OnePlus 8 और OnePlus 8 Pro को मिलना शुरू हुआ नया OxygenOS अपडेट

आपको बता दें, OnePlus 8 और OnePlus 8 Pro स्मार्टफोन स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर के साथ भारत में अप्रैल में लॉन्च किए गए थे।

OnePlus 8 और OnePlus 8 Pro को मिलना शुरू हुआ नया OxygenOS अपडेट

OnePlus 8 और OnePlus 8 Pro भारत में अप्रैल में हुए थे लॉन्च

ख़ास बातें
  • OnePlus 8 अपडेट जून 2020 एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच के साथ आया है
  • OnePlus 8 Pro को मिला OxygenOS 10.5.11.IN11DA अपडेट
  • वनप्लस 8 अपडेट का साइज़ 155 एमबी है
विज्ञापन
OnePlus 8 और OnePlus 8 Pro स्मार्टफोन को भारत में नया OxygenOS अपडेट मिलना शुरू हो गया है, जो जून 2020 सिक्योरिटी पैच और अन्य इम्प्रूवमेंट्स के साथ आया है। दोनों ही फोन के सिस्टम अपडेट में सिस्टम स्टेब्लिटी को बेहतर किया गया है और Netflix व Amazon Prime Video में बैटरी और एचडी वीडियो को लेकर आने वाली समस्याओं को भी फिक्स किया गया है। इसके अलावा, वनप्लस 8 प्रो यूज़र्स को "Adjusted Photochrom filter" भी मिला है, जिसे कंपनी ने 15 जून की पहली सेल से पहले भारत में डिसेबल कर दिया था। फोटोक्रोम फिल्टर वनप्लस 8 प्रो के कैमरा में कलर फिल्टर लेकर आता है, हालांकि शुरुआत में इसके कुछ मटिरियल्स में “see-through” क्षमताएं पाई गई थी, जिसकी वजह से इसे डिसेबल कर दिया गया था।
 
 

OnePlus 8 OxygenOS update

कंपनी के कम्युनिटी फोरम के अनुसार, OnePlus 8 स्मार्टफोन को भारत में OxygenOS 10.5.9.IN21DA अपडेट ओवर-द-एयर (OTA) माध्यम से प्राप्त हुआ है। यूज़र्स सेटिंग्स में जाकर सिस्टम और फिर सिस्टम अपडेट में जाकर अपडेट की उपलब्धता देख सकते हैं।

वनप्लस 8 के ऑक्सीज़नओएस अपडेट का साइज़ 15 एमबी है, जो जून 2020 एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच के साथ आया है। साथ ही यह अपडेट टच एंड इंटरेक्शन एक्सपीरियंस, पावर कंजम्पशन और हाई टैम्परेटर वॉर्निंग को ऑप्टिमाइज़ करता है।

इसके अलावा, वनप्लस 8 स्मार्टफोन में आने वाली बैटरी समस्या भी इस अपडेट के जरिए फिक्स कर दी गई है। चेंजलॉग के अनुसार, अन्य Netflix और Amazon Prime Video जैसी समस्याओं को भी फिक्स कर दिया गया है। वनप्लस 8 के लेटेस्ट सिस्टम अपडेट के साथ वनप्लस के कैमरे के साथ शूटिंग एक्सपीरियंस भी इम्प्रूव किया गया है।
 

OnePlus 8 Pro OxygenOS update

वनप्लस 8 प्रो का OxygenOS 10.5.11.IN11DA अपडेट भी ओवर-द-एयर (OTA) माध्यम से प्राप्त हुआ है। Gadgets 360 ने भी स्वतंत्र रूप से इस अपडेट को वैरिफाई किया है, यूज़र्स सेटिंग्स में जाकर सिस्टम और फिर सिस्टम अपडेट में जाकर अपडेट की उपलब्धता देख सकते हैं।

OnePlus 8 Pro के सिस्टम अपडेट चेंजलॉग के मुताबिक, इस अपडेट का साइज़ 154 एमबी है जो जून 2020 एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच के साथ आया है। इस अपडेट के भी ज्यादातर इम्प्रूवमेंट्स व बग फिक्स वनप्लस 8 सॉफ्टवेयर अपडेट की तरह ही हैं।
oneplus


वनप्लस ने वनप्लस 8 प्रो स्मार्टफोन के फाइल मैनेजर में एक file disk का सेक्शन जोड़ा है। यह यूज़र्स को वनप्लस क्लाउड "conveniently" में फाइल्स अपलोड और स्टोर करने की इज़ाजत देगा। इसके अलावा लेटेस्ट अपडेट के जरिए जो नया फीचर इस फोन में जोड़ा गया है वो है "Adjusted Photochrom filter।"

जिसका मतलब है कि यूज़र्स अब अपने वनप्लस 8 प्रो फोन में इस अपडेट के साथ फोटोक्रोम फिल्टर का इस्तेमाल कर सकते हैं, जो कि See-through समस्या को फिक्स कर चुका है।

जैसा कि हमने पहले बताया था, कलर कैमरा फिल्टर फीचर को पहले स्मार्टफोन से डिसेबल कर दिया गया था।

आपको बता दें, वनप्लस 8 और वनप्लस 8 प्रो स्मार्टफोन स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर के साथ भारत में अप्रैल में लॉन्च किए गए थे।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Very good build quality
  • Vivid display
  • Excellent performance and software
  • Solid battery life
  • Decent camera performance
  • कमियां
  • No IP rating or wireless charging
  • Low-light video could be better
  • 12GB variant isn’t great value
डिस्प्ले6.55 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 16-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता4300 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Excellent build quality, IP68 rating
  • Bright, fluid display
  • Very good rear cameras
  • Solid overall performance
  • Great battery life
  • Fast wireless charging
  • कमियां
  • Selfie camera could be better
  • Excessive rear camera bulge
डिस्प्ले6.78 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 48-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4510 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन1440x3168 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
  2. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  3. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  4. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  5. मक्का के पास ड्रोन को हवा में कैसे मार गिराया? Saudi Arabia की Air Defence और Drone Detection Technology कैसे करती है काम
  6. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  7. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  8. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  9. Vodafone Idea का गजब प्लान 1 साल तक अनलिमिटेड इंटरनेट, जितना मर्जी चलाओ नहीं आएगा कोई भी एक्स्ट्रा खर्च
  10. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »