Nokia 5 व Nokia 6 खरीदने के लिए करना होगा इंतज़ार, अगस्त तक भारत में होंगे उपलब्ध

2017 की शुरुआत में एचएमडी ग्लोबल ने स्मार्टफोन मार्केट में कदम रखा। कंपनी ने सबसे पहले नोकिया 6 स्मार्टफोन लॉन्च किया। इसके बाद नोकिया 3, नोकिया 5 और नोकिया 3310 (2017) के साथ लोकप्रिय नोकिया ब्रांड की वापसी हुई। भारत में नोकिया ने जून में नोकिया 3, नोकिया 5 और नोकिया 6 स्मार्टफोन लॉन्च किए, लेकिन अभी बाजार में सिर्फ नोकिया 3 ही उपलब्ध है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 11 जुलाई 2017 13:53 IST
ख़ास बातें
  • नोकिया 5 ऑफलाइन चैनल के जरिए प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है
  • नोकिया 6 के लिए 14 जुलाई से रजिस्ट्रेशन शुरू होंगे
  • दोनों स्मार्टफोन मध्य-अगस्त तक उपलब्ध होंगे
2017 की शुरुआत में एचएमडी ग्लोबल ने स्मार्टफोन मार्केट में कदम रखा। कंपनी ने सबसे पहले नोकिया 6 स्मार्टफोन लॉन्च किया। इसके बाद नोकिया 3, नोकिया 5 और नोकिया 3310 (2017) के साथ लोकप्रिय नोकिया ब्रांड की वापसी हुई। भारत में नोकिया ने जून में नोकिया 3, नोकिया 5 और नोकिया 6 स्मार्टफोन लॉन्च किए, लेकिन अभी बाजार में सिर्फ नोकिया 3 ही उपलब्ध है। अब एचएमडी ग्लोबल ने एक बयान जारी कर भारतीय मार्केट में इसकी परफॉर्मेंस की जानकारी दी है और पुष्टि की है कि नोकिया 5 औौर नोकिया 6 मध्य अगस्त से पहले खरीदने के लिए उपलब्ध नहीं होंगे।

नोकियापावरयूज़र को दिए एक बयान में एचएमडी ग्लोबल ने कहा कि कंपनी भारत में नोकिया 3 को मिली प्रतिक्रिया से बेहद उत्साहित है, और मध्य-अगस्त के बाद नोकिया 5 व नोकिया 6 को भी भारत में उपलब्ध करा दिया जाएगा। कंपनी ने एक बयान में कहा, ''नोकिया 3 को मिली प्रतिक्रिया से हम उत्साहित हैं। अभी हमारी प्राथमिकता है मौज़ूदा उपभोक्ता मांग को पूरा करने के लिए नोकिया 3 का प्रोडक्शन बढ़ाना। आने वाले सप्लाह में, हम नोकिया 6 व नोकिया 5 का उत्पादन शुरू करेंगे, ताकि मध्य-अगस्त के बाद से इनकी बिक्री शुरू हो सके।''
Advertisement

इसका मतलब है कि नोकिया 5  और नोकिया 6 स्मार्टफोन अगस्त तक नहीं मिलेंगे। नोकिया 5 के लिए पिछले हफ्ते ही प्री-बुकिंग शुरू हुई थी, और इसके ऑफलाइन एक्सक्लूसिव स्मार्टफोन रहने की उम्मीद है। हालांकि, प्री-बुकिंग शुरू हो चुकीं हैं लेकिन एचएमडी ग्लोबल ने स्मार्टफोन की उपलब्धता के बारे में तब कोई जानकारी नहीं दी। लेकिन अब इस बयान से ज़ाहिर होता है कि फोन मध्य-अगस्त से पहले उपलब्ध नहीं होंगे।

वहीं, नोकिया 6 एक अमेज़न एक्सक्लूसिव स्मार्टफोन होगा और स्मार्टफोन के लिए रजिस्ट्रेशन 14 जुलाई से शुरू होंगे। हालांकि, नोकिया 6 की उपलब्धता भी मध्य-अगस्त से ही शुरू होगी। सिर्फ नोकिया 3 ऐसा स्मार्टफोन है जो भारत में 9,499 रुपये की कीमत के साथ ऑनलाइन व ऑफलाइन उपलब्ध है। वहीं नोकिया 5 की  कीमत 12,899 रुपये जबकि नोकिया 6 की कीमत 14,999 रुपये है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.20 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

2 जीबी

स्टोरेज

16 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.1.1

रिज़ॉल्यूशन

720x1280 पिक्सल
 
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good build quality
  • Stock Android
  • Great speakers
  • Bad
  • Heats up with heavy use
  • Sub-par camera performance
  • Slow charging
  • No notification LED
  • Slightly overpriced
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.50 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.1.1

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X500 के भारत में जल्द लॉन्च की तैयारी, रेड कलर का हो सकता है ऑप्शन
  2. Infinix XBook 14 Neo लैपटॉप, 512GB तक SSD, Intel Core प्रोसेसर के साथ कीमत करीब ₹50 हजार से शुरू
  3. Jio लाया छोटा डिवाइस Pico Small Cell, बिल्डिंग के अंदर भी मिलेगा तेज 5G इंटरनेट, मिलेगी 1Gbps की स्पीड
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Reno 17 में मिल सकता है Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट
  2. Samsung Galaxy S27+ जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  3. BGMI Air: Android के बाद Apple यूजर्स के लिए भी प्री-रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें गेम में क्या होगा खास
  4. Vivo X500 के भारत में जल्द लॉन्च की तैयारी, रेड कलर का हो सकता है ऑप्शन
  5. बिना एक्स्ट्रा चार्ज मिलेगी 500Mbps तक स्पीड, ACT Fibernet के ऑफर का ऐसे उठाएं फायदा
  6. कौन-सा Room Heater है आपके लिए बेस्ट? खरीदने से पहले जान लें 7 जरूरी बातें
  7. Infinix Xpad 30 हुआ 7200mAh बैटरी, 8 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
  8. Auto Expo 2027: भारत दिखाएगा दुनिया को अपनी ताकत, कार, बाइक से लेकर फ्यूचर मोबिलिटी तक
  9. Xiaomi का नया स्मार्ट फ्लोर लैंप लॉन्च, 16 मिलियन कलर्स और 18 लाइटिंग इफेक्ट्स के साथ इतनी है कीमत
  10. बिना ब्लेड वाला Dyson का नया फैन भारत में लॉन्च, हर सेकंड देगा 500 लीटर हवा, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.