Nokia 6.2 स्मार्टफोन को 6 जून को लॉन्च किए जाने की उम्मीद

माना जा रहा है कि Nokia 6.2 स्मार्टफोन Nokia X71 का ग्लोबल वेरिएंट होगा जो पहले ही ताइवानी मार्केट में उतारा जा चुका है।

Nokia 6.2 स्मार्टफोन को 6 जून को लॉन्च किए जाने की उम्मीद
ख़ास बातें
  • Nokia 6.2 स्मार्टफोन Nokia X71 का ग्लोबल वेरिएंट होगा
  • दावा है कि Nokia 6.2 को 290 डॉलर (करीब 20,200 रुपये) में लॉन्च किया जाएगा
  • 6 जून को भारत में भी होने वाला है लॉन्च इवेंट
विज्ञापन
फिनलैंड की कंपनी एचएमडी ग्लोबल 6 जून को Nokia 6.2 ऊर्फ Nokia X71 स्मार्टफोन को लॉन्च कर सकती है। कंपनी ने एक टीज़र ने शनिवार को खुलासा किया कि वह उस दिन ग्लोबल इवेंट आयोजित करने वाली है। टीज़र में फिलहाल लॉन्च इवेंट के बारे में ज़्यादा ब्योरा नहीं दिया गया है। वहीं, ट्विटर अकाउंट Nokia Anew एक ट्वीट से पता चला है कि इस इवेंट में Nokia 6.2 को लॉन्च किया जा सकता है। गौर करने वाली बात है कि नोकिया ब्रांड के स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी एचएमडी ग्लोबल इस दिन भारत में भी एक इवेंट आयोजित करने वाली है। संभव है कि भारत में भी इसी फोन को लॉन्च किया जाए।

Nokia anew के एक ट्वीट से इशारा मिलता है कि Nokia 6.2 को 290 डॉलर (करीब 20,200 रुपये) में लॉन्च किया जाएगा। यह चुनिंदा मार्केट में Nokia 6.1 के लॉन्च प्राइस के बराबर है। Nokia 6.1 को भारत में 16,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया था। संभव है कि नोकिया 6.2 भी इसी प्राइस सेगमेंट का हिस्सा हो।

माना जा रहा है कि Nokia 6.2 स्मार्टफोन Nokia X71 का ग्लोबल वेरिएंट होगा जो पहले ही ताइवानी मार्केट में उतारा जा चुका है।
 

Nokia X71 डिज़ाइन, स्पेसिफिकेशन

नोकिया एक्स71 2.5डी कर्व्ड ग्लास के साथ आता है। पिछले हिस्से पर कैमरा सेटअप वर्टिकल पोज़ीशन में है। रियर फिंगरप्रिंट सेंसर कैमरा सेटअप के ठीक नीचे है। सेल्फी कैमरे के लिए छेद फोन के डिस्प्ले के बायीं तरफ किनारे पर है। वॉल्यूम और पावर बटन फोन के दायें किनारे पर हैं। फोन में 3.5 एमएम ऑडियो जैक भी है।

स्पेसिफिकेशन की बात करें तो डुअल सिम Nokia X71 फोन एंड्रॉयड पाई पर चलता है। फोन में 6.39 इंच की फुल-एचडी+ स्क्रीन है। हैंडसेट में स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर और 6 जीबी रैम दिए गए हैं। इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 256 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव है।

ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप की बात करें तो पिछले हिस्से पर एफ/ 1.8 अपर्चर वाला 48 मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर है। इसके साथ एफ/ 2.4 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल का डेप्थ ऑफ फील्ड सेंसर है और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल सेंसर भी दिया गया है। Nokia X71 में फ्रंट पैनल पर एफ/ 2.0 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल का सेल्फी सेंसर है।

Nokia X71 की बैटरी 3,500 एमएएच की है जो 18 वॉट की फास्ट चार्जिंग के साथ आती है। कनेक्टिविटी फीचर में वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन/एसी, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस + ग्लोनास, यूएसबी टाइप-सी, यूएसबी ओटीजी और 3.5 एमएम ऑडियो जैक शामिल हैं। नोकिया एक्स71 का डाइमेंशन 157.19x76.45x7.98 मिलीमीटर है और वज़न 180 ग्राम।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.39 इंच
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता3500 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड Pie
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. गेमिंग मॉनिटर बनाने वाली ViewSonic ने भारत में लॉन्च किए 65-इंच तक के Google TV
  2. ₹51 में अनलिमिटेड 5G, वो भी पूरे महीने! रिचार्ज करने से पहले यहां जान लें पूरा ऑफर
  3. सरकार ने 2,000 रुपये से ज्यादा की UPI ट्रांजैक्शंस पर फीस हटाने से किया 'इनकार'
  4. Honor Magic 9 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. 200MP कैमरा, 7100mAh बैटरी के साथ Nubia NaviX Ultra लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  6. iQOO Pad Ultra में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  7. UPI Payment Rules: कौन सी ट्रांजैक्शन Free? किस पर लगेगा चार्ज? बिजली, पानी, मोबाइल पेमेंट पर क्या?
  8. Xiaomi 18 Pro सीरीज में मिलेगा सेकेंडरी डिस्प्ले का फीचर 
  9. Itel Muzik 450L फीचर फोन भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. MIVI One 5G में होगा 50MP कैमरा, कंपनी ने टीजर से किया खुलासा, जानें और क्या होगा खास
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »