Nokia 2.3 हो सकता है 5 दिसंबर को लॉन्च, कीमत हुई लीक

Nokia 2.3 होगा एक बजट एंड्रॉयड फोन। 5 दिसंबर को होने वाले इवेंट में नोकिया 8.2 या नोकिया 5.2 को भी पेश किए जाने की उम्मीद है।

Nokia 2.3 हो सकता है 5 दिसंबर को लॉन्च, कीमत हुई लीक

Nokia 2.3 होगा नोकिया 2.2 का अपग्रेडेड वर्ज़न

ख़ास बातें
  • नोकिया 2.3 के चारकोल कलर वेरिएंट के बारे में मिली जानकारी
  • Nokia 2.3 की कीमत 8,600 रुपये के आस-पास हो सकती है
  • Nokia 2.2 की कीमत हाल ही में हुई थी कम
विज्ञापन
Nokia ब्रांड के स्मार्टफोन बनाने वाले कंपनी एचएमडी ग्लोबल 5 दिसंबर को एक लॉन्च इवेंट आयोजित करने जा रही है। उम्मीद है कि इस मौके पर कंपनी नोकिया ब्रांड के किसी स्मार्टफोन को लॉन्च करेगी। पहले तो चर्चा था कि यह फोन नोकिया 8.2 होगा। क्योंकि कंपनी ने पिछले साल इस महीने में ही नोकिया 8.1 को मार्केट में उतारा था। लेकिन अब जानकारी मिली है कि HMD Global मार्केट में Nokia 2.3 बजट स्मार्टफोन को उतार सकती है। यह फोन बीते साल पेश किए गए नोकिया 2.2 का अपग्रेड होगा।

'नोकियापावरयूजर' की एक रिपोर्ट के हिसाब से कंपनी नोकिया 2.3 को 97 यूरो (करीब 8,600 रुपये) की कीमत के आसपास लॉन्च कर सकती है। इस रिपोर्ट में एक ऑनलाइन रिटेलर का स्क्रीनशॉट साझा किया गया है। लिस्टिंग से पता चलता है कि नोकिया 2.3 ग्राहकों के लिए चारकोल कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा।

यह भी पढ़ें- Oppo Reno 3 Pro 5G का टीज़र ज़ारी, कर्व्ड डिस्प्ले और ग्लास बॉडी की मिली झलक

फिलहाल, नोकिया 2.3 को लेकर बहुत ज्यादा जानकारी नहीं उपलब्ध है। खबर है कि इस फोन में 6.1 इंच का एचडी डिस्प्ले और 3920 एमएएच की बैटरी होगी। इससे पहले नोकिया 2.3 को एक डिस्ट्रिब्यूटर डेटाबेस पर लिस्ट किया गया था। पता चला था कि यह तीन रंगों में मिलेगा। फोन ब्लूटूथ 5.0 को सपोर्ट कर सकता है।

यह भी पढ़ें- Redmi 8 की अगली सेल अब 1 दिसंबर 2019 को Flipkart पर

दूसरी तरफ, मलेशिया में नोकिया 2.3 के डुअल सिम वेरिएंट को टीए-1206 मॉडल नंबर के साथ सर्टिफिकेशन मिल चुका है। ठीक यही वेरिएंट को रूसी और एफसीसी साइट पर भी लिस्ट किया गया था।

बता दें कि एचएमडी ग्लोबल ने हाल ही में भारत में नोकिया 2.2 के दाम में कटौती की थी, जो इस फोन के अपडेटेड वर्जन लॉन्च होने की ओर एक इशारा है। फिलहाल, नोकिया 2.2 का 2 जीबी रैम वेरिएंट 5,999 रुपये और 3 जीबी रैम वेरिएंट 6,999 रुपये में मिलता है। यह देखना दिलचस्प होगा कि 5 दिसंबर को नोकिया 2.3 के अलावा कौन-कौन से फोन लॉन्च होते हैं। उम्मीद तो नोकिया 8.2 या नोकिया 5.2 को भी पेश किए जाने की है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , HMD Global, Nokia
हरप्रीत सिंह

हरप्रीत सिंह Gadgets 360 में कम्युनिटी मैनेजर हैं। इन्हें टेक्नोलॉजी ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Itel Power 80 में हो सकता है Unisoc T7250 चिपसेट, Geekbench पर लिस्टिंग
  2. OnePlus Ace 7 में गेमिंग पर होगा फोकस, बिल्ट-इन फैन के साथ हो सकता है एक्टिव कूलिंग सिस्टम
  3. Samsung Galaxy Z Flip 8 में मिल सकता है 'बिना क्रीज' वाला डिस्प्ले
  4. iQOO 15T में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, MediaTek Dimensity 9500 चिपसेट
  5. New Aadhaar Update: बिना एड्रेस प्रूफ भी अपडेट होगा आधार! जानें नया आसान तरीका
  6. Bitcoin का प्राइस 80,000 डॉलर से ज्यादा, ETF में फंड बढ़ने से मिला सपोर्ट
  7. Jio यूजर्स के लिए बुरी खबर! बंद हुआ 22GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग वाला बजट प्लान
  8. BenQ MOBIUZ EX271QZ गेमिंग मॉनिटर लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  9. CMF Watch 3 Pro हो रही 6 मई को लॉन्च, अभी जानें फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस
  10. OnePlus Summer Sale: 12 हजार रुपये सस्ती कीमत में मिलेगा OnePlus 13, जानें सभी ऑफर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »