मोटो ज़ेड प्ले के भारतीय यूज़र को एंड्रॉयड 7.0 नूगा का अपडेट मिलना शुरू

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 8 फरवरी 2017 16:19 IST
ख़ास बातें
  • भारत में मोटो ज़ेड प्ले के एंड्रॉयड 7.0 नूगा का अपडेट ज़ारी
  • यूज़र को मल्टीटास्किंग फ़ीचर व ज़्यादा सक्षम नोटिफिकेशन कंट्रोल मिलेगा
  • एंड्रॉयड 7.0 नूगा अपडेट के बारे में कंपनी की वेबसाइट पर जानकारी उपलब्ध
मोटो जी4 और मोटो जी4 प्लस के बाद मोटोरोला ने भारत में मोटो ज़ेड प्ले हैंडसेट के यूज़र के लिए एंड्रॉयड 7.0 नूगा का अपडेट जारी कर दिया है। अपडेट का वर्ज़न NPN25.137-15-2 है। इसके आने के बाद यूज़र को मल्टीटास्किंग फ़ीचर व ज़्यादा सक्षम नोटिफिकेशन कंट्रोल मिलेगा।

मोटो ज़ेड प्ले यूज़र को अपडेट का नोटिफिकेशन मिलना शुरू हो गया है। इस पर लिखा है, "new system software is available!" जिन यूज़र को यह मैसेज मिला है उन्हें Yes, I'm in चुनना चाहिए। अपडेट डाउनलोड होने के बाद इंस्टॉल नाउ पर क्लिक करें। जिन यूज़र को अपडेट का मैसेज नहीं मिला है वे सेटिंग्स > अबाउट फोन > सिस्टम अपडेट में जाकर इसकी उपलब्धता की जांच कर सकते हैं। अगर अपडेट उपलब्ध है तो ऊपर दिए गए निर्देशों का पालन करें।
Advertisement

जीएसएमअरिना के मुताबिक, ब्राज़ील में भी इस हैंडसेट के यूज़र को अपडेट मिल रहा है। अमेरिका और जर्मनी में भी अपडेट को जल्द ही रोलआउट किया जा सकता है।

मोटो ज़ेड प्ले के लिए एंड्रॉयड 7.0 नूगा अपडेट के बारे में कंपनी की वेबसाइट पर विस्तार से जानकारी दी गई है। यूज़र को नया मल्टीटास्किंग फ़ीचर, ज़्यादा सक्षम नोटिफिकेशन कंट्रोल और बेहतर डेटा सेवर फ़ीचर मिलेगा।
Advertisement

हमारा आपको सुझाव होगा कि आप वाई-फाई नेटवर्क से जुड़े रहने पर ही इस अपडेट को डाउनलोड करें। ध्यान रखें कि फोन की बैटरी 50 फीसदी से ज़्यादा चार्ज है।
Advertisement

अपडेट के बाद आपको नया मोटो एक्शन भी मिलेगा जिससे आप स्वाइप करके स्क्रीन को छोटा कर सकेंगे। इसकी मदद से अब यूज़र एक नए तरीके से स्क्रीन को लॉक कर सकेंगे। एक्टिव स्क्रीन के दौरान फिंगरप्रिंट सेंसर को छूएं और फोन लॉक हो जाएगा।

 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Sturdy construction
  • Crisp display
  • Good cameras
  • Long battery life
  • Compatible with Moto Mods
  • Bad
  • No Wi-Fi ac
  • Slightly unwieldy
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.50 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

3510 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 6.0.1

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Edge 70 Neo भारत में लॉन्च होगा Snapdragon चिप, 6GB रैम के साथ, IP68, IP69 रेटिंग!
  2. Redmi Note 17 Pro Max भारत में कल होगा लॉन्च, 10,000mAh बैटरी, IP68, IP69K रेटिंग!
  3. iQOO 16 में होगा दुनिया का पहला 2K 165Hz डिस्प्ले, गेमर्स को मिलेगा कमाल का एक्सपीरियंस!
  4. Xiaomi का ये छोटा सा सॉकेट पुराने पंखे-लैंप को बना देगा स्मार्ट, फोन से होगा कंट्रोल
  5. पुरानी कीमत से भी सस्ता मिल रहा है iPhone 17, लिमिटेड स्टॉक के साथ यहां मिलेगी डील
  6. 150 इंच स्क्रीन पर 4K सिनेमा और बिल्ट-इन 2.1 चैनल स्पीकर सिस्टम! लॉन्च हुआ OBE R3 Ultra Max Projector
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ganesh Chaturthi WhatsApp Stickers: ऐसे डाउनलोड करें और भेजें गणपति बप्पा के स्टिकर
  2. iQOO 16 में होगा दुनिया का पहला 2K 165Hz डिस्प्ले, गेमर्स को मिलेगा कमाल का एक्सपीरियंस!
  3. 150 इंच स्क्रीन पर 4K सिनेमा और बिल्ट-इन 2.1 चैनल स्पीकर सिस्टम! लॉन्च हुआ OBE R3 Ultra Max Projector
  4. Xiaomi का ये छोटा सा सॉकेट पुराने पंखे-लैंप को बना देगा स्मार्ट, फोन से होगा कंट्रोल
  5. Redmi Note 17 Pro Max भारत में कल होगा लॉन्च, 10,000mAh बैटरी, IP68, IP69K रेटिंग!
  6. Jio कर रही फूड डिलीवरी! JioMeals से मंगवा सकते हैं खाना, लेकिन सिर्फ ये खास यूजर्स, जानें डिटेल
  7. पुरानी कीमत से भी सस्ता मिल रहा है iPhone 17, लिमिटेड स्टॉक के साथ यहां मिलेगी डील
  8. इंटरनेशनल मार्केट में बढ़ी EVs की सेल्स, यूरोप में जोरदार डिमांड
  9. टेक्नोलॉजी में गुजरात की तेज रफ्तार, सेमीकंडक्टर और डेटा सेंटर का हब बनने की तैयारी
  10. 85km रेंज वाली नई इलेक्ट्रिक बाइक Trek Inbound+ लॉन्च, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.