Nokia 6.1 Plus अब मिलेगा दुकानों पर भी

Nokia ब्रांड के फोन बनाने वाली कंपनी HMD Global का Nokia 6.1 Plus स्मार्टफोन अब केवल ऑनलाइन ही नहीं बल्कि ऑफलाइन भी बेचा जाएगा।

Nokia 6.1 Plus अब मिलेगा दुकानों पर भी

Nokia 6.1 Plus अब मिलेगा दुकानों पर भी

ख़ास बातें
  • Nokia 6.1 Plus में है 5.8 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2280 पिक्सल) डिस्प्ले
  • Nokia 6.1 Plus डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है
  • 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है नोकिया 6.1 प्लस में
विज्ञापन
Nokia ब्रांड के फोन बनाने वाली कंपनी HMD Global का Nokia 6.1 Plus स्मार्टफोन अब केवल ऑनलाइन ही नहीं बल्कि ऑफलाइन भी बेचा जाएगा। नोकिया 6.1 प्लस अभी तक ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart और कंपनी के आधिकारिक वेबसाइट Nokia.com पर बेचा जाता था। लेकिन इस सप्ताह से Nokia 6.1 Plus अब ऑफलाइन स्टोर पर भी मिलेगा। एचएमडी ग्लोबल के मुताबिक, Nokia 6.1 Plus की कीमत 15,499 रुपये होगी और यह ग्लॉस ब्लैक, ग्लॉस व्हाइट और ग्लॉस मिडनाइट ब्लू रंग में मिलेगा।

Nokia 6.1 Plus पर मिलने वाले ऑफलाइन ऑफर्स की बात करें तो हैंडसेट के साथ Airtel ग्राहकों को 2,000 रुपये का इंस्टेंट कैशबैक और 199 रुपये, 249 रुपये और 448 रुपये के रीचार्ज पर 12 महीनों तक 240 जीबी डेटा दिया जाएगा। गौर करने वाली बात यह है कि नोकिया 6.1 प्लस गूगल के एंड्रॉयड वन प्रोग्राम का हिस्सा है। इसका मतलब लॉन्च के बाद दो सालों तक फोन को सिक्योरिटी अपडेट मिलते रहने की भी गारंटी है।

भारत में Nokia 6.1 Plus को 15,999 रुपये में उतारा गया था। फ्लिपकार्ट पर अब भी यह हैंडसेट 15,999 रुपये में बिक्री के लिए उपलब्ध है। कंपनी के आधिकारिक वेबसाइट पर हैंडसेट 15,499 रुपये में बेचा जाता है। याद करा दें कि, नोकिया 6.1 प्लस स्मार्टफोन को एंड्रॉयड पाई अपडेट मिल चुका है। HMD Global के नोकिया 6.1 प्लस का मुकाबला प्रतिद्धंदी कंपनियों के Asus ZenFone Max Pro M2 (रिव्यू) और Xiaomi Mi A2 (रिव्यू) से होता है। दोनों ही स्मार्टफोन स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर के साथ आते हैं और इनकी शुरुआती कीमत 12,999 रुपये और 13,999 रुपये है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Android One and no software bloat
  • Sleek and compact
  • Vibrant display
  • Great performance
  • कमियां
  • Low-light camera performance could be better
  • Fast charger not bundled
डिस्प्ले5.80 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा16-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता3060 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 8.1
रिज़ॉल्यूशन1080x2280 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Flipkart, HMD Global
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »