एमडब्ल्यूसी 2018 में नोकिया के ये स्मार्टफोन हो सकते हैं लॉन्च

फिनलैंड की कंपनी एचएमडी ग्लोबल, टेक्नॉलजी की दुनिया के 'महाकुंभ' एमडब्ल्यूसी 2018 के लिए कमर कस चुकी है। 25 फरवरी को शाम 8:30 बजे (भारतीय समयानुसार) नोकिया का इवेंट तय है। लोगों को नोकिया 9, नोकिया 8 प्रो, नोकिया 7 प्लस और नोकिया 4 जैसे हैंडसेट लॉन्च होने का बेसब्री से इंतज़ार है। इनमें से कुछ फोन एमडब्ल्यूसी 2018 के दौरान व कुछ बाद में लॉन्च हो सकते हैं।

एमडब्ल्यूसी 2018 में नोकिया के ये स्मार्टफोन हो सकते हैं लॉन्च
ख़ास बातें
  • टेक्नॉलजी के 'महाकुंभ' एमडब्ल्यूसी 2018 के लिए कमर कस चुकी नोकिया
  • नोकिया 9, नोकिया 8 प्रो, नोकिया 7 प्लस और नोकिया 4 हैंडसेट का इंतज़ार
  • कुछ फोन एमडब्ल्यूसी 2018 के दौरान व कुछ बाद में लॉन्च हो सकते हैं
विज्ञापन
नोकिया ब्रांड के स्मार्टफोन बनाने वाली फिनलैंड की कंपनी एचएमडी ग्लोबल, टेक्नॉलजी की दुनिया के 'महाकुंभ' एमडब्ल्यूसी 2018 के लिए कमर कस चुकी है। 25 फरवरी को शाम 8:30 बजे (भारतीय समयानुसार) नोकिया का इवेंट तय है। लोगों को नोकिया 9, नोकिया 8 प्रो, नोकिया 7 प्लस और नोकिया 4 जैसे हैंडसेट लॉन्च होने का बेसब्री से इंतज़ार है। इनमें से कुछ फोन एमडब्ल्यूसी 2018 के दौरान व कुछ बाद में लॉन्च हो सकते हैं। नोकिया ब्रांड के कौन-कौन से स्मार्टफोन से एमडब्ल्यूसी 2018 के दौरान उठ सकता है पर्दा, एक नज़र इसी पर...
 

नोकिया 9

लंबे वक्त से नोकिया 9 के स्पेसिफिकेशन और डिज़ाइन लीक होते रहे हैं। हाल में इस हैंडसेट के सुरक्षा कवर के साथ फोन का डिज़ाइन लीक हुई था। टूडिया द्वारा निर्मित इस कवर से पता चला था कि फोन में कर्व्ड एज टू एच स्क्रीन हो सकती है। नोकिया 9 के पिछले हिस्से में वर्टिकल डुअल कैमरा देखा गया था। साथ ही फिंगरप्रिंट स्कैनर और एलईडी फ्लैश होने की भी बात कही गई थी। हालांकि, अब तक लीक हुई जानकारियों में फोन के फ्रंट से जुड़ा कोई डिज़ाइन नहीं दिखा। इस लिहाज़ से कहना मुश्किल है कि सेल्फी के लिए फोन में डुअल कैमरा दिया जाएगा या नहीं। हालिया रिपोर्ट में इस फोन को क्वालकॉम स्ननैपड्रैगन 835 प्रोसेसर से लैस दिखाया गया है। इसमें 128 जीबी का इनबिल्ट स्टोरेज, 5.5 इंच का ओलेड डिस्प्ले और 3,250 एमएएच क्षमता वाली बैटरी हो सकती है। साथ ही कहा गया है कि फोन फार्सट चार्जिंग तकनीक को सपोर्ट करेगा। स्मार्टफोन के एंड्रॉयड 8.0 आउट ऑफ द बॉक्स पर चलने की संभावना जताई गई है।
 

नोकिया 8 प्रो

नोकियापावरयूज़र की रिपोर्ट में ज़िक्र है कि एचएमडी ग्लोबल नया फ्लैगशिप फोन नोकिया 8 प्रो नाम से तैयार कर रही है। रिपोर्ट में कहा गया है कि हैंडसेट क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर से लैस होगा। लीक हुई एक खास जानकारी में सामने आ चुका है कि फोन में 5 कैमरे हो सकते हैं, जिसमें ज़ीस निर्मित रोटेटिंग ज़ूम कैमरा भी हो सकता है। इसके अतिरिक्त फोन में फिंगरप्रिंट स्कैनर भी हो सकता है। फरवरी की शुरुआत में पता चला था कि हैंडसेट को 'नोकिया 8 सिरोक्को' नाम दिया गया है। यह नोकिया 8 का साल 2018 का प्रीमियम वेरिएंट होगा। हालांकि, एनपीयू का कहना है कि हैंडसेट नोकिया 8 प्रो नाम से ही बिकेगा।

पुरानी रिपोर्ट पर जाएं, तो हैंडसेट में 5.5 इंच का ओलेड डिस्प्ले दिया जाएगा, जिसका निर्माण एलजी करती है। साथ ही फोन के क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर से लैस होने की बात कही गई है। फोन में संभवत: 12-13 मेगापिक्सल के डुअल कैमरे होंगे। बैटरी 3,250 एमएएच क्षमता वाली होने की उम्मीद है। फोन फास्ट चार्जिंग को भी सपोर्ट करेगा।
 

नोकिया 7 प्लस

एमडब्ल्यूसी 2018 अगले सप्ताह शुरू हो रहा है। इससे ठीक पहले एक तस्वीर लीक हुई है, जिसे नोकिया 7 प्लस कहा जा रहा है। यह फोन 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाले डिस्प्ले से लैस हो सकता है। जाने-माने टिप्सटर इवान ब्लास ने भी नोकिया 7 प्लस से जुड़ीं तस्वीर जारी की हैं। इनमें फोन के डिज़ाइन को लेकर काफी कुछ अंदाज़ा लगाया जा रहा है।

माना जा रहा है कि नोकिया 7 प्लस एंड्रॉयड वन पर आधारित स्मार्टफोन होगा। इसके बैक में वर्टिकल डुअल कैमरा सेटअप और फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जा सकता है। एक पुरानी रिपोर्ट में कहा गया था कि नोकिया 7 प्लस 6 इंच के डिस्प्ले के साथ आएगा। फोन में 4 जीबी रैम दिए जा सकते हैं। ऑनबोर्ड स्टोरेज 64 जीबी होने की उम्मीद है।
 

नोकिया 4

नोकिया 4 का नाम भी एमडब्ल्यूसी 2018 के लिए ज़ोरों से चर्चा में है। जब नोकिया कैमरा ऐप के ज़रिए 7 प्लस की जानकारी लीक हुई थी, तभी नोकिया 4 से पर्दा उठने की भी बात सामने आई थी। नोकियापावरयूज़र की रिपोर्ट में पता चला था कि नोकिया 3 का अपग्रेड वर्ज़न स्नैपड्रैगन 450 प्रोसेसर से लैस होगा। यह हैंडसेट नोकिया 1 और 7 के बीच का एक बेहतर फोन हो सकता है।

बता दें कि हमने यह सूची पुरानी व नई लीक हुई जानकारियों के आधार पर बनाई है। एचएमडी ग्लोबल की ओर से आधिकारिक तौर पर इनमें से किसी भी फोन के लॉन्च होने की जानकारी नहीं दी गई है। नोकिया के अलावा सैमसंग, शाओमी, सोनी और असूस जैसी कंपनियों के स्मार्टफोन भी एमडब्ल्यूसी 2018 के दौरान लॉन्च हो सकते हैं।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.99 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845
फ्रंट कैमरा20-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता3320 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 9.0 Pie
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple Festive Offers: ऐप्पल ने लॉन्च किए रंगोली डिजाइन वाले AirPods 5, iPhone-Mac पर ₹15,000 तक की छूट
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹38,999 एमआरपी वाली Galaxy Watch 8 ₹16,499 में! सबसे बड़ा डिस्काउंट
  3. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स्पेसिफिकेशन्स
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹15 हजार तक सस्ते मिल रहे Redmi स्मार्टफोन, 7900mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  5. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
  6. Jio Freedom Pack: ₹10 हजार में 15 महीने का ब्रॉडबैंड कनेक्शन, 100Mbps स्पीड के साथ Amazon Prime और JioHotstar भी
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  8. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  10. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »