Motorola One Zoom की तस्वीरें लीक, चार रियर कैमरों की मिली झलक

Motorola One Zoom: मोटोरोला वन ज़ूम की वास्तविक तस्वीरें लीक हो गई हैं। जानें Lenovo के स्वामित्व वाली कंपनी Motorola के आगामी स्मार्टफोन के बारे में।

Motorola One Zoom की तस्वीरें लीक, चार रियर कैमरों की मिली झलक

Photo Credit: SlashLeaks

Motorola One Zoom की तस्वीरें लीक, चार रियर कैमरों की मिली झलक

ख़ास बातें
  • वास्तविक तस्वीरों से वाटरड्रॉप नॉच की मिली झलक
  • Motorola One Zoom में हो सकता है 48 मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर
  • मोटोरोला वन ज़ूम में हो सकता है इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर
विज्ञापन
Motorola One Zoom: मोटोरोला वन ज़ूम की वास्तविक तस्वीरें लीक हो गई हैं। फोन की लॉन्च तारीख के बारे में फिलहाल पर्दा नहीं उठाया गया है लेकिन मोटोरोला वन ज़ूम से संबंधित लीक सामने आ रहे हैं। लीक हुई तस्वीर में फोन के फ्रंट और बैक पैनल को दर्शाया गया है, पहले इस फोन को Motorola One Pro कहा जा रहा था। लेटेस्ट तस्वीर में डिस्प्ले ऑन नज़र आ रही है और यह टेस्ट यूनिट हो सकती है।

Slashleaks पर Motorola One Zoom की वास्तविक तस्वीरों को स्पॉट किया गया है। तस्वीर में फोन का बैक पैनल और फ्रंट पैनल के डिज़ाइन की झलक देखने को मिली है। फोन में वाटरड्रॉप-नॉच के अलावा किनारों में पतले बेजल हैं। फोन के पिछले हिस्से में चार रियर कैमरे हैं, कैमरा सेटअप की ठीक नीचे मोटोरोला लोगो नज़र आ रहा है।

फोन के बैक पैनल से यह बात कंफर्म होती है कि फोन में 48 मेगापिक्सल का सेंसर है। फोन के बैक पैनल पर मेट फिनिश है, कुछ समय पहले इशान अग्रवाल ने फोन के हाई-रिजॉल्यूशन रेंडर (ग्राफिक्स से बनी तस्वीर) को मायस्मार्टप्राइस के सहयोग के साथ शेयर किया था।

गौर करने वाली बात यह है कि फोन के बैक पैनल पर Android One लोगो नहीं है, मोटोरोला वन लोगो बैक पैनल पर नीचे की ओर स्थित है। मोटोरोला वन सीरीज़ के सभी फोन एंड्रॉयड वन प्रोग्राम का हिस्सा हैं, लेकिन ऐसा कहा जा रहा है कि कंपनी का आगामी फोन एंड्रॉयड वन प्रोग्राम का हिस्सा नहीं होगा।

मोटोरोला वन ज़ूम स्मार्टफोन के लीक हुए स्पेसिफिकेशन में 6.2 इंच का फुल-एचडी+ सुपर एमोलेड डिस्प्ले और इसका आस्पेक्ट रेशियो 21:9 हो सकता है। फोन में Redmi Note 7 Pro की तरह स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी रैम वेरिएंट और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को उतारा जा सकता है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो फोन में डुअल ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन के साथ 48 मेगापिक्सल का रियर सेंसर होगा, वाइड-एंगल सेंसर, 5x हाइब्रिड जूम के साथ टेलीफोटो लेंस और बेहतर पोर्ट्रेट फोटोग्राफी के लिए डेप्थ सेंसर दिया जा सकता है। यह 3.5 मिलीमीटर ऑडियो जैक, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, बड़ी बैटरी और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस हो सकता है।

उम्मीद है कि मोटोरोला ब्रांड के इस आगामी हैंडसेट को आईएफए 2019 के बाद लॉन्च किया जा सकता है और इसकी कीमत 429 यूरो (लगभग 34,000 रुपये) हो सकती है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »