मोटो ज़ेड2 प्ले में होगी 3000 एमएएच की बैटरी, लेनोवो ने दी जानकारी

पहले एक रिपोर्ट आई थी जिसमें इस हैंडसेट में 3000 एमएएच की बैटरी होने का दावा किया गया था जो कि मोटो ज़ेड प्ले की 3510 एमएएच की बैटरी की तुलना में छोटी है। अब मोटोरोला की मालिक कंपनी लेनोवो ने मोटो ज़ेड2 प्ले की बैटरी क्षमता की पुष्टि कर दी है।

मोटो ज़ेड2 प्ले में होगी 3000 एमएएच की बैटरी, लेनोवो ने दी जानकारी
ख़ास बातें
  • साफ है कि मोटोरोला मोटो ज़ेड प्ले का अपग्रेड वेरिएंट इस साल लॉन्च होगा
  • लेनोवो ने मोटो ज़ेड2 प्ले की बैटरी क्षमता की पुष्टि कर दी है
  • ट्विटर हैंडल से एक यूज़र को दिए जवाब में हुआ खुलासा
विज्ञापन
इतना तो साफ है कि मोटोरोला मोटो ज़ेड प्ले का अपग्रेड वेरिएंट इस साल लॉन्च होगा। इसे मोटो ज़ेड2 प्ले के नाम से जाना जाएगा। पहले एक रिपोर्ट आई थी जिसमें इस हैंडसेट में 3000 एमएएच की बैटरी होने का दावा किया गया था जो कि मोटो ज़ेड प्ले की 3510 एमएएच की बैटरी की तुलना में छोटी है। अब मोटोरोला की मालिक कंपनी लेनोवो ने मोटो ज़ेड2 प्ले की बैटरी क्षमता की पुष्टि कर दी है। लेनोवो ने जानकारी दी है कि मोटो ज़ेड2 प्ले में 3000 एमएएच की बैटरी होगी। दरअसल, कंपनी के ट्विटर हैंडल से एक यूज़र को दिए जवाब में मोटो ज़ेड2 प्ले की बैटरी क्षमता की पुष्टि हुई। पिछले साल लॉन्च हुए मोटो ज़ेड प्ले की मोटाई आम हैंडसेट की तुलना में ज़्यादा थी। इसकी वजह बैटरी बताई गई थी। ऐसा लगता है कि कंपनी ने ज़्यादा मोटाई की शिकायत को गंभीरता से लिया और इस हैंडसेट में छोटी बैटरी देने का फैसला किया है। वेंचरबीट की पुरानी रिपोर्ट के मुताबिक, मोटो ज़ेड स्मार्टफोन की मोटाई (5.19 मिलीमीटर) के करीब हो सकती है।

मोटो ज़ेड2 प्ले की लीक हुई जानकारी के मुताबिक, यह फोन एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा पर चलेगा। और इसमें पिछले फोन की तरह 5.5 इंच फुल एचडी  (1080x1920 पिक्सल) सुपर एमोलेड डिस्प्ले होगा। हालांकि, फोन के इंटरनल स्पेसिफिकेशन में अपग्रेड होने का खुलासा हुआ है। इस फोन में 2.2 गीगाहर्ट्ज़ क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 626 प्रोसेसर, 4 जीबी रैम और एड्रेनो 506 जीपीयू हो सकता है। मोटो ज़ेड2 प्ले में 64 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज हो सकती है।

कैमरे की बात करें तो, आने वाले मोटो ज़ेड2 प्ले में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा हो सकता है। लेकिन रिपोर्ट के मुताबिक, मोटोरोला इमेज क्वालिटी को बढ़ाने के लिए मुख्य कैमरे के रिज़ॉल्यूशन को कम कर सकती है। मोटो ज़ेड2 प्ले में अपर्चर एफ/1.7, डुअल ऑटोफोकस पिक्सल के साथ 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा हो सकता है। जबकि मोटो ज़ेड प्ले में अपर्चर एफ/2.0 के साथ 16 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया था। मोटो ज़ेड2 प्ले को लूनर ग्रे और फाइन गोल्ड कलर में उपलब्ध कराए जाने की उम्मीद है। जीएसएमअरिना की रिपोर्ट में कहा गया है कि इस फोन को 8 जून को लॉन्च किया जा सकता है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Motorola, Moto Z2 Play
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  2. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  3. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  4. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  5. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  6. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  7. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  8. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  9. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  10. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »