Nokia 8.1 को आज भारत में लॉन्च किए जाने की उम्मीद, यह हो सकती है कीमत

Nokia X7 के ग्लोबल वेरिएंट Nokia 8.1 को आज भारत में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। नोकिया ब्रांड के स्मार्टफोन बनाने वाली HMD Global ने बीते महीने ही सोमवार शाम साढ़े पांच बजे एक इवेंट आयोजित करने की जानकारी दी थी।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 10 दिसंबर 2018 10:53 IST
ख़ास बातें
  • Nokia 8.1 में डुअल रियर कैमरा सेटअप है
  • डुअल सिम Nokia 8.1 स्टॉक एंड्रॉयड 9.0 पाई पर चलेगा
  • नोकिया एक्स7 का ग्लोबल वेरिएंट है नोकिया 8.1
Nokia X7 के ग्लोबल वेरिएंट Nokia 8.1 को आज भारत में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। नोकिया ब्रांड के स्मार्टफोन बनाने वाली HMD Global ने बीते महीने ही सोमवार शाम साढ़े पांच बजे एक इवेंट आयोजित करने की जानकारी दी थी। बीते महीने दुबई में लॉन्च किए जाने के बाद से ही Nokia 8.1 को भारत में पेश किए जाने की संभावनाएं बढ़ गई थीं। अहम खासियतों की बात करें तो Nokia 8.1 में 6.18 इंच का प्योरडिस्प्ले, डुअल रियर कैमरा, कार्ल ज़ाइस ऑप्टिक्स, स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर, एंड्रॉयड 9.0 पाई और 3500 एमएएच की बैटरी है। नोकिया ब्रांड का यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड वन प्रोग्राम का हिस्सा है, इसका मतलब स्मार्टफोन को नियमित रूप से सॉफ्टवेयर अपडेट मिलने की गारंटी है। गैजेट्स 360 आपको नोकिया 8.1 के लॉन्च इवेंट से पल-पल की जानकारी पहुंचाता रहेगा।
 

Nokia 8.1 की भारत में कीमत (अनुमानित)

भारत में Nokia 8.1 की कीमत यूरोपीय और मध्य एशियाई मार्केट वाले दाम के आसपास रहने की उम्मीद है। बता दें कि इन मार्केट में नोकिया 8.1 को 399 यूरो (करीब 31,900 रुपये) में बेचा जाएगा। चीनी मार्केट में Nokia X7 की कीमत 1,699 चीनी युआन (करीब 18,000 रुपये) से शुरू होती है। इस दाम में 4 जीबी रैम/ 64 जीबी स्टोरेज मॉडल को बेचा जाता है। इस फोन का 6 जीबी रैम/ 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 1,999 चीनी युआन (करीब 21,200 रुपये) में उपलब्ध है। नोकिया एक्स7 का सबसे प्रीमियम वेरिएंट 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज के साथ आता है और इसकी कीमत है 2,499 चीनी युआन (करीब 26,500 रुपये)।

भारत में इस स्मार्टफोन की बिक्री दिसंबर में ही शुरू होने की उम्मीद है। Nokia 8.1 को ब्लू/ सिल्वर, स्टील/ कॉपर और आइरन/ स्टील डुअल टोन कलर में पेश किया गया था।
 

Nokia 8.1 स्पेसिफिकेशन

डुअल सिम Nokia 8.1 स्टॉक एंड्रॉयड 9.0 पाई पर चलेगा। जैसा कि हमने आपको पहले बताया, यह फोन एंड्रॉयड वन प्रोग्राम का हिस्सा है। यानी नियमित तौर पर फोन को सॉफ्टवेयर अपडेट मिलने की गारंटी है। स्मार्टफोन में 6.18 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2244 पिक्सल) डिस्प्ले है। आस्पेक्ट रेशियो 18.7:9 है और यह 81.5 प्रतिशत स्क्रीन टू बॉडी रेशियो के साथ आएगा। Nokia 8.1 में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। क्लॉक स्पीड 2.2 गीगाहर्ट्ज़ है। जुगलबंदी के लिए 4 जीबी रैम मौज़ूद हैं।
Advertisement

Nokia 8.1 में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। यह कार्ल ज़ाइस ऑप्टिक्स के साथ आता है। प्राइमरी सेंसर 12 मेगापिक्सल का है। यह ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइज़ेशन, इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टेबलाइज़ेशन और डुअल एलईडी फ्लैश से लैस है। सेकेंडरी सेंसर 13 मेगापिक्सल का है। यह फिक्स्ड फोकस लेंस है जिसका काम डेप्थ आंकना है। फ्रंट पैनल पर 20 मेगापिक्सल का फिक्स्ड फोकस लेंस दिया गया है। कंपनी ने इस फोन में बोथी फीचर होने की बात की है। इसकी मदद से यूज़र एक साथ फ्रंट और रियर कैमरे से तस्वीरें ले पाएंगे। इस फॉर्मेट में वीडियो रिकॉर्ड करना भी संभव होगा। डुअल रियर कैमरा सेटअप से यूज़र बोकेह इफेक्ट वाले पोर्ट्रेट शॉट बना पाएंगे।

नोकिया 8.1 की इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है। ज़रूरत पड़ने पर 400 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव है। कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, वीओवाईफाई, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस, एफएम रेडियो, 3.5 एमएम हेडफोन जैक और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, डिजिटल कंपास, जायरोस्कोप और प्रॉक्सिमिटी सेंसर इस फोन का हिस्सा हैं। फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर पिछले हिस्से पर है। यह टू टोन डिजाइन के साथ आता है। इसे 6000 सीरीज़ एल्यूमिनियम से बनाया गया है।
Advertisement

Nokia 8.1 की बैटरी 3,500 एमएएच की है। इसके बारे में 22 घंटे तक के टॉक टाइम, 24 दिनों तक के स्टैंडबाय टाइम और 11 घंटे तक वीडियो प्लेबैक का दावा किया गया है। कंपनी ने फोन में 18 वॉट की फास्ट चार्जिंग होने का दावा किया है। इसका डाइमेंशन 154.8x75.76x7.97 मिलीमीटर है और वज़न 178 ग्राम।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Excellent construction quality
  • Bright, vibrant HDR display
  • Android One
  • Bad
  • Specifications aren’t very competitive
  • Poor low-light camera performance
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.18 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 710

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9.0 Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2244 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Nokia, Nokia India, Nokia X7, HMD Global

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  4. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  3. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  4. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  9. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  10. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.