मोटो ज़ेड व मोटो मोड्स अक्टूबर तक भारत में हो जाएंगे लॉन्च

मोटो ज़ेड व मोटो मोड्स अक्टूबर तक भारत में हो जाएंगे लॉन्च
विज्ञापन
लेनोवो ने खुलासा किया है कि हाल ही में पेश किया गया मोटो ज़ेड स्मार्टफोन और उसके साथ लॉन्च किए मोटो मॉड्स भारतीय मार्केट में अक्टूबर महीने तक उतारे जाएंगे। चीन की इस कंपनी ने भारत में स्मार्टफोन बेचने के लिए ऑफलाइन रिटेल चैनल के विस्तार की योजना का भी खुलासा किया।

लेनोवो ग्रुप के सीनियर वाइस प्रेसिंडेट आयमार डी लेंक्विसिंग ने बुधवार को बताया,"मोटो ज़ेड और मोटो मॉड्स को भारत में सितंबर-अक्टूबर में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। हमें लगता है कि ये ऐसे प्रोडक्ट हैं जिनके लिए भारत में बाज़ार मौजूद है।" कंपनी ने पहले ही खुलासा किया है कि मॉड्यूल डेवलपमेंट किट को इस साल थर्ड पार्टी डेवलपर्स को भी बेचा जाएगा। इस सीनियर अधिकारी का मानना है कि भारत में मोटो ज़ेड और मोटो मॉड्स जैसे प्रोडक्ट के लिए मार्केट है।
 
moto z jbl soundboost white

भारत में लेनोवो द्वारा डेवलपर्स कम्युनिटी बनाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि बेंगलुरू में डेवलपर्स की एक टीम है। उन्होंने भविष्य की योजना का भी खुलासा किया है।

कंपनी ने मीडियाकर्मियों को मोटो मॉड्स से भी रूबरू कराया। लेनोवो ने जेबीएल साउंडबूस्ट, मोटो इंस्टा-शेयर प्रोजेक्टर और मोटो पावरपैक मॉड्स की झलक दी।

उन्होंने बताया कि लेनोवो भारत में कई डेवलपर प्रतिस्पर्धा के जरिए डेवलपर इकोसिस्टम बनाएगी।

भारतीय मार्केट के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि कंपनी ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर तो सफल रही है, लेकिन उसका मकसद ऑफलाइन रिटेल मार्केट में विस्तार करने का है। उन्होंने इशारे में कहा कि कंपनी जल्द ही और डिवाइस ऑफलाइन स्टोर के जरिए बेचेगी।

याद दिला दें कि लेनोवो ने हाल ही में मोटो ज़ेड और मोटो ज़ेड फोर्स स्मार्टफोन टेक वर्ल्ड 2016 में पेश किया था। चीन की इस कंपनी ने लेनोवो फैब 2 प्रो को भी पेश किया था। यह पहला टैंगो स्मार्टफोन है जिसे कंपनी गूगल के साथ साझेदारी में बनाया है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Lenovo, Lenovo Mobiles, Motorola, Motorola Mobiles, Android, Moto Mods
केतन प्रताप Ketan Pratap is the Editor at Gadgets 360. His primary role - debugging the tech hype, benchmarking the future, and compiling it all into precise news, features or ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »