Moto Z2 Force की तस्वीरें लॉन्च से पहले लीक

मोटो ज़ेड2 फोर्स स्मार्टफोन को कंपनी द्वारा न्यूयॉर्क सिटी में मंगलवार को होने वाले एक इवेंट में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। लेकिन, इंटरनेट पर लॉन्च से पहले हैंडसेट की तस्वीरें लीक हो गईं हैं।

Moto Z2 Force की तस्वीरें लॉन्च से पहले लीक
ख़ास बातें
  • स्मार्टफोन को मंगलवार को लॉन्च किए जाने की उम्मीद है
  • कंपनी इसी इवेंट में मोटो एक्स4 भी लॉन्च कर सकती है
  • लीक तस्वीरों से हैंडसेट में डुअल रियर कैमरा सेटअप होने का पता चलता है
विज्ञापन
मोटो ज़ेड2 फोर्स स्मार्टफोन को कंपनी द्वारा न्यूयॉर्क सिटी में मंगलवार को होने वाले एक इवेंट में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। लेकिन, इंटरनेट पर लॉन्च से पहले Moto Z2 Force हैंडसेट की तस्वीरें लीक हो गईं हैं। गौर करने वाली बात है कि, नई लीक तस्वीरों में भी आने वाले Moto Z2 Force स्मार्टफोन का डिज़ाइन पहले लीक हो चुकीं तस्वीरों की तरह ही दिख रहा है।

लीक तस्वीरों को चीन की वेबसाइट बायदू पर साझा किया गया। इन तस्वीरों में कथित मोटो ज़ेड2 फोर्स के रियर पर एक गोल कैमरा पैनल के साथ डुअल कैमरा सेटअप देखा जा सकता है। दो कैमरा सेंसर के अलावा, रियर पर एलईडी फ्लैस सपोर्ट और पोगो पिन भी हैं जिससे स्मार्टफोन में मोटो मॉड्स के लिए सपोर्ट मिलता है। आगे की तरफ़, कैमरे के लिए एलईडी फ्लैश सपोर्ट देखा जा सकता है और डिस्प्ले के नीचे एक अंडाकार होम बटन है।

नई लीक तस्वीरें, पहले जाने-माने टिप्सटर इवान ब्लास द्वारा लीक की गईं तस्वीरों की तरह ही हैं। डिज़ाइन के अलावा, ब्लास ने खुलासा किया था कि मोटो ज़ेड2 फोर्स एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा पर चलता है और इसमें एंड्रॉयड ओ के लिए गारंटीड अपग्रेड मिलेगा। इसमें एक 5.5 इंच डिस्प्ले है जो क्वाडएचडी स्क्रीन रिज़ॉल्यूशन के साथ आता है। मोटो ज़ेड2 फोर्स में पिछले वेरिएंट की तरह ही एक 'शैटरशील्ड शैटरप्रूफ डिस्प्ले' दिया जा सकता है। स्मार्टफोन में स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर के साथ 6 जीबी रैम दिया जा सकता है। जबकि अमेरिका में 4 जीबी रैम दिए जाने की उम्मीद है।

कैमरे की बात करें तो, स्मार्टफोन में दो 12 मेगापिक्सल के रियर सेंसर और एक 5 मेगापिक्सल का फ्रंट सेंसर होने की उम्मीद है। स्टोरेज की बात करें तो मोटो ज़ेड2 फोर्स में 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज (एक्सपेंडेबल 128 जीबी तक) दी जा सकती है। हालांकि, चीन में इस फोन को 128 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज के साथ लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। मोटो ज़ेड2 फोर्स में एक 2730 एमएएच बैटरी होने का खुलासा हुआ है, जो कि पिछले मोटो ज़ेड फोर्स की 3500 एमएएच की बैटरी से 22 प्रतिशत कम क्षमतावान है।

कंपनी ने इसी महीने एक लॉन्च इवेंट के लिए इनवाइट भेजना शुरू किए थे और इस इवेंट में मोटो ज़ेड2 व मोटो एक्स4 स्मार्टफोन लॉन्च किए जाने की उम्मीद है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  2. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  3. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  4. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  5. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
  6. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
  7. शुभमन गिल ने टेस्ट किया दीपिंदर गोयल का Temple डिवाइस, कभी पीवी सिंधू ने भी पहना था, जानें क्या है?
  8. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
  9. Samsung ला सकता है ज्यादा सस्ता फोल्डेबल फोन, नए दो मॉडल की टेस्टिंग, बदल जाएगा बाजार
  10. Amazon दिवाली सेल में कमाल का ऑफर, ₹51000 सस्ता मिल रहा Samsung का 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोल्डेबल फोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »