Nokia X71 लॉन्च, 48 मेगापिक्सल कैमरे और पंच-होल डिज़ाइन से है लैस

नोकिया ब्रांड के स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी HMD Global ने ताइवानी मार्केट में Nokia X71 स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया है। इस मार्केट में कंपनी के फ्लैगशिप हैंडसेट Nokia 9 PureView को भी उतारा गया है।

Nokia X71 लॉन्च, 48 मेगापिक्सल कैमरे और पंच-होल डिज़ाइन से है लैस
ख़ास बातें
  • Nokia X71 आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड पाई पर चलेगा
  • ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप से लैस है नोकिया एक्स71
  • Nokia X71 की बैटरी 3,500 एमएएच की है
विज्ञापन
नोकिया ब्रांड के स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी HMD Global ने ताइवानी मार्केट में Nokia X71 स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया है। इस मार्केट में कंपनी के फ्लैगशिप हैंडसेट Nokia 9 PureView को भी उतारा गया है। बता दें कि Nokia X71, पंच होल डिज़ाइन के साथ आने वाला एचएमडी ग्लोबल का पहला फोन है। अहम खासियतों की बात करें तो Nokia X71 होल-पंच सेल्फी कैमरा, ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप, 48 मेगापिक्सल सेंसर, स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर, रियर फिंगरप्रिंट सेंसर और 3,500 एमएएच की बैटरी के साथ आता है। Nokia X71 आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड पाई पर चलेगा।
 

Nokia X71 कीमत और उपलब्धता

नोकिया एक्स71 की कीमत 11,900 ताइवानी डॉलर (करीब 26,600 रुपये) रखी गई है। फिलहाल, इसे भारत लाए जाने के संबंध में कुछ नहीं बताया गया है। फोन को एक्लिप्स ब्लैक रंग में उपलब्ध कराया जाएगा।
 

Nokia X71 डिज़ाइन, स्पेसिफिकेशन

नोकिया एक्स71 2.5डी कर्व्ड ग्लास के साथ आता है। पिछले हिस्से पर कैमरा सेटअप वर्टिकल पोज़ीशन में है। रियर फिंगरप्रिंट सेंसर कैमरा सेटअप के ठीक नीचे है। सेल्फी कैमरे के लिए छेद फोन के डिस्प्ले के बायीं तरफ किनारे पर है। वॉल्यूम और पावर बटन फोन के दायें किनारे पर हैं। फोन में 3.5 एमएम ऑडियो जैक भी है।

स्पेसिफिकेशन की बात करें तो डुअल सिम Nokia X71 फोन एंड्रॉयड पाई पर चलता है। फोन में 6.39 इंच की फुल-एचडी+ स्क्रीन है। हैंडसेट में स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर और 6 जीबी रैम दिए गए हैं। इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 256 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव है।

ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप की बात करें तो पिछले हिस्से पर एफ/ 1.8 अपर्चर वाला 48 मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर है। इसके साथ एफ/ 2.4 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल का डेप्थ ऑफ फील्ड सेंसर है और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल सेंसर भी दिया गया है। Nokia X71 में फ्रंट पैनल पर एफ/ 2.0 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल का सेल्फी सेंसर है।

Nokia X71 की बैटरी 3,500 एमएएच की है जो 18 वॉट की फास्ट चार्जिंग के साथ आती है। कनेक्टिविटी फीचर में वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन/एसी, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस + ग्लोनास, यूएसबी टाइप-सी, यूएसबी ओटीजी और 3.5 एमएम ऑडियो जैक शामिल हैं। नोकिया एक्स71 का डाइमेंशन 157.19x76.45x7.98 मिलीमीटर है और वज़न 180 ग्राम।

 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.39 इंच
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता3500 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड Pie
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  3. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  4. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  6. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  7. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  8. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  9. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »