इस फोल्डेबल स्मार्टफोन में Motorola Razr 60 की तुलना में कुछ अपग्रेड हो सकते हैं। Motorola Razr 60 में 6.9 इंच फुल HD+ (1,080 × 2,640 पिक्सल्स) pOLED LTPO इंटरनल फोल्डेबल डिस्प्ले दिया गया है। इस स्मार्टफोन में 6.3 इंच pOLED कवर स्क्रीन (1,056 × 1,066 पिक्सल्स) 90 Hz तक के रिफ्रेश रेट और 1,700 निट्स तक के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है।
Motorola ने आज भारत में अपना नया फोल्डेबल स्मार्टफोन Razr 60 लॉन्च कर दिया है। क्लैमशेल स्टाइल में आने वाला ये स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 7400X प्रोसेसर से लैस है और इसमें कंपनी के नए “moto ai” फीचर्स का सपोर्ट भी मिलता है। Motorola Razr 60 की कीमत भारत में 49,999 रुपये रखी गई है। यह फोन 8GB RAM और 256GB स्टोरेज के सिंगल वेरिएंट में आता है। कलर ऑप्शन की बात करें तो यूजर्स को Lightest Sky, Gibraltar Sea और Spring Bud (वीगन लेदर फिनिश) जैसे तीन ऑप्शन मिलेंगे। फोन की सेल 4 जून से Flipkart, Reliance Digital और Motorola India की वेबसाइट पर शुरू होगी।