Nokia 2.4 में 3 जीबी तक रैम और 4,500 एमएएच बैटरी होने की खबर

Nokia 2.4 स्मार्टफोन कथित रूप से दो कॉन्फिग्रेशन के साथ आ सकता है, एक 2 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज और दूसरा 3 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज। यह दावा हाल ही में सामने आई एक रिपोर्ट में किया गया है।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 13 अगस्त 2020 14:17 IST
ख़ास बातें
  • Nokia 2.4 नया एंट्री-लेवल स्मार्टफोन होगा
  • नोकिया 2.4 में सिंगल व डुअल सिम दोनों विकल्प प्राप्त होंगे
  • HMD Global ने नोकिया 2.4 की मौजूदगी को लेकर कोई पुष्टि नहीं की है

ब्लू, ग्रे और पर्पल कलर ऑप्शन में उपलब्ध हो सकता है Nokia 2.4

Nokia 2.4 स्मार्टफोन कथित रूप से दो कॉन्फिग्रेशन के साथ आ सकता है, एक 2 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज और दूसरा 3 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज। यह दावा हाल ही में सामने आई एक रिपोर्ट में किया गया है। बता दें, Nokia 2.2 स्मार्टफोन भी 3 जीबी रैम के साथ आता है। रिपोर्ट में यह भी उल्लेख किया गया है कि फोन में तीन कलर ऑप्शन दिए जाएंगे। इसके अलावा, नोकिया 2.4 के कुछ अन्य वेरिएंट्स कथित तौर पर US FCC लिस्टिंग में लिस्ट हुए है, जहां पर इसके सिंगल व डुअल सिम वर्ज़न होने की जानकारी मिली है। HMD Global नोकिया की ब्रांड लाइसेंस कंपनी ने फिलहाल नोकिया 2.4 की मौजूदगी को लेकर कोई पुष्टि नहीं की है।
 

NokiaPowerUser की रिपोर्ट के अनुसार, Nokia 2.4 फोन 2 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज और 3 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज के साथ आएगा। इसमें यह भी कहा गया है कि फोन में कलर ऑप्शन तीन मिलेंगे, जिनके नाम होंगे- ब्लू, ग्रे और पर्पल। Nokia 2X सीरीज़ ब्रांड एंट्री-लेवल स्मार्टफोन सीरीज़ है, जो कि बेसिक स्पेसिफिकेशन के साथ आती है। ज्यादातर केस में फोन 2 जीबी रैम के साथ आते हैं। हालांकि, पिछले साल जून में लॉन्च हुआ Nokia 2.2 स्मार्टफोन, 3 जीबी रैम के साथ आया था। वहीं अब नोकिया 2.4 में भी 3 जीबी रैम पेश करने की बात कही जा रही है।

FCC लिस्टिंग की बात करें, तो रिपोर्ट में कहा गया है कि नोकिया 2.4 के चार वेरिएंट्स होंगे- TA-1277, TA-1270, TA-1274 और TA-1275, जिसमें TA-1270 डुअल-सिम वेरिएंट है। बाकि सभी स्पेसिफिकेशन सभी वेरिएंस में एक जैसे हैं। एफसीसी लिस्टिंग के अनुसार, नोकिया 2.4 में 4,500 एमएएच की बैटरी दी जाएगी।

पिछले महीने, नोकिया 2.4 कथित तौर पर गीकबेंच पर लिस्ट हुआ था, जहां इसके ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी22 प्रोसेसर और 2 जीबी रैम की जानकारी प्राप्त हुई थी। एक अलग रिपोर्ट में दावा किया गया था कि फोन में 6.5 इंच एचडी+ नॉच्ड डिस्प्ले के साथ 19:9 आस्पेक्ट रेशियो, डुअल रियर कैमरा के साथ 13 मेगापिक्सल और 2 मेगापिक्सल सेंसर दिए जाएंगे। फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का कैमरा मौजूद होगा।
 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Nokia, Nokia 2 4, Nokia 2 4 specifications
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
#ताज़ा ख़बरें
  1. मात्र ₹500 में आने वाले 10 TWS ईयरफोन, 50 घंटे तक चलेगी बैटरी
  2. FASTag एनुअल पास की भारी डिमांड, एक वर्ष में पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
  3. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  4. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  5. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  6. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  7. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  8. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  9. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  10. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.