Nokia 6 (2018) और Nokia 7 को मिल रहा है एंड्रॉयड 8.0 ओरियो अपडेट

नोकिया 6 (2018) और नोकिया 7 को एंड्रॉयड 8.0 ओरियो अपडेट मिलना शुरू हो गया है। एचएमडी ग्लोबल ने सोमवार को चीन में नया अपडेट जारी कर दिया। और अब पिछले साल आए नोकिया 6 को भी जल्द ये अपडेट मिलने की उम्मीद है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 15 जनवरी 2018 16:27 IST
ख़ास बातें
  • नोकिया 6 (2018) व नोकिया 7 को एंड्रॉयड ओरियो अपडेट मिलना शुरू हो गया है
  • अभी ये अपडेट चीन में ज़ारी हो रहा है
  • पुराने नोकिया 6 को भी एंड्रॉयड ओरियो अपडेट मिलने की उम्मीद है
नोकिया 6 (2018) और नोकिया 7 को एंड्रॉयड 8.0 ओरियो अपडेट मिलना शुरू हो गया है। एचएमडी ग्लोबल ने सोमवार को चीन में नया अपडेट जारी कर दिया। और अब पिछले साल आए नोकिया 6 को भी जल्द ये अपडेट मिलने की उम्मीद है। बता दें कि हाल ही में कंपनी ने नोकिया 6 के भारतीय यूज़र के लिए एंड्रॉयड ओरिया बीटा लैब्स के लिए साइनअप करने को कहा था।

नोकिया 6 (2018) और नोकिया 7 को एंड्रॉयड 8.0 ओरियो अपडेट रोलआउट होने की पुष्टि वीबो पर हुई। अपडेट के साथ ही इन हैंडसेट में कई नए फ़ीचर भी आए हैं। इन अपडेट के साथ ना केवल नया एंड्रॉयड वर्ज़न आया है बल्कि बेहतर इंटरफेस, नई जेनरएशन वाले बैकग्राउंड मैनेजमेंट और एनहेंस्ड पावर सेविंग फ़ीचर के साथ यूज़र अनुभव भी पहले से बेहतर हुआ है। इसके अलावा, फोन में मुख्य एंड्रॉयड ओरियो फ़ीचर जैसे कि पिक्चर-इन-पिक्चर (पीआईपी) मोड, नए नोटिफिकेशन डॉट, बैकग्राउंड लिमिट, ऑटो-फिल और स्मार्ट टेक्स्ट सेलेक्शन भी आने की उम्मीद है।

एंड्रॉयड ओरियो अपडेट को चरणबद्ध तरीके से रोलआउट किए जाने की संभावना है। और कंपनी अपडेट आने पर नोटिफिकेशन ज़ारी करेगी। इस बीच, आप नोकिया 6 (2018) और नोकिया 7 में मैनुअली एंड्रॉयड ओरियो की उपलब्धता को सेटिंग > सॉफ्टवेयर अपडेट में जाकर जांच सकते हैं।

नोकिया 6 (2018) और नोकिया 7 के अपडेट के साथ, एचएमडी ग्लोबल पुराने नोकिया 6 के लिए भी एंड्रॉयड ओरियो अपडेट की तैयारी कर रही है। हालांकि, अभी इन अपडेट के पहुंचने के बारे में सटीक जानकारी उपलब्ध नहीं है। बहरहाल, फिनलैंड की कंपनी ने दिसंबर में इसी हैंडसेट के लिए एंड्रॉयड ओरियो बीटा अपडेट जारी कर दिया था। एचएमडी ग्लोबल के चीफ प्रोडक्ट अधिकारी जूहो सरविकास ने हाल ही में नोकिया 6 के भारतीय यूज़र के लिए एंड्रॉयड बीटा लैब पहुंचने का खुलासा किया था।
Advertisement

ख़ास बात है कि Nokia 6 (2018), Nokia 7 और  Nokia 6 (2017) अभी एंड्रॉयड नूगा पर चलते हैं जबकि लेटेस्ट नोकिया 6 को इसी महीने लॉन्च किया गया है। एचएमडी ग्लोबल ने इससे पहले नोकिया 8 के लिए एंड्रॉयड ओरियो का स्टेबल अपडेट ज़ारी किया है। इसके साथ ही नोकिया 5 किफ़ायती हैंडसेट के लिए पिछले महीने ओरियो बीटा बिल्ड ज़ारी किया गया और नोकिया 2 हैंडसेट को भी एंड्रॉयड 8.1 अपडेट मिलेगा।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Great performance
  • Stellar build quality
  • Android One and no software bloat
  • Good battery life
  • Bad
  • Poor low-light camera performance
  • Iffy fingerprint sensor
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.50 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 630

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.0

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.20 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 630

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.1.1

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Nokia 6 2018, Nokia 7, Nokia 6, Nokia, Android Oreo, HMD Global, Mobiles, Android

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ट्रेन में जाने से पहले ही बदल सकेंगे अपनी सीट, 13 साल की शिरीन ने बनाया CoSeat, जानें कैसे करता है काम
  2. OnePlus 13s का 16GB के RAM वाला वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  4. Vivo लेटेस्ट फोन Vivo V80 भारत में होने जा रहा लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, बड़ी बैटरी के साथ!
  5. UBON ने भारत में नया ब्लूटूथ स्पीकर SP-50 Sound Pro किया लॉन्च, कीमत ₹4,999
  6. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  7. OnePlus 16 May Get 200 Megapixel Primary Camera, Gaming Features
  8. Vodafone Idea का गजब प्लान 1 साल तक अनलिमिटेड इंटरनेट, जितना मर्जी चलाओ नहीं आएगा कोई भी एक्स्ट्रा खर्च
  9. ₹1 में BSNL दे रही फ्री SIM, 24GB डेटा, अनलिमिटिड कॉलिंग और बहुत कुछ
  10. itel Zeno 300 भारत में होगा लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, डुअल कैमरा के साथ Amazon पर लिस्ट
  11. Lava ने लॉन्च किया 6000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाला बजट स्मार्टफोन, कीमत ₹15 हजार से कम!
  12. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  13. Honor ला रही नया मिडरेंज फोन Honor X9e Pro 5G, 108MP दो कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ!
#ताज़ा ख़बरें
  1. मक्का के पास ड्रोन को हवा में कैसे मार गिराया? Saudi Arabia की Air Defence और Drone Detection Technology कैसे करती है काम
  2. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  3. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  4. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  5. Vodafone Idea का गजब प्लान 1 साल तक अनलिमिटेड इंटरनेट, जितना मर्जी चलाओ नहीं आएगा कोई भी एक्स्ट्रा खर्च
  6. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  7. ट्रेन में जाने से पहले ही बदल सकेंगे अपनी सीट, 13 साल की शिरीन ने बनाया CoSeat, जानें कैसे करता है काम
  8. WhatsApp पर चैट डिलीट किए बिना स्टोरेज को कैसे करें खाली
  9. Oppo K14 Plus 5G के भारत में लॉन्च की तैयारी, परफॉर्मेंस पर होगा फोकस
  10. Honor ला रही नया मिडरेंज फोन Honor X9e Pro 5G, 108MP दो कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.