Motorola के Razr 60 Ultra में हो सकता है 7 इंच का मेन डिस्प्ले

इस स्मार्टफोन में 4,700 mAh की बैटरी 68 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 30 W वायरलेस चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ हो सकती है

Motorola के Razr 60 Ultra में हो सकता है 7 इंच का मेन डिस्प्ले

इस स्मार्टफोन में सिक्योरिटी के लिए फिंगरप्रिंट सेंसर हो सकता है

ख़ास बातें
  • यह पिछले वर्ष पेश किए गए Razr 50 Ultra की जगह लेगा
  • इस स्मार्टफोन में सिक्योरिटी के लिए फिंगरप्रिंट सेंसर हो सकता है
  • पिछले कुछ वर्षों में फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की बिक्री तेजी से बढ़ी है
विज्ञापन
बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल Motorola का फोल्डेबल स्मार्टफोन Razr 60 Ultra अगले सप्ताह लॉन्च किया जा सकता है। यह पिछले वर्ष पेश किए गए Razr 50 Ultra की जगह लेगा। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite दिया जा सकता है। इसमें 7 इंच का इंटरनल डिस्प्ले और 4 इंच का कवर डिस्प्ले हो सकता है। 

एक मीडिया रिपोर्ट में टिप्सटर Steve Hemmerstoffer (@OnLeaks) के हवाले से बताया गया है कि इस स्मार्टफोन में 7 इंच सुपर HD LTPO AMOLED डिस्प्ले 165 Hz के रिफ्रेश रेट, 4,500 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल और Dolby Vision सपोर्ट के साथ हो सकता है। इसमें 4 इंच LTPO pOLED AMOLED कवर डिस्प्ले 165 Hz के रिफ्रेश रेट और 3,000 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ दिया जा सकता है। मोटोरोला के Razr 50 Ultra में 6.9 इंच का मेन डिस्प्ले और 4 इंच की कवर स्क्रीन दी गई थी। 

Razr 60 Ultra में डुअल कैमरा हो सकता है। इसमें ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा मिल सकता है। इस फोल्डेबल स्मार्टफोन में इनर डिस्प्ले पर सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 50 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है। Razr 60 Ultra में कनेक्टिविटी के लिए 4G, 5G, Wi-Fi, Bluetooth, GPS और USB Type-C पोर्ट के विकल्प हो सकते हैं। इसमें एक्सेलरोमीटर, एंबिएंट लाइट सेंसर, गायरोस्कोप और प्रॉक्सिमिटी सेंसर दिए जा सकते हैं। 

इस स्मार्टफोन में सिक्योरिटी के लिए फिंगरप्रिंट सेंसर हो सकता है। इस स्मार्टफोन में 4,700 mAh की बैटरी 68 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 30 W वायरलेस चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ हो सकती है। भारत में Motorola ने अपने प्रोडक्ट्स के पोर्टफोलियो को बढ़ाने की योजना बनाई है। देश में स्मार्टफोन्स की बिक्री करने वाली यह कंपनी जल्द ही लैपटॉप भी लॉन्च करेगी। इससे Apple, HP और Dell जैसी इस मार्केट की प्रमुख कंपनियों के लिए कॉम्पिटिशन बढ़ जाएगा। ई-कॉमर्स साइट Flipkart के ऐप पर एक बैनर में मोटोरोला के लैपटॉप के जल्द लॉन्च का संकेत दिया गया है। हालांकि, कंपनी ने अपने लैपटॉप्स के मॉडल, प्राइस रेंज और लॉन्च की तिथि की पुष्टि नहीं की है। मोटोरोला की पेरेंट कंपनी Lenovo के पास लैपटॉप्स की बड़ी रेंज है। 


 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Good one-handed usability
  • Best in class cover display
  • Quality cameras
  • Fast wired charging
  • Good gaming performance
  • All-day battery life
  • कमियां
  • Gets hot when shooting video
डिस्प्ले6.90 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8s Gen 3
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज512 जीबी
बैटरी क्षमता4000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 14
रिज़ॉल्यूशन1080x2640 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Ultraviolette ने लॉन्च की X-47 Venom इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, जानें प्राइस, रेंज
  2. Oppo Enco X4 TWS ईयरबड्स हुए भारत में लॉन्च, जानें, प्राइस, फीचर्स
  3. Oppo Pad Mini हुआ भारत में लॉन्च, 8,000mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Oppo Find X10 भारत में लॉन्च हुआ 8000mAh बैटरी, 200MP के दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
  5. Oppo Find X10 Pro Max भारत में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 8000mAh बैटरी, जानें कीमत
  6. Motorola Razr सीरीज में नया फ्लिप फोल्डेबल फोन होगा लॉन्च, 5G, NFC जैसे फीचर्स!
  7. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  8. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  9. Oura Ring 5 लॉन्च, हेल्थ और मेडिकेशन दोनों की ट्रैकिंग, 7 दिनों तक चलेगी बैटरी
  10. OnePlus Turbo Pro के जल्द लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »