Nokia 2.4 भारत में 10,399 रुपये में लॉन्च, इन खूबियों से है लैस

भारत में Nokia 2.4 की कीमत 10,399 रुपये है, जिसमें इसका एकमात्र 3 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट आता है। फोन चारकोल, डस्क और फीऑर्ड रंग विकल्प में आता है।

Nokia 2.4 भारत में 10,399 रुपये में लॉन्च, इन खूबियों से है लैस

Nokia 2.4 की भारत में कीमत 10,399 रुपये है

ख़ास बातें
  • Nokia 2.4 को 4 दिसंबर तक प्री-ऑर्डर किया जा सकता है
  • प्री-ऑर्डर करने वाले ग्राहकों को मिलेंगे कई फायदे
  • डुअल रियर कैमरा सेटअप और 4,500mAh बैटरी से लैस है नया नोकिया फोन
विज्ञापन
Nokia 2.4 भारत में लॉन्च हो गया है। नया नोकिया फोन वाटरड्रॉप-स्टाइल नॉच के साथ आता है और कंपनी का दावा है कि यह सिंगल चार्ज में दो दिनों की बैटरी लाइफ दे सकता है, हालांकि यह फोन का स्क्रीन-ऑन टाइम नहीं है। नोकिया 2.4 में कंपनी द्वारा नाम दिया गया नॉर्डिक डिज़ाइन मिलता है और इसमें तीन अलग-अलग रंग विकल्प हैं। फोटो और वीडियो के लिए, नोकिया फोन डुअल रियर कैमरों के साथ आता है। Nokia 2.4 ने सितंबर में Nokia 3.4 के साथ ग्लोबल मार्केट में अपनी शुरुआत की थी। हालांकि, नोकिया 3.4 के भारत लॉन्च को लेकर फिलहाल कंपनी ने कोई जानकारी साझा नहीं की है।

Nokia 2.4 price in India, launch offers
भारत में Nokia 2.4 की कीमत 10,399 रुपये है, जिसमें इसका एकमात्र 3 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट आता है। फोन चारकोल, डस्क और फीऑर्ड रंग विकल्प में आता है। यह नोकिया इंडिया वेबसाइट के जरिए प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है। हालांकि, यह 4 दिसंबर से अमेज़न और फ्लिपकार्ट पर सेल के लिए उपलब्ध होगा। इसके साथ साथ ही इसे ऑफलाइन स्टोर्स से भी खरीदा जा सकेगा।

लॉन्च ऑफर्स की बात करें, तो 4 दिसंबर रात 11:59 बजे तक नोकिया इंडिया वेबसाइट के जरिए Nokia 2.4 को प्री-ऑर्डर करने वाले पहले 100 ग्राहकों को 007 स्पेशल एडिशन की बोतल, टोपी और एक मेटल कीचेन मिलेगी। नोकिया 2.4 के साथ Jio यूज़र्स को 3,550 रुपये कीमत का लाभ भी मिलेगा।

सितंबर में, Nokia 2.4 को यूरोप में 119 यूरो (लगभग 10,500 रुपये) कीमत में लॉन्च किया गया था।

Nokia 2.4 specifications
डुअल-सिम (नैनो) नोकिया 2.4 एंड्रॉयड 10 पर चलता है और इसमें 6.5-इंच एचडी+ (720x1,600 पिक्सल) डिस्प्ले है, जो 20: 9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ आता है। फोन में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी22 चिपसेट मिलता है, 2 जीबी और 3 जीबी रैम विकल्पों के साथ। फोन डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है, जिसमें 13-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और 2-मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर मिलता है। सेल्फी और वीडियो चैट के लिए, Nokia 2.4 में 5-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा सेंसर है। सेल्फी कैमरा नॉच के अंदर सेट है।

Nokia 2.4 में 32 जीबी और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलते हैं और स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड (512 जीबी तक) के जरिए बढ़ाया भी जा सकता है। कनेक्टिविटी विकल्पों में 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस / ए-जीपीएस, माइक्रो यूएसबी, एफएम रेडियो, एनएफसी और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। फोन में एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट, मैग्नेटोमीटर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर भी है। इसके अलावा, नोकिया 2.4 के पीछे फिंगरप्रिंट सेंसर मिलता है।

Nokia 2.4 पर 4,500mAh की बैटरी दी है। इसके डायमेंशन 165.85x76.30x8.69 एमएम और वज़न 189 ग्राम है।
 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Premium looks
  • Decent battery life
  • Lean software with guaranteed updates
  • कमियां
  • Below-average cameras
  • Underwhelming performance
  • Weak display brightness, viewing angles
  • Very slow charging
  • A bit pricey
डिस्प्ले6.50 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक हीलियो पी22
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता4500 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन720x1600 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones April 2026: OnePlus Nord 6, Ai+ Nova 2, Vivo T5 Pro, Oppo Find X9 Ultra जैसे फोन होंगे लॉन्च, जानें सबकुछ
  2. पहली बार! एक फोन में दो तरह के डिस्प्ले, LCD और e-ink स्क्रीन के साथ इस कंपनी ने किया पेश
  3. 13 हजार से सस्ता खरीदें OnePlus का फ्लैगशिप फोन, 6000mAh बैटरी, धांसू कैमरा
  4. Honor 600 सीरीज के जल्द लॉन्च की तैयारी, iPhone 17 Pro Max जैसा हो सकता है कैमरा मॉड्यूल
  5. Google Gemma 4: गूगल का नया AI मॉडल बिना इंटरनेट भी चलेगा, स्मार्टफोन बनेंगे सुपरस्मार्ट!
  6. 3 हफ्तों तक चलने वाली Honor Watch X5i स्मार्टवॉच लॉन्च, 60Hz AMOLED डिस्प्ले, जानें कीमत
  7. Samsung Galaxy S26 FE लॉन्च होगा 8GB रैम, Exynos 2500 प्रोसेसर के साथ, गीकबेंच पर खुलासा
  8. फ्री में बनाएं AI वीडियो! Google Vids में आया बड़ा अपडेट, ऐसे करें इस्तेमाल
  9. 25 इंच बड़े 300Hz डिस्प्ले के साथ Redmi G25 2026 गेमिंग मॉनिटर हुए लॉन्च, जानें सबकुछ
  10. Xiaomi ने सस्ता वैक्यूम क्लीनर किया लॉन्च, 10000Pa सक्शन, 180 मिनट का बैटरी बैकअप, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »