Motorola Signature जल्द होगा भारत में लॉन्च, पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा 

कंपनी ने बताया है कि भारत में Motorola Signature को 7 जनवरी को लॉन्च किया जाएगा। यह स्मार्टफोन प्रीमियम सेगमेंट में हो सकता है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 29 दिसंबर 2025 23:49 IST
ख़ास बातें
  • भारत में Motorola Signature को 7 जनवरी को लॉन्च किया जाएगा
  • इस स्मार्टफोन में स्लिम बेजेल्स के साथ फ्लैट डिस्प्ले होगा
  • Motorola Signature में 16 GB तक RAM मिल सकता है

इस स्मार्टफोन को Carbon और Martini Olive कलर्स में उपलब्ध कराया जा सकता है

बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल Motorola का प्रीमियम स्मार्टफोन जल्द भारत में लॉन्च किया जाएगा। इस स्मार्टफोन के बारे में कंपनी ने जानकारी दी है। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart पर इस स्मार्टफोन के लिए माइक्रोसाइट पर इसके डिजाइन को दिखाया गया है। इसका रियर पैनल फैब्रिक की फिनिश वाला होगा। 

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में कंपनी ने बताया है कि भारत में Motorola Signature को 7 जनवरी को लॉन्च किया जाएगा। यह प्रीमियम सेगमेंट में हो सकता है। फ्लिपकार्ट पर इस स्मार्टफोन के लिए बनाई गई माइक्रोसाइट से इसके डिजाइन का खुलासा हुआ है। Motorola Signature का रियर पैनल फैब्रिक की फिनिश वाला होगा। इस स्मार्टफोन में स्लिम बेजेल्स के साथ फ्लैट डिस्प्ले होगा। इसके सेंटर में फ्रंट कैमरा के लिए होल-पंच स्लॉट है। इसकी बायीं साइड पर वॉल्यूम रॉकर और पावर बटन दिए गए हैं। इस स्मार्टफोन की दायीं साइड पर एक बटन दिया गया है। यह कैमरा कंट्रोल बटन हो सकता है या इस्तेमाल अन्य फंक्शंस के लिए शॉर्टकट की के तौर पर किया जा सकता है। Motorola Signature की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा हो सकता है। 

Advertisement

कंपनी की ओर से दी गई टीजर इमेज में इस स्मार्टफोन की रियर कैमरा यूनिट में पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा होने का संकेत मिला है। इससे पहले बेंचमार्किंग साइट Geekbench पर Motorola Signature को देखा गया था। इस स्मार्टफोन में Snapdragon 8 Gen 5 का इस्तेमाल किया जा सकता है। Motorola Signature में 16 GB तक RAM मिल सकता है। यह Android 16 आउट ऑफ द बॉक्स पर चल सकता है। इस स्मार्टफोन को Carbon और Martini Olive कलर्स में उपलब्ध कराया जा सकता है।  

Motorola Edge 70 Ultra को भी जल्द लॉन्च किया जा सकता है। यह Motorola Edge 50 Ultra की जगह ले सकता है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Qualcomm का Snapdragon 8 Gen 5 हो सकता है। Motorola Edge 50 Ultra में Snapdragon 8s Gen 3 दिया गया था। आगामी स्मार्टफोन में 6.7 इंच फ्लैट OLED डिस्प्ले 1.5K रिजॉल्यूशन और 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकता है। आगामी स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट हो सकती है। इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा शामिल हो सकता है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
  2. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  3. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च तारीख, इस महीने 50MP कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ होगी एंट्री
  4. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  6. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  7. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  8. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  9. Amazon Great Indian Festival Sale: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. Bank Strike 2026: 28 से 30 सितंबर तक बैंक हड़ताल, रविवार को खुलेंगी ब्रांच, जानें क्या रहेगा UPI और ATM का हाल?
  2. Ultraviolette की अमेरिकी मार्केट में बिजनेस शुरू करने की योजना, 8 करोड़ डॉलर की मिली फंडिंग
  3. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  4. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  5. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  6. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  7. अब UPI से गलत जगह नहीं होगा पेमेंट, आया MyUPI फीचर, BHIM ऐप पर स्कैम से भी बचाएगा
  8. Vivo X500 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, घट सकती है बैटरी कैपेसिटी
  9. ऑनलाइन खरीदने पर नहीं मिलेंगे फेक ऑफर्स, सरकार ने दिखाई सख्ती, अब मिलेगी असली डील
  10. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.