• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • मोटोरोला का एक हैंडसेट बेंचमार्क साइट पर लिस्ट, स्पेसिफिकेशन हुए लीक

मोटोरोला का एक हैंडसेट बेंचमार्क साइट पर लिस्ट, स्पेसिफिकेशन हुए लीक

मोटोरोला का एक हैंडसेट बेंचमार्क साइट पर लिस्ट, स्पेसिफिकेशन हुए लीक
विज्ञापन
मोटोरोला ने हाल ही में अपनी नई ज़ेड सीरीज के तहत दो नए हैंडसेट मोटो ज़ेड और मोटो ज़ेड फोर्स लॉन्च किए थे। अब एक और मोटोरोला डिवाइस के बारे में जानकारी सामने आई है। दरअसल, XT1635-01 कोडनेम से एक मोटोरोला हैंडसेट को बेंचमार्क वेबसाइट गीकबेंच पर लिस्ट किया गया है। यह डिवाइस स्नैपड्रैगन 625 चिपसेट से लैस है। इस प्रोसेसर की क्लॉक स्पीड 2.02 गीगाहर्ट्ज़ है।
 

बेंचमार्क लिस्टिंग से कुछ और स्पेसिफिकेशन का खुलासा हुआ है। इनमें 3 जीबी रैम और एंड्रॉयड 6.0.1 मार्शमैलो शामिल हैं। माना जा रहा है कि यह मोटो ज़ेड प्ले हैंडसेट है।

पुरानी रिपोर्ट के मुताबिक, मोटो ज़ेड प्ले में 5.5 इंच का 1080 पिक्सल टचस्क्रीन, 16 मेगापिक्सल रियर और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा और 3600 एमएएच की बैटरी है। जानकारी मिली है कि यह 5.9 मिलीमीटर पतला होगा।

ज्ञात हो कि मोटो ज़ेड स्मार्टफोन और उसके साथ लॉन्च किए मोटो मॉड्स भारतीय मार्केट में अक्टूबर महीने तक उतारे जाएंगे
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Motorola, Moto Z, Moto Z play
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Z11i लॉन्च हुआ 6500mAh बैटरी, 120Hz HD प्लस डिस्प्ले के साथ, जानें कीमत
  2. EPFO New Rules 2026: UPI से निकलेंगे PF के पैसे, WhatsApp पर मिलेंगी सर्विस, जानें और क्या-क्या बदला
  3. Jio, Airtel यूजर्स के लिए बुरी खबर! मोबाइल रीचार्ज के जल्द बढ़ सकते हैं दाम, जानें कितनी होगी बढ़ोत्तरी
  4. Redmi Note 17 सीरीज की लॉन्च टाइमलाइन कंफर्म, 200MP कैमरा, 10000mAh तक मिल सकती है बैटरी!
  5. Oppo Enco Air 5 ईयरबड्स भारत में लॉन्च हुए 54 घंटे बैटरी, ANC फीचर के साथ, जानें कीमत
  6. यूजरनेम फीचर को लेकर Telegram और Signal को भी सरकार ने दिया नोटिस 
  7. Apple कर सकती है iPhone 17 सीरीज की मैन्युफैक्चरिंग में कटौती
  8. भारत में महंगे हुए BYD के इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, प्राइस में 1 लाख रुपये तक की बढ़ोतरी
  9. अमेरिकी प्रेसिडेंट Donald Trump को क्रिप्टो से मिली 1 अरब डॉलर से ज्यादा की इनकम
  10. Moto G77 Power में मिलेगा 6.72 इंच फुल HD+ डिस्प्ले, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »