Motorola ने हाल ही में नया स्मार्टफोन Moto X70 Air लॉन्च किया है, जिसकी टक्कर Vivo V60e और OnePlus Nord 5 से हो रही है।
Photo Credit: Motorola/Vivo/OnePlus
Moto X70 Air vs Vivo V60e vs OnePlus Nord 5
Motorola ने हाल ही में नया स्मार्टफोन Moto X70 Air लॉन्च किया है, जिसकी टक्कर Vivo V60e और OnePlus Nord 5 से हो रही है। Moto X70 Air में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7 जेन 4 (4nm) प्रोसेसर आता है। वही Vivo V60e मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7360 टर्बो प्रोसेसर से लैस है। जबकि OnePlus Nord 5 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8s जेन 3 प्रोसेसर है। यहां हम आपको Moto X70 Air, Vivo V60e और OnePlus Nord 5 के बीच तुलना करके विस्तार से बता रहे हैं।
कीमत और स्टोरेज
Moto X70 Air के 12GB/256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 2,399 युआन (लगभग 29,816 रुपये) और 12GB/512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 2,699 युआन (लगभग 33,536 रुपये) है। जबकि Vivo V60e के 8GB/128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 29,999 रुपये और 8GB/256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 31,999 रुपये है। वहीं OnePlus Nord 5 के 8GB/256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 31,999 रुपये और 12GB/256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 34,999 रुपये है।
डिस्प्ले ओर रेजोल्यूशन
Moto X70 Air में 6.7 इंच की 1.5K pOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2712x1220 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 4500 निट्स पीक ब्राइटनेस है। जबकि Vivo V60e में 6.77 इंच की क्वाड कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 2392x1080 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 1600 निट्स लोकल पीक ब्राइटनेस है। वहीं OnePlus Nord 5 में 6.83 इंच की फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले मिलती है, जिसका रेजोल्यूशन 2800x1272 पिक्सल, 144Hz रिफ्रेश रेट और 1800 निट्स पीक ब्राइटनेस है।
प्रोसेसर
Moto X70 Air क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7 जेन 4 (4nm) प्रोसेसर से लैस है। जबकि Vivo V60e में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7360 टर्बो प्रोसेसर आता है। वहीं OnePlus Nord 5 में ऑक्टा कोर स्नैपड्रैगन 8s जेन 3 प्रोसेसर मिलता है।
ऑपरेटिंग सिस्टम
Moto X70 Air एंड्रॉयड 16 ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ आता है। जबकि Vivo V60e एंड्रॉइड 15 पर बेस्ड FuntouchOS 15 पर चलता है। वहीं OnePlus Nord 5 एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड OxygenOS 15 पर काम करता है।
कैमरा सेटअप
Moto X70 Air के रियर में f/1.8 अपर्चर और OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 50 मेगापिक्सल 120º अल्ट्रा वाइड कैमरा मिलता है। जबकि Vivo V60e के रियर में f/1.88 अपर्चर, OIS सपोर्ट के साथ 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.2 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड एंगल कैमरा दिया गया है। वहीं OnePlus Nord 5 के रियर में f/1.8 अपर्चर और OIS सपोर्ट वाला 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.2 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा है।
फ्रंट कैमरा
Moto X70 Air में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। जबकि Vivo V60e में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.0 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। वहीं OnePlus Nord 5 में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.0 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।
कनेक्टिविटी ऑप्शंस
Moto X70 Air में 5G SA/NSA, ड्यूल 4G VoLTE, वाई-फाई 6E, ब्लूटूथ 5.4, जीपीएस और यूएसबी टाइप सी पोर्ट शामिल है। जबकि Vivo V60e में 5जी, ब्लूटूथ 5.4, वाई-फाई, जीपीएस, एनएफसी, IR ब्लास्टर और टाइप सी 3.0 पोर्ट है। वहीं OnePlus Nord 5 में 5जी, ड्यूल सिम, एनएफसी, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.4 और जीपीएस आता है।
बैटरी बैकअप
Moto X70 Air में 4800mAh की बैटरी मिलती है जो कि 68W टर्बोपावर फास्ट चार्जिंग और 15W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट करती है। जबकि Vivo V60e में 6,500mAh की बैटरी दी गई है जो कि 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। वहीं OnePlus Nord 5 में 6,800mAh की बैटरी आती है जो कि 80W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹44,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
CMF Buds Neo True Wireless Stereo (TWS) Earphones
Starts from ₹2,199
Amazfit Cheetah 2 Ultra
Starts from ₹54,999
JBL Tune 780NC Wireless Headphones
Starts from ₹7,999
Xiaomi Pad 9 Pro Max होने जा रहा 7 सितंबर को लॉन्च, 10,000mAh बैटरी, 120W चार्जिंग!
Vivo ला रही Vivo V80 सीरीज का नया फोन, होगी 90W फास्ट चार्जिंग!
Mivi One 5G भारत में लॉन्च होगा 24 सितंबर को, दो कैमरा के साथ ग्रीन कलर में दिखी पहली झलक!
Vivo V80 Lite 5G लॉन्च हुआ 50MP दो कैमरा के साथ, 10,000mAh बैटरी, IP69, IP69 रेटिंग!