Motorola Razr 50 अगल महीने होगा भारत में लॉन्च, Amazon पर लाइव हुआ पेज

इस स्मार्टफोन को को 9 सितंबर को देश में लॉन्च किया जाएगा। इसे ई-कॉमर्स साइट Amazon के जरिए खरीदा जा सकेगा

विज्ञापन
Written by Sucharita Ganguly, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 29 अगस्त 2024 16:17 IST
ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन को जून में चीन में Razr 50 Ultra के साथ पेश किया गया था
  • Razr 50 को 9 सितंबर को देश में लॉन्च किया जाएगा
  • इसमें Motorola के आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) फीचर्स दिए जाएंगे

इस स्मार्टफोन के इनर डिस्प्ले पर सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा है

बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल Motorola का Razr 50 अगले महीने देश में लॉन्च किया जाएगा। इस फ्लिप स्टाइल फोल्डेबल स्मार्टफोन में 3.6 इंच की एक्सटर्नल स्क्रीन होगी। इस स्मार्टफोन को जून में चीन में Razr 50 Ultra के साथ पेश किया गया था। कंपनी ने इसके कुछ टीजर्स दिए हैं। 

Motorola ने बताया है कि Razr 50 को 9 सितंबर को देश में लॉन्च किया जाएगा। इसे ई-कॉमर्स साइट Amazon के जरिए खरीदा जा सकेगा। एमेजॉन पर इस स्मार्टफोन के लिए एक वेबपेज पब्लिश किया गया है। इसमें Razr 50 के डिजाइन और स्पेसिफिकेशंस का भी खुलासा किया गया है। इसमें 3.6 इंच कवर डिस्प्ले होगा। कंपनी का दावा है कि यह इस सेगमेंट में सबसे बड़ा एक्सटर्नल डिस्प्ले है। इसमें कंपनी के आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) फीचर्स दिए जाएंगे। इस स्मार्टफोन के 8 GB के RAM और 256 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का चीन में प्राइस CNY 3,699 (लगभग 47,000 रुपये) का है। 
Advertisement

Razr 50 में 6.9 इंच फुल HD+ (1,080x2,640 पिक्सल) pOLED इनर डिस्प्ले और 3.6 इंच का फुल HD+ (1,056x1,066 पिक्सल) pOLED कवर डिस्प्ले है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 7300X 12 GB तक के RAM और 512 GB तक की स्टोरेज के साथ है। Razr 50 की डुअल आउटर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड-एंगल कैमरा है। इसके इनर डिस्पले पर सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इसमें सिक्योरिटी के लिए साइड पर फिंगरप्रिंट सेंसर है। इसकी 4,200 mAh की बैटरी 30 W वायर्ड और 15 W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। 

अगले कुछ वर्षों में Motorola ने अपनी बिक्री तेजी से बढ़ाने की योजना बनाई है। इसका अगले तीन वर्षों में टॉप 3 स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल होने का टारगेट है। पिछले कुछ वर्षों में इसकी Razr सीरीज के स्मार्टफोन्स को कस्टमर्स  से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। हाल ही में कंपनी के प्रेसिडेंट, Sergio Buniac ने बताया कि वह चीन के मार्केट को छोड़कर स्मार्टफोन्स के इंटरनेशनल मार्केट में अगले तीन वर्षों में मोटोरोल को टॉप तीन में पहुंचाना चाहते हैं। कंपनी ने फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की अपनी Razr और Edge सीरीज के साथ प्रीमियम स्मार्टफोन्स के सेगमेंट में हिस्सेदारी बढ़ाने की तैयारी की है। इसके साथ ही यह Bose, Pantone और Corning जैसे ब्रांड्स के साथ टाई-अप कर अपने स्मार्टफोन्स में फीचर्स को बेहतर बनाने पर विचार कर रही है। 
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Excellent cover display
  • Long-lasting battery
  • Plenty of cover screen features
  • IPX8 rating
  • Bad
  • Mediocre processor
  • Software glitches
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.90 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 7300X

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4200 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1080x2640 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹7000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing का ये फोन
  3. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  4. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  5. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹7000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing का ये फोन
  2. अपने आप बदल रहा है iPhone 18 Pro का रंग? यूजर ने शेयर की फोटो, लोगों ने बताई वजह
  3. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
  4. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
  5. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  6. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  7. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  8. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  9. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  10. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.