12GB रैम, 256GB स्टोरेज के साथ Motorola का नया फोन 10 मई को होगा पेश!

चीनी सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म वीबो (Weibo) पर कंपनी ने लॉन्‍च इवेंट आयोजित करने का ऐलान किया है।

12GB रैम, 256GB स्टोरेज के साथ Motorola का नया फोन 10 मई को होगा पेश!

Photo Credit: Twitter/Evan blass

फोन में 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.67 इंच का फुलएचडी+ OLED कर्व्ड डिस्प्ले हो सकता है।

ख़ास बातें
  • इवेंट में क्‍या लॉन्‍च किया जाएगा, इसकी जानकारी नहीं है
  • संभवत: कंपनी इसे एक सरप्राइज रखना चाहती है
  • मुमकिन है कि इवेंट में मोटो फ्रंटियर या मोटो जी82 लॉन्‍च हो सकता है
विज्ञापन
मोटोरोला (Motorola) ने ऐलान किया है कि वह 10 मई को चीन में एक लॉन्च इवेंट आयोजित करेगी। हालांकि लेनोवो के मालिकाना हक वाले इस स्मार्टफोन ब्रैंड ने किसी भी स्मार्टफोन के बारे में संकेत नहीं दिया है। इवेंट में क्‍या लॉन्‍च किया जाएगा, इसकी कोई जानकारी अभी शेयर नहीं की गई है। वैसे हाल में मोटोरोला के कुछ फोन्‍स को लेकर अफवाहें उड़ी हैं। कई रिपोर्ट्स में बताया गया है कि कंपनी जल्‍द अपना नया फोन लॉन्‍च कर सकती है। इनमें से एक हो सकता है Moto G82, जो कथित तौर पर सर्टिफ‍िकेशन साइट्स से होकर गुजर रहा है। इसके अलावा  एक फ्लैगशिप फोन की भी उम्‍मीद है, जिसका कोडनेम फ्रंटियर बताया जा रहा है।

चीनी सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म वीबो (Weibo) पर कंपनी ने लॉन्‍च इवेंट आयोजित करने का ऐलान किया है। हालांकि मोटोरोला ने यह नहीं बताया कि इवेंट से क्‍या उम्‍मीद की जानी चाहिए। माना जा रहा है कि कंपनी इस इवेंट में मोटोरोला फ्रंटियर हैंडसेट का खुलासा कर सकती है। हाल के लीक्‍स ने यह भी बताया है कि इस फोन में क्‍या कुछ खास हो सकता है। 
फोन में 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.67 इंच का फुलएचडी+ OLED कर्व्ड डिस्प्ले हो सकता है। यह क्वालकॉम के अपकमिंग स्नैपड्रैगन 8 जेन 1+ चिपसेट से पैक होकर आ सकता है। मोटोरोला फ्रंटियर में 12GB LPDDR5 रैम और 256GB तक UFS 3.1 स्टोरेज दिया जा सकता है। इसके ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आने की बात कही जा रही है। इसमें 200 मेगापिक्सल का ISOCELL HP1 इमेज सेंसर दिया जा सकता है। साथ में 60 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा होने की उम्मीद है। फोन में 4,500mAh की बैटरी, 125W की वायर्ड चार्जिंग और 50W की वायरलेस चार्जिंग दी जा सकती है।  

एक और मोटोरोला स्मार्टफोन, जिसके बारे में अफवाहें हैं, वह है Moto G82। इसे कथित तौर पर कई सर्टिफ‍िकेशन साइटों पर देखा गया है। इनसे निकले लीक्‍स बताते हैं कि Moto G82 में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.55 इंच का pOLED फुल-एचडी + डिस्प्ले हो सकता है। यह स्नैपड्रैगन 695 प्रोसेसर से लैस हो सकता है, जिसे 8GB तक रैम और 128GB इनबिल्ट स्टोरेज के साथ जोड़ा जा सकता है। इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा हो सकता है। फोन में 5,000mAh की बैटरी दी जा सकती है, जो 33 वॉट फास्‍ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। 
 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Crisp pOLED display
  • Loud stereo speakers
  • 30W fast charging
  • Clean UI
  • कमियां
  • Average video recording performance
डिस्प्ले6.60 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 695
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 12
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo Y600i हुआ लॉन्च; 8000mAh बैटरी और ड्रॉप प्रोटेक्शन के साथ आया फोन, कीमत ₹25 हजार से कम
  2. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
  4. Amazon GIF और Flipkart BBD Sale में ₹10 हजार से कम में मिल रहे हैं ये 4 फोन, ₹7,199 से शुरू हो रही कीमत
  5. ₹25 हजार सस्ता मिल रहा 45 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 6500mAh बैटरी
  6. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी
  7. MIVI One 5G vs Vivo T5e vs Realme C100x: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  8. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  9. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले 6 स्मार्टफोन्स पर Early Bird Deals, कीमत ₹7,199 से शुरू
  10. Honor X9e Pro लॉन्च हुआ 11,000mAh बैटरी, 108MP कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
  11. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  2. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  3. Oppo K14 Plus 5G की प्राइस रेंज लॉन्च से पहले आई सामने, भारत में अगले हफ्ते होगा गजब फीचर्स के साथ पेश
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
  5. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
  6. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  7. ₹68000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन, गजब ऑफर से हजारों की बचत
  8. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी
  9. MIVI One 5G vs Vivo T5e vs Realme C100x: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  10. ZENO 300 भारत में लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ जबरदस्त फीचर्स से लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »