नोकिया 6 एंड्रॉयड स्मार्टफोन भारत में बिक रहा है, लेकिन...

नोकिया 6 एंड्रॉयड स्मार्टफोन भारत में बिक रहा है, लेकिन...
ख़ास बातें
  • एचएमडी ग्लोबल ने कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया है
  • नोकिया 6 को ईबे इंडिया वेबसाइट पर 32,440 रुपये में उपलब्ध कराया गया है
  • नोकिया 6 स्मार्टफोन को पिछले महीने चीन में किया गया था लॉन्च
विज्ञापन
नोकिया ने जिस स्मार्टफोन से मार्केट में वापसी की है, वह भारत में उपलब्ध है। वैसे, हमें ज़्यादा खुश होने की ज़रूरत नहीं है, क्योंकि नोकिया 6 एक थर्ड-पार्टी ऑनलाइन रिटेल साइट पर बिक रहा है। नोकिया ब्रांड के फोन बनाने के लिए ज़िम्मेदार कंपनी एचएमडी ग्लोबल ने अभी तक फोन को भारतीय मार्केट में पेश करने के संबंध में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है।

नोकिया 6 को ईबे इंडिया वेबसाइट पर 32,440 रुपये में उपलब्ध कराया गया है जो कि स्मार्टफोन की चीनी कीमत से लगभग दोगुना है। ऑनलाइन लिस्टिंग में साफ तौर पर लिखा है कि डिलिवरी भारत में 25 दिनों बाद शुरू होगी।
 
nokia_6_ebay_india

याद दिला दें कि एचएमडी ग्लोबल ने नोकिया 6 स्मार्टफोन को पिछले महीने 1,699 चीनी युआन (करीब 17,000 रुपये) में उपलब्ध कराया था। एचएमडी ग्लोबल ने कई बार एक ही बात दोहराई है कि यह फोन सिर्फ चीन में उपलब्ध है। पिछले महीने भी फिलिपिंस में भी इस स्मार्टफोन को बेचे जाने की ख़बरें आई थीं जिसे एचएमडी ग्लोबल ने खारिज कर दिया। ईबे इंडिया की लिस्टिंग की जानकारी गिज़बॉट के द्वारा दी गई है।

बता दें कि एमडब्ल्यूसी 2017 ट्रेड शो के मौके पर एचएमडी ग्लोबल एक इवेंट आयोजित करने वाली है। इस दौरान ही कुछ और नोकिया एंड्रॉयड स्मार्टफोन लॉन्च किए जाएंगे। और संभव है कि नोकिया 6 को चीन के बाहर उपलब्ध कराए जाने के बारे में जानकारी दी जाए। याद रहे कि पहली फ्लैश सेल में नोकिया 6 एक मिनट के अंदर ही आउट ऑफ स्टॉक हो गया था। वहीं, दूसरी फ्लैश सेल के लिए करीब 14 लाख लोगों ने रजिस्ट्रेशन करवाया था।

याद दिला दें कि नोकिया के इस फोन में 5.5 इंच फुल एचडी डिस्प्ले है और सुरक्षा के लिए 2.5डी गोरिल्ला ग्लास दिया गया है। इस फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430 प्रोसेसर और 4 जीबी रैम है। फोन में 64 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज है। डुअल-सिम वाले इस स्मार्टफोन में 3000 एमएएच की नॉन-रीमूवेबल बैटरी दी गई है।

बात करें कैमरे की तो इस फोन में डुअल-टोन फ्लैश और फेज़ डिटेक्शन ऑटो फोकस के साथ 16 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। सेल्फी लेने के लिए नोकिया 6 में अपर्चर एफ/2.0 के साथ 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। इस स्मार्टफोन में तेज आवाज़ के लिए डॉल्बी एटमॉस टेक्नोलॉजी और 'डुअल एम्पलिफायर' दिया गया है। इस स्मार्टफोन में एक फिंगरप्रिंट स्कैनर है जो होम बटन में इंटिग्रेटेड है। यह फोन एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर चलता है।

 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Good build quality
  • Stock Android
  • Great speakers
  • कमियां
  • Heats up with heavy use
  • Sub-par camera performance
  • Slow charging
  • No notification LED
  • Slightly overpriced
डिस्प्ले5.50 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा16-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता3000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.1.1
रिज़ॉल्यूशन1080x1920 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

केतन प्रताप Ketan Pratap is the Editor at Gadgets 360. His primary role - debugging the tech hype, benchmarking the future, and compiling it all into precise news, features or ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vodafone Idea का गजब ऑफर अब 5G के साथ 4G डाटा भी अनलिमिटेड, 84 दिनों तक जितना मर्जी चलाओ इंटरनेट
  2. Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16 vs Xiaomi 17T: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  3. Samsung लेकर आ रहा सस्ता फोन, Galaxy A08 4G आया 6000mAh बैटरी के साथ नजर, जानें
  4. WhatsApp पर बदल रहे हैं फोन नंबर, भूलकर भी न करें ये गलती, वरना सारा डाटा हो जाएगा खराब
  5. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  6. Tata Punch हुई ₹20 हजार तक महंगी! जानें किन मॉडल्स के बढ़े दाम
  7. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
  8. Samsung Galaxy S26 FE हुआ भारत में लॉन्च, 50MP कैमरा, 4900mAh बैटरी से लैस, जानें और क्या है खास
  9. DRDO Internship 2026: ₹30 हजार कमाने का मौका दे रहा DRDO, BTech, MSc स्टूडेंट्स ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई
  10. Xiaomi लेकर आई Pad 9, Pad 9 Pro टैबलेट, 20 घंटे तक कर पाएंगे ऑनलाइन मीटिंग, जानें कैसे हैं फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »