एमडब्ल्यूसी 2018 में नोकिया लॉन्च कर सकती है ये स्मार्टफोन

नोकिया ब्रांड के स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी एचएमडी ग्लोबल रविवार रात 8:30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित करने जा रही है। इवेंट में नोकिया 1, नोकिया 7 प्लस लॉन्च हो सकते हैं। इसके साथ ही चीन में लॉन्च हो चुके नोकिया 6 (2018) का आज ग्लोबल डेब्यू हो सकता है।

विज्ञापन
Mayank Dixit, अपडेटेड: 25 फरवरी 2018 16:36 IST
ख़ास बातें
  • नोकिया 1, नोकिया 7 प्लस आज लॉन्च हो सकते हैं
  • नोकिया 6 (2018) का आज ग्लोबल डेब्यू हो सकता है
  • नोकिया 3310 4जी स्मार्टफोन से भी आज पर्दा उठने की चर्चा
एमडब्ल्यूसी 2018 का मंच सजकर तैयार है। नोकिया ब्रांड के स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी एचएमडी ग्लोबल रविवार रात 8:30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित करने जा रही है। इवेंट में नोकिया 1, नोकिया 7 प्लस लॉन्च हो सकते हैं। इसके साथ ही चीन में लॉन्च हो चुके नोकिया 6 (2018) का आज ग्लोबल डेब्यू हो सकता है। चर्चा यह भी है कि कंपनी आज नोकिया 3310 4जी स्मार्टफोन से भी पर्दा उठाने जा रही है। इसे भी कंपनी ने पिछले महीने चीनी बाज़ार में उतारा था। एचएमडी ग्लोबल की प्रेस कॉन्फ्रेंस के अपडेट्स विस्तार से जानने के लिए आप गैजेट्स 360 से जुड़े रहें। साथ ही आप नोकिया के फेसबुक पेज और आधिकारिक वेबसाइट के ज़रिए इवेंट को लाइव देख सकते हैं।
 

एमडब्ल्यूसी 2018 में दस्तक देंगे ये हैंडसेट?

एंड्रॉयड गो एडिशन का नोकिया 1 भी लॉन्च हो सकता है। यह बजट स्मार्टफोन है, जिसकी तस्वीरें हाल में कई बार लीक हुई हैं। अफवाह है कि फोन में एचडी डिस्प्ले होगा, 1 जीबी रैम होंगे, 8 जीबी का इनबिल्ट स्टोरेज होगा। हाल में जाने-माने टिप्सटर इवान ब्लास ने भी इस फोन की तस्वीर लीक की थी। अगला फोन नोकिया 7 प्लस हो सकता है, जिसमें 6 इंच का (18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाला) फुल एचडी प्लस डिस्प्ले हो सकता है। कहा जा रहा है कि इसमें 12 और 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा सेटअप होगा। फोन में 4 जीबी रैम दिए जा सकते हैं। साथ ही 64 जीबी इंटरनल स्टोरेज होने की आशंका है। नोकिया 1 की तरह नोकिया 7 प्लस के भी एंड्रॉयड वन स्मार्टफोन होने की अफवाह है।

इसके अलावा चीन में लॉन्च हो चुके नोकिया 6  (2018) और नोकिया 3310 4जी से पर्दा उठ सकता है। कंपनी ने अपने नोकिया 6 में फिंगरप्रिंट के प्लेसमेंट में बदलाव कर इसे बैक पैनल में दिया है। इसके अलावा कंपनी ने इसमें कैपसिटिव कीज़ हटाए हैं लेकिन 18:9 आस्पेक्ट रेशियो दिया है। इसकी बॉडी मेटल की है और 6000 सीरीज़ की अल्युमिनियम से निर्मित है।


नोकिया 6 (2018) की बात करें तो यह हैंडसेट क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 630 प्रोसेसर पर चलता है। जुगलबंदी के लिए 4 जीबी एलपीडीडीआर4 रैम दिए गए हैं। कंपनी ने इसमें 16 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया है। फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्सल का है। यह नोकिया डुअल साइट तकनीक को सपोर्ट करता है, जिसकी मदद से यूज़र दोनों कैमरों का इस्तेमाल कर 'बोथी' ले सकते हैं।

Advertisement

अब बात करते हैं नोकिया 3310 4जी की। मौज़ूदा हैंडसेट यूनओएस पर चलता है। इसमें 2.4 इंच का क्यूवीजीए कलर डिस्प्ले दिया गया है। 256 एमबी के रैम दिए गए हैं। इंटरनल स्टोरेज 512 एमबी का है। साथ ही 64 जीबी का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल कर स्टोरेज बढ़ाया जा सकता है। फोन में 2 मेगापिक्सल का रियर कैमरा (एलईडी फ्लैश के साथ आता) है। फोन को पावर देने के लिए 1,200 एमएएच की बैटरी मौज़ूद है। नया हैंडसेट में 4जी वीओएलटीई फीचर जोड़ा जाएगा।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Compact and good-looking
  • Durable
  • Bad
  • Weak cameras
  • Poor performance
  • Mediocre battery life
  • Android Go is a work in progress
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

4.50 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक एमटी6737एम

फ्रंट कैमरा

2-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

5-मेगापिक्सल

रैम

1 जीबी

स्टोरेज

8 जीबी

बैटरी क्षमता

2150 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1

रिज़ॉल्यूशन

480x854 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Premium build quality
  • Powerful processor
  • Excellent battery life
  • Stock Android One
  • Bad
  • कम रोशनी में कैमरा परफॉर्मेंस
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.00 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3800 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.0

रिज़ॉल्यूशन

1080x2160 पिक्सल
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

2.40 इंच

फ्रंट कैमरा

नहीं

रियर कैमरा

2-मेगापिक्सल

रैम

256एमबी

स्टोरेज

512एमबी

बैटरी क्षमता

1200 एमएएच

ओएस

Android

रिज़ॉल्यूशन

240x320 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹15 हजार तक सस्ते मिल रहे Redmi स्मार्टफोन, 7900mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  5. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  6. Jio Freedom Pack: ₹10 हजार में 15 महीने का ब्रॉडबैंड कनेक्शन, 100Mbps स्पीड के साथ Amazon Prime और JioHotstar
  7. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स्पेसिफिकेशन्स
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹15 हजार तक सस्ते मिल रहे Redmi स्मार्टफोन, 7900mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  3. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
  4. Jio Freedom Pack: ₹10 हजार में 15 महीने का ब्रॉडबैंड कनेक्शन, 100Mbps स्पीड के साथ Amazon Prime और JioHotstar भी
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  6. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  7. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  8. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  10. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.