Motorola G06 में मिल सकता है MediaTek Helio G81 Extreme चिपसेट

इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Helio G81 Extreme दिया जा सकता है। इसमें न्यूनतम 4 GB का RAM हो सकता है।

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 5 सितंबर 2025 18:56 IST
ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन में 6.88 इंच HD+ LCD स्क्रीन हो सकती है
  • इसके फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है
  • Motorola G06 में MediaTek Helio G81 Extreme चिपसेट हो सकता है

यह स्मार्टफोन Android 15 पर बेस्ड Hello UI पर चल सकता है

बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल Motorola का Motorola G06 जल्द लॉन्च किया जा सकता है। इस स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशंस के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। इस वर्ष की शुरुआत में देश में कंपनी ने Motorola G05 को पेश किया था। Motorola G06 में MediaTek Helio G81 Extreme चिपसेट दिया जा सकता है। 

XpertPick ने एक रिपोर्ट में बताया है कि इस स्मार्टफोन में 6.88 इंच HD+ (720 × 1,640 पिक्सल्स) LCD स्क्रीन 120 Hz के रिफ्रेश रेट और 260 ppi की पिक्सल डेंसिटी के साथ हो सकती है। इसकी स्क्रीन के लिए Gorilla Glass 3 प्रोटेक्शन मिल सकता है। इस स्मार्टफोन की डुअल रियर कैमरा यूनिट में ऑटोफोकस के लिए सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा हो सकता है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है। यह स्मार्टफोन Android 15 पर बेस्ड Hello UI पर चल सकता है। 

इस स्मार्टफोन को Geekbench, Demko और TÜV जैसी सर्टिफिकेशन साइट्स पर देखा गया है। इससे Moto G06 की बैटरी कैपेसिटी, चिपसेट और ऑपरटिंग सिस्टम जैसे प्रमुख स्पेसिफिकेशंस के बारे में संकेत मिला है। इसमें कनेक्टिविटी के लिए Wi-Fi, Bluetooth और LTE के विकल्प हो सकते हैं। इस स्मार्टफोन में 5,100 mAh की बैटरी 10 W चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ हो सकती है। IMEI के डेटाबेस से Moto G06 का कोडनेम Lagos होने का संकेत मिला है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Helio G81 Extreme दिया जा सकता है। इसमें न्यूनतम 4 GB का RAM हो सकता है। 

हाल ही में देश में कंपनी के Moto G96 5G को  Moto G96 को लॉन्च किया गया था। इस स्मार्टफोन की डुअल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए f/2.2 अपार्चर के साथ 32 मेगापिक्सल का कैमरा मिलता है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 7s Gen 2 दिया गया है। स्मार्टफोन को एश्ले ब्लू, ड्रेसडेन ब्लू, कैटेलिया ऑर्किड और ग्रीनर पेस्टर्स कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। इसमें 6.67 इंच का फुल HD+ 10 बिट 3D कर्व्ड pOLED डिस्प्ले (2,400 x 1,080 पिक्सल्स) 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ दिया गया है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iPhone Air 2 में दिखा खूबसूरत नया कलर, 48MP डुअल कैमरा से हो सकता है लैस
  2. Amazon Prime Day सेल में OnePlus 15R, OnePlus 13, OnePlus 13s जैसे फोन हुए 18 हजार तक सस्ते!
  3. Amazon Prime Day Sale: ₹28 हजार से भी सस्ते में खरीदें 55 इंच स्मार्ट टीवी, मिल रहा बंपर डिस्काउंट
  4. ₹25000 में OnePlus N6, Poco M8 5G या Nothing Phone 3a Lite 5G में कौन सा है बेहतर?
#ताज़ा ख़बरें
  1. फिल्मों की पायरेसी पर सरकार ने दिया Telegram को नोटिस
  2. iPhone Air 2 में दिखा खूबसूरत नया कलर, 48MP डुअल कैमरा से हो सकता है लैस
  3. Amazon Prime Day सेल में OnePlus 15R, OnePlus 13, OnePlus 13s जैसे फोन हुए 18 हजार तक सस्ते!
  4. भारत में लॉन्च हुई Revolt RVX इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, जानें प्राइस, रेंज
  5. चीन और अमेरिका आमने-सामने, Alibaba ने बैन कर दिया यूएस का Claude Code
  6. Vivo X300e आएगा 7100mAh बैटरी, 50MP Zeiss कैमरा के साथ! फीचर्स लीक
  7. Samsung ने दिखाए नए फोल्डेबल फोन के टीजर, मिलेगा काफी कुछ खास!
  8. Amazon Prime Day Sale: ₹20 हजार में आने वाले मोबाइल पर जबरदस्त डील, देखें ऑफर
  9. फेक वेबसाइट और ऐप्स को कैसे पहचानें, इन 5 बातों का रखें ध्यान
  10. iPhone 18 Pro, 18 Pro Max की बैटरी का हो गया खुलासा, मिलेगा बड़ा अपग्रेड!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.