Nokia 2.3 की कीमत में 1,000 रुपये की कटौती

Nokia 2.3 को अब 7,199 रुपये में बेचा जाएगा। Nokia 2.3 नई कीमत नोकिया की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

Nokia 2.3 की कीमत में 1,000 रुपये की कटौती

Nokia 2.3 स्मार्टफोन 8,199 रुपये में हुआ था लॉन्च

ख़ास बातें
  • Nokia ब्रांड के इस फोन के बैक पैनल पर डुअल कैमरा सेटअप है
  • हीलियो ए22 प्रोसेसर के साथ 2 जीबी रैम हैं नोकिया 2.3 में
  • Nokia 2.3 की बैटरी 4,000 एमएएच की है
विज्ञापन
नोकिया ब्रांड के स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी HMD Global ने बीते साल अपने एंड्रॉयड स्मार्टफोन Nokia 2.3 को लॉन्च किया था। अब दो महीने बाद ही कंपनी ने इस फोन के दाम को कम करने का फैसला किया है। इच्छुक ग्राहक नोकिया 2.3 को अब 7,199 रुपये में खरीद पाएंगे। नोकिया 2.3 हैंडसेट 6.2 इंच के एचडी+ डिस्प्ले और दो रियर कैमरे के साथ आता है। इस फोन में मीडियाटेक हीलियो ए22 प्रोसेसर और 4,000 एमएएच बैटरी है।
 

Nokia 2.3 Price

नोकिया 2.3 के 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 8,199 रुपये में लॉन्च किया गया था। अब इस हैंडसेट को 1,000 रुपये सस्ता कर दिया गया है। Nokia 2.3 नई कीमत नोकिया की वेबसाइट पर उपलब्ध है। बता दें कि यह फोन नोकिया इंडिया ई-शॉप के अलावा अधिकृत रिटेल स्टोर्स, क्रोमा, रिलायंस, संगीता, पूर्विका, बिग सी और मायजी में भी उपलब्ध है।  
 

Nokia 2.3 specifications

डुअल-सिम (नैनो) वाला नोकिया 2.3 स्मार्टफोन एंड्रॉयड 9.0 पाई पर चलता है। बजट स्मार्टफोन में 6.2 इंच का एचडी+ (720x1520 पिक्सल) इन-सेल डिस्प्ले है, इसका आस्पेक्ट रेशियो 19:9 है। स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए क्वाड-कोर मीडियाटेक हीलियो ए22 प्रोसेसर के साथ 2 जीबी रैम है।

अब बात कैमरा सेटअप की। Nokia ब्रांड के इस फोन के बैक पैनल पर डुअल रियर कैमरा सेटअप है, इसमें 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर, अपर्चर एफ/2.2 और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर दिया गया है। साथ में एलईडी फ्लैश मॉड्यूल भी मौजूद है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए Nokia 2.3 में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा, इसका अपर्चर एफ/2.4 है।

नोकिया 2.3 में 32 जीबी स्टोरेज है, माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को 400 जीबी तक बढ़ाना संभव है। कनेक्टिविटी के लिए 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/ जी/एन, ब्लूटूथ वर्जन 5.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस, माइक्रो-यूएसबी (v2.0) और 3.5 मिलीमीटर हेडफोन जैक शामिल है। स्मार्टफोन में जान फूंकने के लिए 4,000 एमएएच की बैटरी मिलेगी। अलग से Google असिस्टेंट बटन के अलावा एचएमडी ग्लोबल का कहना है कि नोकिया 2.3 में बेहतर ग्रिप के लिए ड्यूरेबल बॉडी के साथ 3डी नैनो टेक्स्चर भी है।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.20 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक हीलियो ए22
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम2 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता4000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 9 Pie
रिज़ॉल्यूशन720x1520 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  3. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  4. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  6. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  7. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  8. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  9. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »