Nokia 3310 के 4जी वेरिएंट का चला पता

लगता है कि एचएमडी ग्लोबल नोकिया 3310 के नए 4जी वेरिएंट को लॉन्च करने के लिए तैयार है। हालांकि, अभी आधिकारिक जानकारी की घोषणा नहीं की गई है, लेकिन चीन की टेलीकम्युनिकेशन सर्टिफिकेशन अथॉरिटी टीना की साइट पर Nokia 3310 के 4जी वेरिएंट को लिस्ट किया है।

Nokia 3310 के 4जी वेरिएंट का चला पता
विज्ञापन
लगता है कि एचएमडी ग्लोबल नोकिया 3310 के नए 4जी वेरिएंट को लॉन्च करने के लिए तैयार है। हालांकि, अभी आधिकारिक जानकारी की घोषणा नहीं की गई है, लेकिन चीन की टेलीकम्युनिकेशन सर्टिफिकेशन अथॉरिटी टीना की साइट पर Nokia 3310 के 4जी वेरिएंट को लिस्ट किया है। साइट पर मॉडल नंबर टीए-1077 के साथ नए वेरिएंट को देखा गया है। फिनलैंड की कंपनी ने पिछले साल फरवरी में आयोजित हुए मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस (एमडब्ल्यूसी) में 2जी कनेक्टिविटी के साथ ओरिजिनल नोकिया 3310 फ़ीचर फोन को लॉन्च किया था। और सितंबर में कंपनी फोन के 3जी वेरिएंट को लेकर आई। हैंडसेट की कीमत कंपनी ने 3,310 रुपये रखी थी।

टीना लिस्टिंग के मुताबिक, नोकिया 3310 4जी वेरिएंट टीडी-एलटीई, टीडी-एससीडीएमए और जीएसएम नेटवर्क सपोर्ट करेगा। फोन में अलीबाबा का युनओएस ऑपरेटिंग सिस्टम देखा गया है जो एंड्रॉयड का कस्टम वर्ज़न है। बता दें कि एचएमडी ने नोकिया 3310 2जी में नोकिया सीरीज़ 30+ ओएस दिया था जबकि इसके 3जी वेरिएंट में जावा आधारित फ़ीचर ओएस था। अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि नया प्लेटफॉर्म ग्लोबल नोकिया 3310 4जी वेरिएंट का हिस्सा होगा या नहीं। टीना लिस्टिंग की जानकारी को सबसे पहले नोकियापावरयूज़र ने सार्वजनिक किया और इसके अलावा, फोन के कोई स्पेसिफिकेशन लिस्ट नहीं किए गए हैं।


ओरिजिनल वर्ज़न की तरह, नोकिया 3310 4जी में एक 2.4 इंच क्यूवीजीए (240x320 पिक्सल) कलर डिस्प्ले होने की उम्मीद है। फोन में एलईडी फ्लैश के साथ 2 मेगापिक्सल रियर कैमरा सेंसर, 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज और एक 1200 एमएएच बैटरी दी जा सकती है। फोन में डुअल-सिम सपोर्ट दिया जाएगा। इसके अलावा, नए डिवाइस में भी पुराने नोकिया 3310 2जी और 3जी वेरिएंट की तरह,  ब्लूटूथ 2.1 और माइक्रो-यूएसबी सपोर्ट होगा।

एचएमडी ग्लोबल द्वारा चीन में 19 जनवरी को एक इवेंट आयोजित किए जाने की ख़बरें हैं। इस इवेंट में फ्लैगशिप नोकिया 9 के अलावा, नोकिया 6 (2018) और नोकिया 8 (2018) लॉन्च किये जा सकते हैं। बता दें कि इसी इवेंट में फिनलैंड की कंपनी आधिकारिक तौर पर नोकिया 3310 4जी लॉन्च कर सकती है। अगर फोन जनवरी वाले इवेंट में लॉन्च नहीं होता है तो, नए नोकिया को एमडब्ल्यूसी 2018 में पेश किया जा सकता है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Android, Mobiles, Nokia, Nokia 3310, Nokia 3310 4G
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹15 हजार तक सस्ते मिल रहे Redmi स्मार्टफोन, 7900mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  2. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
  3. Jio Freedom Pack: ₹10 हजार में 15 महीने का ब्रॉडबैंड कनेक्शन, 100Mbps स्पीड के साथ Amazon Prime और JioHotstar भी
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  5. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  6. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  7. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  9. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  10. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »