Nokia 6 आज अमेज़न इंडिया पर होगा उपलब्ध

नोकिया का मिड-बजट स्मार्टफोन बुधवार को एक बार फिर बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। बता दें कि इससे पहले 30 अगस्त को नोकिया 6 स्मार्टफोन की दूसरी सेल हुई थी। अब, बुधवार को अमेज़न इंडिया पर नोकिया 6 स्मार्टफोन दोपहर 12 बजे बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।

Nokia 6 आज अमेज़न इंडिया पर होगा उपलब्ध
ख़ास बातें
  • नोकिया 6 आज अमेज़न इंडिया पर मिलेगा
  • नोकिया 6 की आज तीसरी सेल है
  • नोकिया 6 में 5.5 इंच फुल एचडी डिस्प्ले है
विज्ञापन
नोकिया का मिड-बजट स्मार्टफोन बुधवार को एक बार फिर बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। बता दें कि इससे पहले 30 अगस्त को नोकिया 6 स्मार्टफोन की दूसरी सेल हुई थी। अब, बुधवार को अमेज़न इंडिया पर नोकिया 6 स्मार्टफोन दोपहर 12 बजे बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। अमेज़न इंडिया भारत में एचएमडी ग्लोबल का एक्सक्लूसिव ऑनलाइन पार्टनर है। Nokia 6 खरीदने के लिए अमेज़न पर रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य है। याद दिला दें कि, नोकिया 6 भारत में पहली बार जून में नोकिया 3 और नोकिया 5 के साथ लॉन्च हुआ था। नोकिया 6 मैट ब्लैक, सिल्वर और टैम्पर्ड ब्लू कलर वेरिएंट में मिलता है।

(यह भी पढ़ें: नोकिया 6 का रिव्यू)

नोकिया 6 की भारत में कीमत और ऑफर

अमेज़न इंडिया के ऑफर की बात करें तो पिछली सेल में मिले ऑफर आज भी मिलेंगे। अमेज़न प्राइम मेंबर को अमेज़न पे बैलेंस के जरिए फोन खरीदने पर 1,000 रुपये का कैशबैक मिलेगा। वोडाफोन यूज़र को अपने नोकिया 6 पर 5 महीने के लिए 249 रुपये प्रति महीने पर 10 जीबी डेटा भी मिलेगा। इसके अलावा फोन खरीदने वाले सभी ग्राहकों को किंडल ईबुक्स पर 80 प्रतिशत ऑफ (300 रुपये तक) की छूट मिलेगी और Makemytrip.com पर 2,500 रुपये तक की छूट (1,800 रुपये होटल पर और 700 रुपये घरेलू फ्लाइट पर) मिलेगी।

(मोबाइल लॉन्च, स्मार्टफोन रिव्यू, और अन्य काम की जानकारी पाएं हमारे यूट्यूब चैनल से। सब्सक्राइब करें)

नोकिया 6 के स्पेसिफिकेशन

नोकिया 6 एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा पर चलेगा और इसमें 5.5 इंच का फुल-एचडी डिस्प्ले है जो 2.5डी गोरिल्ला ग्लास के साथ आता है। स्मार्टफोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430 चिपसेट के साथ 3 जीबी रैम दिया गया है। इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है। नोकिया 6 एक डुअल सिम फोन है और इसमें 3000 एमएएच की बैटरी है।

नोकिया 6 की यूनीबॉडी को 6000 सीरीज़ एल्यूमीनियम के साथ बनाया गया है। वहीं, होम बटन ही फिंगरप्रिंट सेंसर भी है। इसमें एफ/2.0 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है जो फेज़ डिटेक्शन ऑटो फोकस और डुअल टोन फ्लैश से लैस है। सेल्फी के दीवानों के लिए एफ/2.0 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है। स्मार्टफोन डॉल्बी एटमस टेक्नोलॉजी के साथ आता है और तेज़ आवाज़ के लिए डुअल एंप्लिफायर दिए गए हैं।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Good build quality
  • Stock Android
  • Great speakers
  • कमियां
  • Heats up with heavy use
  • Sub-par camera performance
  • Slow charging
  • No notification LED
  • Slightly overpriced
डिस्प्ले5.50 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा16-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता3000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.1.1
रिज़ॉल्यूशन1080x1920 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix Hot 70 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6.76 इंच फुल HD+ डिस्प्ले
  2. क्रिप्टो मार्केट को मिला कमजोर डॉलर का फायदा, Bitcoin का प्राइस 81,000 डॉलर से ज्यादा
  3. रोबोट ने उज्जैन में किया सैंडविच शॉप का देसी अंदाज में उद्घाटन, देखें वायरल वीडियो
  4. ₹8 हजार में Xiaomi का नया Air Purifier, साथ में आया बड़ा मॉडल; जानें स्पेसिफिकेशन्स
  5. जब हर कंपनी महंगे कर रही अपने स्मार्टफोन, वहां Samsung ने फ्लैगशिप फोन कर दिया ₹15,000 सस्ता
  6. Vivo T5 5G भारत में 2 सितंबर को होगा लॉन्च, इस प्राइस रेंज में आएगा अपकमिंग स्मार्टफोन
  7. boltt ACE 5G, boltt EVO लॉन्च, 6000mAh बैटरी, 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा, जानें कीमत
  8. चीन में वजन उठाते-उठाते ‘मर गया’ रोबोट! जजों की टेबल पर जा गिरा, VIDEO वायरल
  9. Starlink का सैटेलाइट इंटरनेट, भारत में काम शुरू, बेंगलुरु में बनने लगी टीम
  10. 7050mAh बैटरी वाले iQOO Z11 की आज से सेल शुरू, लिमिटेड समय के लिए मिल रही है ₹4 हजार की छूट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »