अगले आईफोन के लीक वीडियो में दिखे लाइटनिंग ईयरपॉड

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 1 अगस्त 2016 12:25 IST
ख़ास बातें
  • ऐप्पल द्वारा अगले आईफोन में 3.5 एमएम ऑडियो जैक ना दने की उम्मीद है
  • ऐप्पल नए आईफोन के साथ नए लाइटनिंग ईयरपॉड दे सकती है
  • ऐप्पल लॉन्च इवेंट 5 सितंबर को आयोजित किया जा सकता है
ऐप्पल के आने वाले आईफोन को लेकर कई खबरें और लीक लगातार सामने आ रहे हैं। अब एक नए वीडियो से पता चला है कि नया आईफोन लाइटनिंग ईयरपॉड के साथ आ सकता है। इस वीडियो में एक्सेसरी को काम करते दिखाया गया है। इससे खुलासा होता है कि लाइटनिंग पोर्ट के साथ कनेक्ट होने पर आईफोन बेहद शानदार तरीके से काम करता है।

इस वीडियो को एक यूट्यूब चैनल EverythingApplesPro द्वारा रिलीज किया गया है। वीडियो में एक लाइटनिंग ईयरपॉड को एक आईफोन डिवाइस के साथ कनेक्टेड दिखाया गया है। 3.5 एमएम ऑडियो जैक की जगह, नए ईयरपॉड को लाइटनिंग पोर्ट के जरिए आईफोन से कनेक्टेड दिखाया गया है। पुराने साउंड एक्सेसरी की तरह ही यूज़र म्यूज़िक प्ले और पॉज़ कर सकते हैं। इसके अलावा ईयरपॉड को रिमोट कंट्रोल एक्सेस के साथ वॉल्यूम को कम और बढ़ भी कर सकते हैं।

नई रिपोर्ट में उस पिछली रिपोर्ट का खंडन किया गया है जिसमें 3.5 एमएम ऑडियो जैक बेस्ड ईयरपॉड के साथ एक एडेप्टर के आने की जानकारी सामने आई थी। अगर नई रिपोर्ट को सच मानें तो इस एडेप्टर को एक अलग एक्सेसरी के तौर पर बेचा जा सकता है।

आईफोन लॉन्च इवेंट को 5 या 6 सितंबर को आयोजित किया जा सकता है जबकि इसके प्री-ऑर्डर 9 सितंबर से शुरू होने की उम्मीद है। अगले आईफोन को आईफोन 7 नाम दिए जाने की उम्मीद है। हालांकि, एक ताजा रिपोर्ट में पता चला था कि ऐप्पल बेहद कम बदलाव के चलते नए आईफोन को आईफोन 6एसई नाम दे सकती है। आईफोन 2016 के तीन वेरिएंट में आने की भी खबरें हैं। आईफोन का एक प्रो वेरिएंट लॉन्च किया जा सकता है जिसमें स्मार्ट कनेक्टर और एक डुअल कैमरा सेटअप होगा। इसके अलावा ऐप्पल इस साल 16 जीबी बेस वेरिएंट ना देकर 32 जीबी स्टोरेज के साथ नया वेरिएंट पेश कर सकती है। ऐप्पल द्वारा 256 जीबी स्टोरेज के साथ एक नया वेरिएंट भी लॉन्च किए जाने की उम्मीद है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Apple, Headphones, IOS, iPhone 2016, iPhone 7, iPhone 7 Plus, iPhone 7 Pro, Mobiles
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: Xiaomi के इन 5 Redmi स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  3. ये किस फील्ड में आ गया Xiaomi! लॉन्च किया Thermos Cup, उल्टा करते ही बन जाएगी चाय
  4. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  5. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. itel लाया ₹9,000 से भी सस्ता फोन, 6000mAh की बैटरी और ड्यूल कैमरा, जानें सबकुछ
  2. Amazon Great Indian Festival: Samsung Galaxy M17e 5G से लेकर Galaxy Z Fold7 5G पर डिस्काउंट, जानें कितनी कीमत होगी कम
  3. ये किस फील्ड में आ गया Xiaomi! लॉन्च किया Thermos Cup, उल्टा करते ही बन जाएगी चाय
  4. गलत दिशा में ड्राइविंग से लेकर मोबाइल के इस्तेमाल तक, अब AI दिल्ली में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों का पता लगाएगा
  5. Redmi 17C 5G लॉन्च: 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस
  6. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  7. Delhi Pollution 2026: 50% Work From Home, बिना PUCC नहीं मिलेगा Fuel; नए GRAP में लागू होंगे कई नियम
  8. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  9. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  10. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.