Nokia 6 को एंड्रॉयड 8.0 ओरियो बीटा बिल्ड मिलना शुरू

नोकिया 6 नोकिया का लेटेस्ट स्मार्टफोन है जिसे एंड्रॉयड ओरियो बीटा अपडेट मिलना शुरू हो गया है। एंड्रॉयड ओरियो बीटा अपडेट को Nokia 6 स्मार्टफोन के लिए नोकिया बीटा लैब द्वारा जारी कर दिया गया है।

Nokia 6 को एंड्रॉयड 8.0 ओरियो बीटा बिल्ड मिलना शुरू
ख़ास बातें
  • कंपनी ने नोकिया 6 को एंड्रॉयड ओरिया बीटा अपडेट मिलने की पुष्टि की है
  • पिछले हफ्ते ही नोकिया 5 के लिए ओरियो बिल्ड जाारी किया गया था
  • नोकिया 6 एंड्रॉयड स्मार्टफोन मिड-रेंज में आता है
विज्ञापन
नोकिया 6 नोकिया का लेटेस्ट स्मार्टफोन है जिसे एंड्रॉयड ओरियो बीटा अपडेट मिलना शुरू हो गया है। एंड्रॉयड ओरियो बीटा अपडेट को Nokia 6 स्मार्टफोन के लिए नोकिया बीटा लैब द्वारा जारी कर दिया गया है। एचएमडी के चीफ प्रोडक्ट ऑफिसर जूहो सरविकास ने ट्विटर पर नोकिया 6 को एंड्रॉयड ओरियो बीटा अपडेट मिलने की पुष्टि की। कंपनी ने इस बारे में एक प्रेस रिलीज़ भेजकर भी जानकारी दी है। पिछले महीने ही सरविकास ने ट्विटर पर एक शख्स को जवाब दिया था कि Nokia 6 के लिए एंड्रॉयड ओरियो बीटा अपडेट जल्द ही जारी किया जाएगा।

लेटेस्ट ट्वीट में लिखा गया है, "एंड्रॉयड ओरियो अपडेट पाने वाला नोकिया 6 नया हैंडसेट है। अपडेट पाने के लिए नोकियालैब्स को सब्सक्राइब करें और आधिकारिक रिलीज़ जारी किए जाने में हमारी मदद करें। ट्वीट के आधार पर हम आने वाले दिनों में नोकिया 6 के लिए फाइनल बिल्ड अपडेट पेश किए जाने की उम्मीद कर सकते हैं। आप चाहें तो कंपनी की वेबसाइट पर बीटा पोग्राम के लिए इनरोल कर सकते हैं।


पिछले हफ्ते ही नोकिया ब्रांड के स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी एचएमडी ग्लोबल ने नोकिया 5 के लिए बीटा बिल्ड रिलीज़ किया था।

एंड्रॉयड ओरियो, तकनीकी तौर पर ऑपरेटिंग सिस्टम का 8.0 वर्ज़न है। एंड्रॉयड ओरियो के साथ कई सारे फ़ीचर जैसे पिक्चर-इन-पिक्चर मोड (इसके जरिए यूज़र किसी वीडियो को किसी दूसरे ऐप के ऊपर एक छोटी विंडो में रीसाइज़ और मूव कर पाएंगे)। कल्पना करें कि आप अपने दोस्तों के साथ टेक्स्ट करने के दौरान भी वीडियो देख सकेंगे। इसके अलावा गूगल किसी भी तरह की नोटिफिकेशन के लिए कस्टमाइज़ चैनल बनाने की भी कोशिश में है, इस फ़ीचर को 'नोटिफिकेशन चैनल' कहा जाएगा। इसके अलावा, ऐप में नोटिफिकेशन बैज भी आ रहे हैं। इससे यूज़र ऐप में आने वाली सभी नोटिफिकेशन को होम स्क्रीन पर ऐप आइकन से ही देख पाएंगे। बहरहाल, एक और नया फ़ीचर "snoozing" के जरिए यूज़र बाद में किसी उचित समय पर नोटिफिकेशन देख पाएंगे।

नोकिया 6 में 5.5 इंच का फुल-एचडी डिस्प्ले है जो 2.5डी गोरिल्ला ग्लास के साथ आता है। स्मार्टफोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430 चिपसेट के साथ 3 जीबी रैम दिया गया है। इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है। नोकिया 6 एक डुअल सिम फोन है और इसमें 3000 एमएएच की बैटरी है। होम बटन ही फिंगरप्रिंट सेंसर भी है। इसमें एफ/2.0 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है जो फेज़ डिटेक्शन ऑटो फोकस और डुअल टोन फ्लैश से लैस है। सेल्फी के दीवानों के लिए एफ/2.0 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Good build quality
  • Stock Android
  • Great speakers
  • कमियां
  • Heats up with heavy use
  • Sub-par camera performance
  • Slow charging
  • No notification LED
  • Slightly overpriced
डिस्प्ले5.50 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा16-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता3000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.1.1
रिज़ॉल्यूशन1080x1920 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  2. Jio दे रही Free Amazon Prime Lite सब्सक्रिप्शन, 1 साल तक इन यूजर्स को मिलेंगे कमाल के बेनिफिट्स, जानें डिटेल
  3. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  4. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  6. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  7. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  8. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  9. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  10. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  2. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  3. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  4. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  6. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  7. GST कट के बाद बढ़ गई Dishwasher की सेल, सस्ती हुईं बर्तन धोने वाली मशीनें; 49% बढ़ी बिक्री
  8. iPhone 18 Pro छोड़ो, Apple ला रही सबसे खूबसूरत, सबसे बड़ा फोन iPhone 20 Pro!
  9. Xiaomi 18 Pro सीरीज जल्द होगी लॉन्च, प्राइवेसी डिस्प्ले का मिलेगा फीचर
  10. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »