयड पाई होने की उम्मीद
  • नोकिया 8.1 में स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर से हो सकता है लैस

Nokia X7 को ग्लोबल मार्केट में Nokia 8.1 के नाम से लाने की उम्मीद

Nokia 8.1 स्मार्टफोन को एचएमडी ग्लोबल के 5 दिसंबर को होने वाले लॉन्च इवेंट में पेश किए जाने की उम्मीद है। आधिकारिक तौर पर लॉन्च किए जाने से पहले इस स्मार्टफोन के रेड कलर वेरिएंट का टीज़र ज़ारी किया गया है। फिनलैंड की कंपनी ने इसका टीज़र ज़ारी किया है। कयास लगाए जा रहे हैं कि नोकिया 8.1 वाकई में Nokia X7 का ग्लोबल वेरिएंट होगा। हैंडसेट में 6.18 इंच का फुल-एचडी+ डिस्प्ले, 18.7:9 आस्पेक्ट रेशियो और ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 710 चिपसेट दिए जाने की उम्मीद है। इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ एफ/2.0 अपर्चर वाला 20 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा होगा।

Nokia Mobile India के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से एक टीज़र वीडियो ज़ारी किया गया जो Nokia 8.1 के लॉन्च की ओर इशारा है। 9 सेकेंड वाले वीडियो में स्मार्टफोन की तो झलक नहीं मिली है। लेकिन इसमें लाल रंग के गुलाब की तस्वीरों का इस्तेमाल हुआ है। वीडियो में Nokia 8.1 हैंडसेट को आउटलाइन ज़रूर किया गया है।

MySmartPrice की मानें तो नोकिया मोबाइल इंडिया का लेटेस्ट टीज़र नोकिया 8.1 के लश रेड कलर वेरिएंट की ओर इशारा है। Nokia 8.1 का भारतीय अवतार थोड़ा अल्टर्ड नाइट रेड विकल्प के साथ आएगा।
 

Photo Credit: Twitter/ Nokia Mobile India

HMD Global द्वारा Nokia 8.1 को 5 दिसंबर को दुबई में होने वाले एक इवेंट में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। इसके साथ Nokia 2.1 Plus और बहु-प्रतीक्षित Nokia 9 से भी पर्दा उठाया जा सकता है। दावा तो यही है कि नोकिया 8.1 वाकई में बीते महीने चीन में लॉन्च किए गए Nokia X7 का ग्लोबल वेरिएंट होगा। इसी फोन को बीते महीने गीकबेंच की साइट पर लिस्ट किया गया था। इसके स्पेसिफिकेशन Nokia X7 वाले हैं। हालांकि, यह हैंडसेट एंड्रॉयड 9.0 पाई से लैस था।

इस महीने ही एक रिपोर्ट में दावा किया गया कि भारत में Nokia 8.1 का 6 जीबी रैम/ 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 23,999 रुपये में आएगा। चीनी मार्केट में Nokia X7 की कीमत 1,699 चीनी युआन (करीब 18,000 रुपये) से शुरू होती है। इस दाम में 4 जीबी रैम/ 64 जीबी स्टोरेज मॉडल को बेचा जाएगा। इस फोन का 6 जीबी रैम/ 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 1,999 चीनी युआन (करीब 21,200 रुपये) में उपलब्ध है। नोकिया एक्स7 का सबसे प्रीमियम वेरिएंट 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज के साथ आता है और इसकी कीमत है 2,499 चीनी युआन (करीब 26,500 रुपये)।
Advertisement

Nokia 8.1 स्पेसिफिकेशन (अनुमान)
अगर नोकिया 8.1 वाकई में नोकिया एक्स7 का ग्लोबल वेरिएंट है तो दोनों ही मॉडल के स्पेसिफिकेशन एक जैसे होंगे। Nokia 8.1 आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड पाई पर चलेगा। स्मार्टफोन में 6.18 इंच का फुल-एचडी+ डिस्प्ले होगा और उसका आस्पेक्ट रेशियो 18.7:9। स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी/ 6 जीबी रैम और 64 जीबी/ 128 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज दिए जाने की उम्मीद है। हैंडसेट में 400 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के लिए सपोर्ट हो सकता है।
Advertisement

Nokia 8.1 में डुअल रियर कैमरा सेटअप हो सकता है। प्राइमरी सेंसर 12 मेगापिक्सल का होगा और इसके साथ 13 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा दिया जाएगा। यह फिक्स्ड फोकस सेंसर है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए एफ/2.0 अपर्चर वाला 20 मेगापिक्सल का कैमरा होगा। बैटरी 3,500 एमएएच की हो सकती है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Excellent construction quality
  • Bright, vibrant HDR display
  • Android One
  • Bad
  • Specifications aren’t very competitive
  • Poor low-light camera performance
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.18 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 710

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9.0 Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2244 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Nokia, HMD Global

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo Y600 Pro में होगी सबसे बड़ी 10,200mAh की बैटरी, 27 अप्रैल को है लॉन्च, जानें सबकुछ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi ने नया कॉर्डलैस वैक्यूम क्लीनर किया लॉन्च, 2600mAh बैटरी के साथ 75 मिनट लगातार क्लीनिंग, जानें कीमत
  2. Apple के आगामी iPhones में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का कैमरा 
  3. गेमिंग के लिए लॉन्च हुआ Redmi K Pad 2 टैबलेट, इसमें है 3K डिस्प्ले, 9100mAh बैटरी और कूलिंग सिस्टम
  4. Vivo Y600 Pro में होगी सबसे बड़ी 10,200mAh की बैटरी, 27 अप्रैल को है लॉन्च, जानें सबकुछ
  5. Honor 600, Honor 600 Pro हुए लॉन्च, 7000mAh बैटरी, 200MP कैमरा
  6. 700W पावर और वायरलेस सेटअप! boAt ने भारत में लॉन्च किया Aavante Prime X साउंड सिस्टम
  7. Google Pixel का अप्रैल अपडेट बना सिरदर्द, यूजर्स बोले - 'फोन कुछ घंटों में हो रहा डाउन'
  8. Bitcoin में जोरदार तेजी, 78,000 डॉलर से ज्यादा हुआ प्राइस
  9. Vivo X300 Ultra और Vivo X300 FE अगले महीने होंगे भारत में लॉन्च, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  10. OpenAI ने बेहतर इमेज जनरेशन और रीजनिंग कैपेसिटी के साथ ChatGPT Images 2.0 किया पेश
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.