Motorola Razr 50 Ultra जल्द होगा भारत में लॉन्च, Amazon के जरिए होगी बिक्री

मोटोरोला ने बताया है कि Razr 50 Ultra को 25 जून को चीन में लॉन्च किया जाएगा। इसके बाद यह भारत में लाया जा सकता है

Motorola Razr 50 Ultra जल्द होगा भारत में लॉन्च, Amazon के जरिए होगी बिक्री

इसकी डुअल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल के कैमरा हो सकते हैं

ख़ास बातें
  • ई-कॉमर्स साइट Amazon पर इस स्मार्टफोन के लिए माइक्रोसाइट लाइव हो गई है
  • Motorola Razr 50 Ultra को 25 जून को चीन में पेश किया जाएगा
  • इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8s Gen 3 हो सकता है
विज्ञापन
बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल Motorola के Razr 50 Ultra के चीन में लॉन्च की पुष्टि हो गई है। इस क्लैमशेल-स्टाइल फोल्डेबल स्मार्टफोन को भारत में भी जल्द पेश किया जाएगा। कंपनी ने इसके कुछ आर्टफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़े फीचर्स की भी जानकारी दी है। 

ई-कॉमर्स साइट Amazon पर इस स्मार्टफोन के लिए एक माइक्रोसाइट लाइव हो गई है। Motorola Razr 50 Ultra में एडैप्टिव स्टैबलाइजेशन, एक्शन शॉट, इंटेलिजेंट ऑटो फोकस ट्रैकिंग, फोटो एनहांसमेंट प्रो, सुपर जूम, कलर ऑप्टिमाइजेशन, स्टाइल सिंक और AI मैजिक कैनवस जैसे विभिन्न AI फीचर्स दिए जाएंगे। हालांकि, इस माइक्रोसाइट पर कंटेंट आगामी फोल्डेबल स्मार्टफोन से नहीं जुड़ा लेकिन यह इलेक्ट्रॉनिक्स कैटेगरी में 'Motorola Razr 50 Ultra' के तहत दिया गया है। समान टेक्स्ट सर्च बार के साथ दिए गए पेज के ऊपर भी दिखाया गया है। इससे यह संकेत मिल रहा है कि कंपनी का अगला Razr फोल्डेबल स्मार्टफोन देश में जल्द लॉन्च हो सकता है और इसकी बिक्री एमेजॉन के जरिए की जाएगी। 

मोटोरोला ने बताया है कि Razr 50 Ultra को 25 जून को चीन में लॉन्च किया जाएगा। इसके बाद यह भारत में लाया जा सकता है। हाल ही में टिप्सटर Steve Hemmerstoffer (@onleaks) ने Motorola Razr 50 Ultra के स्पेसिफिकेशंस और प्राइसिंग को लीक किया था। इसके 12 GB के RAM और 256 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस 999 यूरो (लगभग 83,000 रुपये) का हो सकता है। पिछले वर्ष पेश किए गए Razr 40 Ultra का भी समान प्राइस था। इस स्मार्टफोन को मिडनाइट ब्लू, हॉट पिंक और स्प्रिंग ग्रीन कलर्स में उपलब्ध कराया जा सकता है। इसमें 6.9 इंच (1,080 x 2,640 पिक्सल) OLED डिस्प्ले और 3.6 इंच का कवर डिस्प्ले हो सकता है। 

इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8s Gen 3 हो सकता है। इसमें 12 GB का RAM और 256 GB की स्टोरेज मिल सकती है। इसकी डुअल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल के कैमरा हो सकते हैं। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है। Motorola Razr 50 Ultra की 4,000 mAh की बैटरी USB Type-C चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ हो सकती है। इसमें सिक्योरिटी के लिए फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जा सकता है। 

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco M8x 5G के भारत में लॉन्च की तैयारी, Flipkart के जरिए होगी बिक्री
  2. Vivo ला रही नया बजट फोन? Vivo Y6k यहां हुआ स्पॉट
  3. itel ने लॉन्च कर दी नई वॉशिंग मशीन, सिर्फ 9,999 से शुरू कीमत, जानें फीचर्स
  4. Independence Day 2026: लाल किले पर झंडा फहराना या तिरंगे की ड्रेस, AI के जरिए सब होगा मुमकिन, जानें कैसे
  5. Latest OTT Release This Week: निब्बा-निब्बी, दि ट्रेटर्स सीजन 2, कॉकटेल 2, आखिरी सवाल जैसी मजेदार फिल्में देखें यहां
  6. Tecno Pova AI Buds Pro Launched: कॉल रिकॉर्डिंग, लाइव ट्रांसलेशन के साथ 40 घंटे तक चलेगी बैटरी, जानें कीमत
  7. Moto G Max Launched: 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ मोटो जी मैक्स पेश, जानें कीमत और फीचर्स
  8. PM Surya Ghar: घर पर सोलर पैनल लगवाने पर सरकार दे रही ₹78000 की सब्सिडी, ऐसे करें अप्लाई
  9. Chandra Grahan 2026: सूर्य ग्रहण के बाद अब रक्षाबंधन पर लगने जा रहा चंद्र ग्रहण! किन देशों में दिखेगा नजारा, जानें
  10. Solar Power Yacht: सूरज की रोशनी से बोट ने पूरी की 5500 किमी की समुद्री यात्रा, नहीं पड़ी डीजल की जरूरत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »