50MP कैमरा, 4800mAh बैटरी के साथ Motorola Edge 70 लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Motorola ने आज चुनिंदा ग्लोबल बाजारों में Motorola Edge 70 लॉन्च कर दिया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 5 नवंबर 2025 20:34 IST
ख़ास बातें
  • Motorola Edge 70 में 6.67 इंच की pOLED सुपर HD डिस्प्ले दी गई है।
  • Motorola Edge 70 की कीमत यूके में GBP 700 (लगभग 80,000 रुपये) है।
  • Motorola Edge 70 में स्नैपड्रैगन 7 जेनरेशन 4 चिपसेट दिया गया है।

Motorola Edge 70 में 50MP कैमरा है।

Photo Credit: Motorola

Motorola ने आज चुनिंदा ग्लोबल बाजारों में Motorola Edge 70 लॉन्च कर दिया है। यह एक स्लीक फोन है जो कि स्नैपड्रैगन 7 जेनरेशन 4 चिपसेट पर काम करता है। इस फोन में 6.67 इंच की pOLED डिस्प्ले दी गई है। इस फोन में 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। एज 70 में 4,800mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी दी गई है जो कि 68W वायर्ड चार्जिंग और 15W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट करती है। यहां हम आपको Motorola Edge 70 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Motorola Edge 70 Price

Motorola Edge 70 की कीमत यूके में GBP 700 (लगभग 80,000 रुपये) है। इस फोन की बिक्री यूरोप और मिडिल ईस्ट में जल्द ही EUR 799 (लगभग 81,000 रुपये) में शुरू होगी। यह फोन पैनटोन ब्रॉन्ज ग्रीन, पैनटोन लिली पैड और गैजेट ग्रे कलर ऑप्शन में आता है।

Advertisement

Motorola Edge 70 Specifications

Motorola Edge 70 में 6.67 इंच की pOLED सुपर HD डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1220x2712 पिक्सल और 120Hz रिफ्रेश रेट, 4,500 निट्स पीक ब्राइटनेस, पिक्सल डेनसिटी 446ppi और आस्पेक्ट रेशियो 20:09 है। यह स्मार्टफोन स्नैपड्रैगन 7 जेनरेशन 4 चिपसेट पर काम करता है। इसमें 12GB रैम और 512GB स्टोरेज दी गई है। ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए Edge 70 एंड्रॉइड 16 पर काम करता है। कंपनी जून 2031 तक सिक्योरिटी अपडेट प्रदान करेगी। 

कैमरा सेटअप की बात करें तो Edge 70 के रियर में f/1.8 अपर्चर और OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा और f/2.0 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5G, ब्लूटूथ, जीपीएस, ए-जीपीएस, GLONASS, LTEPP, गैलीलियो, एनएफसी, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और वाई-फाई 6E शामिल हैं। इस फोन में एक्सेलेरोमीटर, एम्बिएंट लाइट सेंसर, ई-कंपास, जायरोस्कोप, प्रॉक्सिमिटी और SAR सेंसर शामिल हैं।

Advertisement

इस फोन में सिक्योरिटी के लिए इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक फीचर दिया गया है। यह मोटोरोला की थिंकशील्ड सिक्योरिटी के साथ आता है। इसमें MIL-STD-810H ड्यूरेबिलिटी सर्टिफिकेशन के साथ एयरक्राफ्ट-ग्रेड एल्युमीनियम बिल्ड है। यह फोन दूल और पानी से बचाव के लिए IP68 + IP69 रेटिंग से लैस है। Edge 70 में 4,800mAh की बैटरी दी गई है जो कि 68W वायर्ड और 15W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट करती है। डाइमेंशन की बात करें तो इस फोन की लंबाई 159 मिमी, चौड़ाई 74 मिमी,मोटाई 5.99 मिमी और वजन 159 ग्राम है।

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Ultra-slim and lightweight
  • Excellent in-hand comfort
  • Vibrant 120Hz pOLED display
  • IP68 + IP69 durability
  • Bad
  • No case in box
  • Heats up under load
  • Cameras struggle in low light
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

Qualcomm Snapdragon 7 Gen 4

फ्रंट कैमरा

50-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

512 जीबी

बैटरी क्षमता

4800 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 16

रिज़ॉल्यूशन

1220x2712 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  2. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  3. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  4. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  5. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  6. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  7. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  8. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
  9. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
  10. शुभमन गिल ने टेस्ट किया दीपिंदर गोयल का Temple डिवाइस, कभी पीवी सिंधू ने भी पहना था, जानें क्या है?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.