Nokia 4.2 को भारत में मिला Android 10 अपडेट, डार्क मोड के साथ जुड़े ये खास फीचर्स

Nokia 4.2 Android 10 अपडेट अलग-अलग बैच में चल रहा है और पहले बैच में यह अपडेट भारत समेत ऑस्ट्रिया, बेलारूस, बेल्जियम, कंबोडिया, डेनमार्क, फिनलैंड, जॉर्जिया, हांगकांग, आइसलैंड, इंडोनेशिया और भी कई देशों को मिला है।

Nokia 4.2 को भारत में मिला Android 10 अपडेट, डार्क मोड के साथ जुड़े ये खास फीचर्स

Nokia 4.2 की भारत में कीमत 10,008 रुपये है

ख़ास बातें
  • Nokia 4.2 का लेटेस्ट Android 10 अपडेट लाता है डार्क मोड
  • इस अपडेट में एंड्रॉयड 10 के गेस्चर नेविगेशन भी मिलते हैं
  • नोकिया 4.2 एंड्रॉयड 10 अपडेट है मार्च 2020 सिक्योरिटी पैच से लैस
विज्ञापन
Nokia 4.2 को भारत में Android 10 अपडेट मिलना शुरू हो गया है। अपडेट अलग-अलग बैच में जारी किया जाएगा, जिसका मतलब है कि आज केवल 10 प्रतिशत यूज़र्स को यह अपडेट मिलेगा। यह अपडेट 14 अप्रैल तक सभी नोकिया 4.2 यूज़र्स को मिल जाएगा। HMD Global ने इस एंड्रॉयड 10 अपडेट को लेकर देशों को भी अलग-अलग ग्रुप में बाटा हुआ है। पहले बैच में यह अपडेट भारत समेत अमरीका, रूस, कतर, डेनमार्क आदि देश शामिल हैं। एंड्रॉइड 10 अपडेट सिस्टम-वाइड डार्क मोड, गेस्चर नेविगेशन और स्मार्ट रिप्लाई फीचर भी लेकर आता है। इसके अलावा Nokia 4.2 Android 10 अपडेट मार्च 2020 एंड्रॉयड सुरक्षा पैच से लैस है।

एचएमडी ग्लोबल ने नोकिया 4.2 अपडेट रोलआउट की घोषणा के लिए अपने फोरम का सहारा लिया। जैसा कि हमने ऊपर बताया, यह एंड्रॉयड 10 अपडेट अलग-अलग बैच में चल रहा है और पहले बैच में यह अपडेट भारत समेत ऑस्ट्रिया, बेलारूस, बेल्जियम, कंबोडिया, डेनमार्क, फिनलैंड, जॉर्जिया, हांगकांग, आइसलैंड, इंडोनेशिया और भी कई देशों को मिला है।

Nokia 4.2 यूज़र्स द्वारा साझा किए गए स्क्रीनशॉट से पता चलता है कि लेटेस्ट नोकिया 4.2 अपडेट फर्मवेयर वर्ज़न v2.290 के साथ आता है और इसका डाउनलोड साइज़ 1.38 जीबी है। इसमें मार्च 2020 एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच भी शामिल है। साथ ही इस अपडेट के बाद अब Nokia 4.2 यूज़र्स एंड्रॉयड 10 में आने वाले डार्क मोड और गेस्चर नेविगेशन जैसे फीचर का लुत्फ भी उठा सकते हैं। नोकिया का कहना है कि पहले फेज़ में आने वाले देशों में यह अपडेट आज केवल 10 प्रतिशत यूज़र्स के लिए जारी किया गया है और 12 अप्रैल तक यह 50 प्रतिशत यूज़र्स और 14 अप्रैल तक सभी यूज़र्स तक पहुंच जाएगा।

यदि आपको इस अपडेट से जुड़ी किसी प्रकार की नोटिफिकेशन नहीं आई है तो आप इसे अपने Nokia 4.2 स्मार्टफोन पर खुद से भी जांच सकते हैं। इसके लिए आपको फोन की सेटिंग्स पर जाना होगा और अपडेट सेक्शन में जाकर इसे जांचना होगा। अपडेट का साइज़ काफी बड़ा है, इसलिए हम आपको इसे एक स्थिर और हाई-स्पीड नेटवर्क पर डाउनलोड करने की सलाह देंगे।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Appealing design, good build quality
  • Stock Android without bloatware
  • कमियां
  • Sluggish performance
  • Camera performance and quality issues
  • Low battery capacity, slow charging
डिस्प्ले5.71 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 439
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता3000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 9
रिज़ॉल्यूशन720x1520 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  2. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  3. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
  4. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
  5. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  6. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  7. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  8. मक्का के पास ड्रोन को हवा में कैसे मार गिराया? Saudi Arabia की Air Defence और Drone Detection Technology कैसे करती है काम
  9. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  10. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »