Nokia 2.3 हुआ लॉन्च, 4,000 एमएएच बैटरी और दो रियर कैमरों से है लैस

Nokia 2.3 Launched: नोकिया ब्रांड के फोन बनाने वाली कंपनी HMD Global ने हाल ही में Cairo में आयोजित इवेंट के दौरान अपने बजट स्मार्टफोन नोकिया 2.3 को लॉन्च कर दिया है।

विज्ञापन
अभिनव लाल, अपडेटेड: 6 दिसंबर 2019 09:56 IST
ख़ास बातें
  • Nokia 2.3 में वाटरड्रॉप-नॉच है
  • नोकिया 2.3 स्पेसिफिकेशन के बारे में जानें
  • Nokia 2.3 की भारत में उपलब्धता की फिलहाल जानकारी नहीं

Nokia 2.3 price: नोकिया 2.3 की भारत में कीमत का फिलहाल पता नहीं चला

Nokia 2.3 Launched: नोकिया ब्रांड के फोन बनाने वाली कंपनी HMD Global ने हाल ही में Cairo में आयोजित इवेंट के दौरान अपने बजट स्मार्टफोन नोकिया 2.3 को लॉन्च कर दिया है। कहा जा रहा है कि Nokia 2.3 कैमरा और एंटरटेनमेंट फोकस्ड बजट स्मार्टफोन (Budget Smartphones) है। अहम खासियतों की अगर बात करें तो नोकिया 2.3 में गूगल असिस्टेंट बटन, पिछले हिस्से में दो रियर कैमरे, बड़ा डिस्प्ले और दो दिनों तक चलने वाली बैटरी लाइफ है। भविष्य में Nokia 2.3 के भारत आने की भी उम्मीद है। आइए अब आपको नोकिया 2.3 की कीमत और स्पेसिफिकेशन के बारे में जानकारी देते हैं।
 

Nokia 2.3 price, उपलब्धता

एचएमडी ग्लोबल के इस लेटेस्ट नोकिया 2.3 की कीमत 109 यूरो (लगभग 8,600 रुपये) तय की गई है। उम्मीद है कि भारत में Nokia 2.3 की कीमत इसी के आसपास हो सकती है। भारत में इस लेटेस्ट नोकिया फोन की उपलब्धता के बारे में फिलहाल कोई भी जानकारी नहीं मिली है। Nokia ब्रांड के इस लेटेस्ट बजट स्मार्टफोन के तीन कलर वेरिएंट हैं, चारकोल, सेयान ग्रीन और सैंड।
 

Nokia 2.3 specifications

डुअल-सिम (नैनो) वाला नोकिया 2.3 स्मार्टफोन एंड्रॉयड 9.0 पाई पर चलता है। बजट स्मार्टफोन में 6.2 इंच का एचडी+ (720x1520 पिक्सल) इन-सेल डिस्प्ले है, इसका आस्पेक्ट रेशियो 19:9 है। स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए क्वाड-कोर मीडियाटेक हीलियो ए22 प्रोसेसर के साथ 2 जीबी रैम है।

अब बात कैमरा सेटअप की। Nokia ब्रांड के इस फोन के बैक पैनल पर डुअल रियर कैमरा सेटअप है, इसमें 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर, अपर्चर एफ/2.2 और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर दिया गया है। साथ में एलईडी फ्लैश मॉड्यूल भी मौजूद है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए Nokia 2.3 में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा, इसका अपर्चर एफ/2.4 है।
Advertisement

नोकिया 2.3 में 32 जीबी स्टोरेज है, माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को 400 जीबी तक बढ़ाना संभव है। कनेक्टिविटी के लिए 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/ जी/एन, ब्लूटूथ वर्जन 5.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस, माइक्रो-यूएसबी (v2.0) और 3.5 मिलीमीटर हेडफोन जैक शामिल है। स्मार्टफोन में जान फूंकने के लिए 4,000 एमएएच की बैटरी मिलेगी। अलग से Google असिस्टेंट बटन के अलावा एचएमडी ग्लोबल का कहना है कि नोकिया 2.3 में बेहतर ग्रिप के लिए ड्यूरेबल बॉडी के साथ 3डी नैनो टेक्स्चर भी है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.20 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो ए22

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

2 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9 Pie

रिज़ॉल्यूशन

720x1520 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Nokia, HMD Global
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  2. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  3. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  4. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  5. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  6. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
  9. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Aadhaar में नाम बदलने के नियम बदले, अब हर तरह के बदलाव के लिए अलग प्रोसेस; जानें कौन-सा डॉक्यूमेंट लगेगा
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  3. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
  4. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
  6. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  7. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  8. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  9. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  10. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.