Motorola One Fusion+ हुआ महंगा, जानें नई कीमत

Motorola One Fusion+ की कीमत 16,999 रुपये से बढ़ाकर 17,499 रुपये कर दी गई है। यानी कीमत में 500 रुपये की बढ़ोतरी हुई है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 7 जुलाई 2020 18:05 IST
ख़ास बातें
  • Motorola One Fusion+ है चार रियर कैमरों वाला स्मार्टफोन
  • 5,000 एमएएच की बैटरी दी गई है मोटोरोला वन फ्यूज़न+ में
  • Motorola One Fusion+ में है 64 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
Motorola One Fusion+ को अभी लॉन्च हुए महीने भर ही बीते हैं और कंपनी ने इसकी कीमत बढ़ा दी है। ग्राहक अब मोटोरोला वन फ्यूज़न+ को 17,499 रुपये में खरीद पाएंगे। फोन नई कीमत में ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर लिस्ट हो चुका है। वैसे, स्मार्टफोन आज की तारीख में उपलब्ध नहीं है। यानी फोन नई कीमत में 13 जुलाई को बिकेगा। मोटोरोला वन फ्यूज़न+ को बीते महीने भारत में पॉप-अप सेल्फी कैमरे के साथ लॉन्च किया गया था। स्मार्टफोन में चार रियर कैमरे दिए गए हैं और यह 5,000 एमएएच बैटरी से लैस है।
 

Motorola One Fusion+ price in India

मोटोरोला वन फ्यूज़न+ की कीमत 16,999 रुपये से बढ़ाकर 17,499 रुपये कर दी गई है। यानी कीमत में 500 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। फोन नई कीमत में फ्लिपकार्ट पर लिस्ट भी है। गौर करने वाली बात है कि फोन की नई कीमत का ऐलान मंगलवार को ही किया गया, जब Motorola India ने सेल की अगली तारीख का भी खुलासा किया।

Gadgets 360 ने इस संबंध में Motorola India को संपर्क किया है। नई जानकारी मिलते ही खबर को अपडेट किया जाएगा।


Motorola One Fusion+ specifications

डुअल-सिम (नैनो) मोटोरोला वन फ्यूज़न+ अन्य लेनोवो के स्वामित्व वाले मोटोरोला डिवाइसों की तरह ही स्टॉक एंड्रॉयड 10 पर चलता है। इसमें 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो और 395ppi पिक्सल डेनसिटी के साथ 6.5 इंच का फुल-एचडी+ (1,080x2,340 पिक्सल) नॉच-लेस डिस्प्ले दिया गया है। यह स्नैपड्रैगन 730 चिपसेट पर काम करता है, जिसे ऐड्रेनो 618 जीपीयू और 6 जीबी रैम के साथ जोड़ा गया है। इंटरनल स्टोरेज 128 जीबी है, जिसे हाइब्रिड माइक्रोएसडी कार्ड सॉल्यूशन के जरिए 1 टीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

Motorola One Fusion+ के पीछे शामिल क्वाड कैमरों में एफ/1.8 अपर्चर के साथ 64-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, एफ/2.2 अपर्चर के साथ 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा, एफ/2.4 अपर्चर के साथ 5 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और एफ/2.4 अपर्चर के साथ 2-मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर शामिल है। फ्रंट में पॉप-अप कैमरा मॉड्यूल में 16-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा शामिल है, जिसका अपर्चर एफ/2.2 है।
Advertisement

फोन में 5,000 एमएएच बैटरी है, जो 15W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। मोटोरोला वन फ्यूज़न+ के कनेक्टिविटी विकल्पों में ब्लूटूथ 5, वाई-फाई 802.11 एसी, जीपीएस, 3.5 एमएम ऑडियो जैक, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और डुअल 4जी वीओएलटीई शामिल हैं। मोटोरोला वन फ्यूज़न+ पर एक रियर फिंगरप्रिंट सेंसर है और यह एक समर्पित गूगल असिस्टेंट बटन के साथ आता है। डिवाइस का डाइमेंशन 162.9x76.9x9.6 मिलीमीटर और वज़न 210 ग्राम है।
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good battery life
  • Powerful processor
  • Decent cameras
  • Near-stock Android
  • Loud bottom-firing speaker
  • Bad
  • Big and bulky
  • Relatively slow charging
  • Average low-light video quality
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 730जी

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  2. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  3. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  4. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  5. Vivo V80 vs Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  2. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
  3. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  4. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  5. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  6. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
  7. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  8. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  9. Infinix लाया गजब का फोन, बिना सिम भी कर पाएंगे कॉल, बिना नेटवर्क करेगा काम
  10. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.