Moto G45 5G अगले सप्ताह होगा भारत में लॉन्च, 6.5 इंच डिस्प्ले, डुअल रियर कैमरा यूनिट

फ्लिपकार्ट की माइक्रोसाइट में Moto G45 5G को 21 अगस्त को देश में लॉन्च करने की जानकारी दी गई है

विज्ञापन
Written by Sucharita Ganguly, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 16 अगस्त 2024 19:03 IST
ख़ास बातें
  • Moto G45 5G को 21 अगस्त को लॉन्च किया जाएगा
  • इसके डिस्प्ले में फ्रंट कैमरा के लिए होल-पंच स्लॉट दिया गया है
  • हाल ही में Motorola ने Edge 50 को पेश किया था

इस स्मार्टफोन में फ्लैप डिस्प्ले स्लिम बेजेल्स के साथ दिख रहा है

बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल Motorola का G45 5G जल्द देश में लॉन्च किया जाएगा। ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर एक माइक्रोसाइट में इसके प्रमुख स्पेसफिकेशंस की जानकारी दी गई है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 6s Gen 3 और डुअल रियर कैमरा यूनिट होगी। कंपनी ने इस वर्ष की शुरुआत में G34 5G को पेश किया था। 

फ्लिपकार्ट की माइक्रोसाइट में Moto G45 5G को 21 अगस्त को लॉन्च करने की जानकारी दी गई है। यह स्मार्टफोन वीगन लेदर फिनिश और तीन कलर्स - ब्लू, ग्रीन और मैजेंटा में होगा। इसके रियर कैमरा सिस्टम में दो अलग सर्कुलर कैमरा स्लॉट वर्टिकल तरीके से लगे हैं और इसके साथ एक LED फ्लैश यूनिट है। इसके दाएं कोने पर पावर और वॉल्यूम बटन हैं। इसके नीचे कोने में एक USB Type-C पोर्ट, स्पीकर ग्रिल और 3.5 mm ऑडियो जैक है। 

इस स्मार्टफोन में फ्लैप डिस्प्ले स्लिम बेजेल्स के साथ दिख रहा है। इसके डिस्प्ले में फ्रंट कैमरा के लिए होल-पंच स्लॉट दिया गया है। इसमें 6.5 इंच डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट और Corning Gorilla Glass 3 प्रोटेक्शन के साथ है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 6s Gen 3 दिया जाएगा।  इसमें 8 GB का RAM और 128 GB की स्टोरेज की पुष्टि हुई है। इसके अन्य RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स का लॉन्च पर पता चलेगा। 

हाल ही में Motorola ने Edge 50 को पेश किया था। इसमें 1.5K कर्व्‍ड डिस्‍प्‍ले दिया गया है। यह स्मार्टफोन 8 GB के RAM + 256 GB की स्टोरेज वेरिएंट में है। इसे तीन कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। यह प्रीमियम वीगन लेदर फ‍िनिश के साथ भी उपलब्ध है। इस स्मार्टफोन का प्राइस 27,999 रुपये का है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर इसमें क्‍वॉलकॉम का स्‍नैपड्रैगन 7 जेन 1 एक्सिलरेटेड एडिशन दिया गया है। Motorola edge 50 में 6.7 इंच का pOLED डिस्‍प्‍ले 1.5K रिजॉल्यूशन के साथ है। इसके डिस्प्ले में सिक्योरिटी के लिए कॉर्निंग गोरिल्‍ला ग्‍लास 5 प्रोटेक्‍शन है। हाल ही में मोटोरोला के हाल ही में मोटोरोला के G85 5G की देश में बिक्री शुरू हुई है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 6s Gen 3 है। इसका 6.67 इंच pOLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। इसे Olive Green, Cobalt Blue और Urban Gray कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 50MP Selfie Camera Phones: सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए ये हैं मार्केट में 8 शानदार ऑप्शन
  2. ₹17000 सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro Max, यहां से खरीदने पर फायदा
#ताज़ा ख़बरें
  1. AI से ड्राइवरों के अकाउंट किए बंद, अब ₹9,000 करोड़ का जुर्माना झेलेगा Uber!
  2. Xperia 10 VIII ने दी 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ दस्तक, जानें कितनी है कीमत
  3. Honor Play 20A हुआ 6000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें और क्या है खास
  4. ₹17000 सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro Max, यहां से खरीदने पर फायदा
  5. Vivo S2 vs Infinix Note 60 Pro vs Realme 16 5G: तीनों में से कौन सा है बेस्ट, जानें
  6. 50MP Selfie Camera Phones: सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए ये हैं मार्केट में 8 शानदार ऑप्शन
  7. हवाई जहाज में अचानक धू-धू कर जलने लगा लैपटॉप, 133 लोग थे सवार; सफर से पहले आप भी जान लें ये जरूरी नियम
  8. भारत में 25 साल से कम उम्र के युवा Crypto में कर रहे जमकर निवेश, रिपोर्ट में आया चौंकाने वाला डेटा
  9. Haier Mini LED M70 स्मार्ट टीवी लॉन्च, 43 से लेकर 85 इंच डिस्प्ले का है ऑप्शन, जानें कीमत
  10. रफ्तार के बादशाह Usain Bolt का भी रिकॉर्ड तोड़ गया ये रोबोट, चीन में चल रहे ‘Robot Olympics’ में दिखाया जलवा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.