Motorola Razr (2019) के लिए भारत में एंड्रॉयड 10 अपडेट रोलआउट

Motorola Razr (2019) को एंड्रॉयड 10 अपडेट मिलने के बाद क्विक व्यू डिस्प्ले से कई फंक्शन जुड़ गए हैं। ग्राहकों के फीडबैक को ध्यान में रखते हुए Motorola ने नोटिफिकेशन्स से इंटरेक्ट करने की सुविधा दे दी है।

Motorola Razr (2019) के लिए भारत में एंड्रॉयड 10 अपडेट रोलआउट
ख़ास बातें
  • 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर दिया गया है इस मोटोरोला फोन में
  • मोटोरोला रेज़र (2019) की बिक्री भारत में हुई शुरू
  • Motorola Razr स्टॉक एंड्रॉयड 9 पाई के साथ हुआ था लॉन्च
विज्ञापन
Motorola Razr (2019) एक फोल्डेबल एंड्रॉयड स्मार्टफोन है जिसे कुछ दिन पहले ही एंड्रॉयड 10 अपडेट मिलना शुरू हुआ था। अब Motorola India ने ऐलान किया है कि इस मोटोरोला रेज़र (2019) के लिए भारत में भी एंड्रॉयड 10 रोलआउट कर दिया गया है। यह ओवर द एयर सॉफ्टवेयर अपडेट के तौर पर आया है। मोटोरोला ने यह भी ऐलान किया कि मोटोरोला रेज़र (2019) को उपलब्ध होने पर Android 11 अपडेट भी दिया जाएगा।

मोटोरोला रेज़र (2019) को एंड्रॉयड 10 अपडेट मिलने के बाद क्विक व्यू डिस्प्ले से कई फंक्शन जुड़ गए हैं। ग्राहकों के फीडबैक को ध्यान में रखते हुए Motorola ने नोटिफिकेशन्स से इंटरेक्ट करने की सुविधा दे दी है। यूज़र्स अब स्मार्ट रिप्लाई, रिप्लाई विथ वॉयस वाया गूगल असिस्टेंट और इसके अलावा फुल कीवर्ड के साथ रिप्लाई करने की सुविधा पाएंगे। अब आप डायल पैड या कॉन्टेक्ट शॉर्टकट के ज़रिए फोन कॉल कर पाएंगे। कॉन्टेक्ट शॉर्टकट के ज़रिए वीडियो कॉल भी संभव होगा। अपडेटेड नोटिफिकेशन कार्ड डिज़ाइन के ज़रिए म्यूजिक कंट्रोल करना होगा। गूगल मैप्स के ज़रिए नैविगेट करना भी संभव होगा। अपडेट के बारे में अभी कुछ पहले ही मोटोरोला ने आधिकारिक ऐलान किया था। लेकिन प्रतीत होता है कि कंपनी यूज़र्स तक इसे पहुंचाने में लंबा इंतज़ार नहीं करना चाहती।
 

Motorola Razr (2019) price

मोटोरोला रेज़र (2019) की बिक्री 8 मई से शुरू हुई थी। फोन को फ्लिपकार्ट पर 1,24,999 रुपये में बेचा जाता है। हालांकि, ई-कॉमर्स वेबसाइटों को केवल ऑरेंज और ग्रीन जोन में गैर-आवश्यक सामान की डिलिवरी करने की अनुमति दी गई है, जिसका मतलब है कि यदि ग्राहक का पिनकोड रेड ज़ोन में आता है, तो उनके पास फोन डिलीवर नहीं होगा। इसके अलावा यह भी नोट करना ज़रूरी है कि डिलिवरी का समय भी सामान्य से अधिक हो सकता है।


Motorola Razr (2019) specifications, features

Motorola Razr (2019) के प्राइमरी डिस्प्ले की बात करें तो इसमें 6.2 इंच का फ्लेक्सिबल ओलेड एचडी+ (876x2142 पिक्सल) स्क्रीन है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 21:9 है। मोटोरोला (Motorola) का कहना है कि जब फोन को फोल्ड किया जाता है तो स्क्रीन के दोनों हिस्सों के बीच कोई गैप नहीं होता है। फोल्ड होने के बाद यूज़र को 2.7 इंच का सेकेंडरी (600x800 पिक्सल) क्विक व्यू डिस्प्ले मिलेगी। इस स्क्रीन का इस्तेमाल यूज़र सेल्फी लेने, नोटिफिकेशन देखने, कंट्रोल म्यूज़िक प्लेबैक आदि के लिए कर सकते हैं।

मोटोरोला ने फोन में अपर्चर एफ/1.7 वाला सिंगल 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर दिया है, जो फोल्ड होने पर सेल्फी कैमरा का भी काम करता है। इसके अलावा कंपनी ने कैमरा सॉफ्टवेयर में नाइट विज़न मोड को भी जोड़ा है ताकि फोन कम रोशनी में भी बेहतर तस्वीरें कैप्चर कर सके। लो-लाइट तस्वीर को बेहतर बनाने के लिए एआई एल्गोरिदम का इस्तेमाल किया गया है।

इसके अलावा मोटोरोला रेज़र के मुख्य डिस्प्ले के नॉच में 5 मेगापिक्सल का कैमरा भी दिया गया है। यदि आप फोन को फोल्ड नहीं करना चाहते तो इस कैमरा सेंसर का इस्तेमाल आप सेल्फी लेने के लिए भी कर सकेंगे। सॉफ्टवेयर की बात करें तो Motorola Razr स्टॉक एंड्रॉयड 9 पाई पर चलता है।

फोन के निचले हिस्से में फिंगरप्रिंट सेंसर और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट भी है। अन्य स्पेसिफिकेशन की बात करें तो फोन में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर के साथ 6 जीबी रैम है। फोन में जान फूंकने के लिए 2510 एमएएच की बैटरी दी गई है, बैटरी 15 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है।

कनेक्टिविटी की बात करें तो फोन में सिम-कार्ड स्लॉट नहीं है लेकिन यह ईसिम कार्ड सपोर्ट करता है। इसके अलावा मोटोरोला ने एनएफसी सपोर्ट, ब्लूटूथ वर्जन 5.0, वाई-फाई 802.11एसी, 4 जी एलटीई और जीपीएस को जोड़ा है। Motorola Razr की लंबाई-चौड़ाई 72x172x6.9 मिलीमीटर है (बिना फोल्ड किए) और फोल्ड होने के बाद 72x94x14 मिलीमीटर है। मोटोरोला रेज़र 2019 का वज़न 205 ग्राम है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. आ गया छोटा सा इनवर्टर Luminous PIXEL, कहीं भी ले जाओ, बिजली जाने के झंझट से देगा छुटकारा
  2. 200MP कैमरा और 7800mAh बैटरी वाली Vivo X500 Series की प्री-बुकिंग शुरू, 25 नवंबर को लॉन्च!
  3. Samsung Galaxy A38 में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  4. फ्री में देखें बॉलीवुड फिल्में और म्यूजिक, LG Channels में 170 से ज्यादा चैनल पर मिलेगा एंटरटेनमेंट!
  5. Vivo X500 FE में मिल सकती है 6,500mAh बैटरी, IMDA डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  6. Apple की iPhone 18 के लॉन्च की तैयारी, 6.3 इंच हो सकता है डिस्प्ले
  7. Delhi Air Pollution: Air Purifier खरीदने का प्लान? ऐसे चुनें अपने घर के लिए सही डिवाइस
  8. Oppo Find X10 Ultra में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  9. Karbonn Rebel, Rebel Pro की सेल शुरू, मिल रहा दिवाली सेल में डिस्काउंट भी, जानें कितनी होगी बचत
  10. Samsung Galaxy S25 FE पर ₹20 हजार तक की बचत, Big Billion Days Sale से भी कम हुई कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »