Motorola ने 2024 में अपना फ्लिप स्मार्टफोन Motorola Razr 50 Ultra लॉन्च किया था जो कि अब भारी डिस्काउंट के साथ मिल रहा है।
Photo Credit: Motorola
Motorola Razr 50 Ultra में 6.9 इंच की pOLED LTPO इंटरनल डिस्प्ले है।
Motorola ने 2024 में अपना फ्लिप स्मार्टफोन Motorola Razr 50 Ultra लॉन्च किया था जो कि अब भारी डिस्काउंट के साथ मिल रहा है। अगर आप Motorola Razr 50 Ultra को खरीदने का सोच रहे हैं तो इस वक्त जबरदस्त छूट मिल रही है। Razr 50 Ultra में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।यह फोन 4000mAh की बैटरी से लैस है जो कि लंबे समय तक चल सकती है। आइए Motorola Razr 50 Ultra पर मिलने वाले डिस्काउंट से लेकर ऑफर और कीमत आदि के बारे में विस्तार से जानते हैं।
Motorola Razr 50 Ultra का 12GB/512GB स्टोरेज वेरिएंट ई-कॉमर्स साइट पर 59,450 रुपये में लिस्ट किया गया है। जबकि जुलाई 2024 में 99,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। बैंक ऑफर की बात करें तो फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर 2,973 रुपये डिस्काउंट मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 56,477 रुपये हो जाएगी। यह फोन लॉन्च कीमत से करीबन 43,000 रुपये सस्ता मिल रहा है।
Motorola Razr 50 Ultra में 6.9 इंच की pOLED LTPO इंटरनल डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजॉल्यूशन 2640×1080 पिक्सल्स और रिफ्रेश रेट 1-165Hz और 3 हजार निट्स पीक ब्राइटनेस है। वहीं 4 इंच की एक्सटरनल डिस्प्ले दी गई है। इस फोन में क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 8एस जेन 3 प्रोसेसर दिया गया है। यह फोन एंड्रॉयड 14 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है।
कैमरा सेटअप की बात करें तो Razr 50 Ultra के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का 2एक्स टेलिफोटो कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इस फोन में 4,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 44 वॉट टर्बो फास्ट चार्जिंग और 15 वॉट वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट करती है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹59,909
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Apple के 20th एनिवर्सरी iPhone में मिल सकता है क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले
Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
Sennheiser Momentum 5 Wireless, Momentum True Wireless 5 लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, शोर नहीं करेगा परेशान