Motorola Edge 70 Neo जल्द भारत में लॉन्च हो सकता है। Flipkart पर फोन का टीजर लाइव हो गया है। इसमें 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है।
Photo Credit: X/ Motorola India
Motorola Edge 70 Neo में 7000mAh बैटरी और 50MP कैमरा मिलने की उम्मीद
Motorola ने Flipkart पर नए स्मार्टफोन का टीजर जारी किया है। कंपनी ने फोन का नाम नहीं बताया है, लेकिन टीजर और पेज के URL से इसके Motorola Edge 70 Neo होने के संकेत मिल रहे हैं। फोन इसी महीने भारत में लॉन्च हो सकता है। URL में मौजूद ‘nov26' टेक्स्ट से 26 नवंबर संभावित लॉन्च डेट मानी जा रही है। हालांकि, Motorola ने अभी लॉन्च की तारीख की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। फोन के कैमरा फीचर्स और डिजाइन की कुछ झलक भी सामने आई है।
Motorola के Flipkart पेज पर नए फोन के लिए ‘Your feed is about to enter a new neo era' टैगलाइन दी गई है। इसमें ‘new' शब्द को काटकर उसकी जगह ‘neo' लिखा गया है। इससे संकेत मिलता है कि कंपनी Neo सीरीज का नया स्मार्टफोन पेश करने वाली है। टीजर में फोन का डार्क ग्रीन कलर और पीछे की तरफ स्क्वायर कैमरा मॉड्यूल दिखाई देता है। फ्रंट में सेंटर पंच-होल डिस्प्ले नजर आ रहा है। कैमरा रिंग पर 50MP LYTIA, OIS और Ultra HDR की मार्किंग भी दिखाई गई है।
फोन की स्पेसिफिकेशन्स अभी आधिकारिक तौर पर सामने नहीं आई हैं। हालांकि, Geekbench लिस्टिंग के मुताबिक इसमें Snapdragon 7s Gen 3 प्रोसेसर, 6GB RAM और Android 16 मिल सकता है। लीक के अनुसार, फोन में 6.78-इंच का 1.5K डिस्प्ले दिया जा सकता है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट और Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन के साथ आ सकता है। कैमरा सेटअप में 50MP Sony LYTIA 710 मेन सेंसर और 2MP मैक्रो कैमरा मिलने की उम्मीद है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 32MP फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है।
लीक्स के मुताबिक, Motorola Edge 70 Neo में 7,000mAh की बैटरी मिल सकती है, जो 45W चार्जिंग सपोर्ट करेगी। फोन को IP64 रेटिंग मिलने की भी चर्चा है। यह 6GB और 8GB RAM के साथ 128GB और 256GB स्टोरेज ऑप्शन में आ सकता है। इसके संभावित कलर ऑप्शन में Mountain View, Milky Blue, Sage और Gray Lilac शामिल हैं।
सॉफ्टवेयर की बात करें तो फोन में चार बड़े Android अपडेट और पांच साल के सिक्योरिटी अपडेट मिलने की उम्मीद जताई गई है। इसकी कीमत को लेकर अभी कोई जानकारी नहीं है। हालांकि, Snapdragon 7s Gen 3 चिपसेट और Neo सीरीज की पोजिशनिंग को देखते हुए इसकी कीमत 20,000 से 25,000 रुपये के बीच हो सकती है। ये सभी स्पेसिफिकेशन्स और कीमत फिलहाल लीक पर आधारित हैं।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹58,949
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
अमेरिकी पार्लियामेंट में पेश होंगे Nvidia के पूर्व CEO Jensen Huang, चाइनीज कनेक्शन पर होंगे सवाल
Oppo Find X11 Pro Max में क्वाड-कर्व्ड ग्लास के साथ हो सकता है फ्लैट डिस्प्ले