Motorola ने MWC में लॉन्च किया Razr Fold, 6,000mAh की बैटरी

डुअल SIM वाले इस फोल्डेबल स्मार्टफोन में 6.6 इंच (1,080 x 2,520 पिक्सल्स) LTPO pOLED कवर डिस्प्ले 165 Hz के रिफ्रेश रेट और 6,000 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 2 मार्च 2026 20:20 IST
ख़ास बातें
  • इस फोल्डेबल स्मार्टफोन में 6.6 इंच LTPO pOLED कर्व्ड डिस्प्ले है
  • इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Gen 5 दिया गया है
  • इसके साथ Motorola Edge 70 Fusion को भी पेश किया गया है

इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Gen 5 और Adreno A829 GPU दिया गया है

बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल Motorola ने मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (MWC) में नया फोल्डेबल स्मार्टफोन और Motorola Edge 70 Fusion को लॉन्च किया है। कंपनी के पहले बुक-स्टाइल फोल्डेबल स्मार्टफोन Motorola Razr Fold में Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट दिया गया है। इसके साथ Motorola Edge 70 Fusion को भी पेश किया गया है। 

Motorola Razr Fold का प्राइस

इस फोल्डेबल स्मार्टफोन का  Moto Pen Ultra के साथ बंडल्ड में प्राइस 1,999 यूरो (2,14,600 रुपये) का है। अगले कुछ महीनों में Motorola Razr Fold की यूरोप, नॉर्थ अमेरिका, लैटिन अमेरिका, मिडल ईस्ट और एशिया पैसेफिक में बिक्री शुरू की जाएगी। इस स्मार्टफोन को Pantone Lily White और Pantone Blackened Blue कलर्स में उपलब्ध कराया जाएगा। कंपनी ने Motorola Edge 70 Fusion के प्राइस की जानकारी नहीं दी है। 

Advertisement

Motorola Razr Fold के स्पेसिफिकेशंस, फीचर्स

डुअल SIM वाले इस फोल्डेबल स्मार्टफोन में 6.6 इंच (1,080 x 2,520 पिक्सल्स) LTPO pOLED कवर डिस्प्ले 165 Hz के रिफ्रेश रेट और 6,000 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इसके डिस्प्ले के लिए Corning Gorilla Glass Ceramic प्रोटेक्शन दिया गया है। Motorola Razr Fold में 8.1 इंच इनर डिस्प्ले LTPO pOLED डिस्प्ले 2K रिजॉल्यूशन, 120 Hz के रिफ्रेश रेट और 6,200 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Gen 5 और Adreno A829 GPU दिया गया है। 

इस स्मार्टफोन की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का Sony LYTIA प्राइमरी कैमरा, 3x ऑप्टिकल जूम के साथ 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा और 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा दिया गया है। इसके आउटर डिस्प्ले पर 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा और इनर डिस्प्ले पर 20 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। इस स्मार्टफोन की कैमरा यूनिट 30 fps पर 8K और 60 fps पर 4K तक वीडियो को रिकॉर्ड कर सकते हैं। इसमें कनेक्टिविटी के लिए 5G, Wi-Fi, NFC, GPS, BeiDou, NavIC और USB Type-C पोर्ट के विकल्प हैं। इस फोल्डेबल स्मार्टफोन में सेंसर्स के तौर पर एक्सेलरोमीटर, गायरोस्कोप, ई-कम्पास और बैरोमीटर दिए गए हैं। Motorola Razr Fold का फोल्ड होने पर साइज 160.05 x 73.6 x 10.04 mm और अनफोल्ड होने पर 144.47 x 160.05 x 4.7 mm का है। इस स्मार्टफोन का भार लगभग 243 ग्राम का है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  3. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  4. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  2. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  3. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
  4. Nothing के सीईओ ने कहा iPhone Duo है पैसे की बर्बादी, अगर खराब हुआ तो कितने में होगा ठीक?
  5. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  6. सबसे सस्ता iPhone 16? Amazon Sale में ₹750 का कूपन डिस्काउंट, बैंक ऑफर मिलाकर ₹4 हजार की बचत
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹7000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing का ये फोन
  9. अपने आप बदल रहा है iPhone 18 Pro का रंग? यूजर ने शेयर की फोटो, लोगों ने बताई वजह
  10. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.