6800mAh बैटरी और 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला धांसू वनप्लस स्मार्टफोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो OnePlus Nord 5 बेहतर विकल्प साबित हो सकता है।
Photo Credit: OnePlus
OnePlus Nord 5 में 6.83 इंच की AMOLED डिस्प्ले है।
अगर आपका बजट 30 हजार रुपये से कम है और आप 6800mAh बैटरी और 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला धांसू वनप्लस स्मार्टफोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो OnePlus Nord 5 बेहतर विकल्प साबित हो सकता है। रिटेल साइट विजय सेल्स पर जुलाई, 2025 में लॉन्च हुआ Nord 5 स्मार्टफोन भारी डिस्काउंट के साथ मिल रहा है, ग्राहक बैंक डिस्काउंट के जरिए बचत कर सकते हैं। आइए OnePlus Nord 5 पर मिलने वाली डील से लेकर फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से जानते हैं।
OnePlus Nord 5 का 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट विजय सेल्स पर 31,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। बैंक ऑफर की बात करें तो बैंक ऑफ बड़ौदा क्रेडिट कार्ड या डीबीएस बैंक क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर 10% इंस्टेंट डिस्काउंट (3000 रुपये तक) मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 28,999 रुपये हो जाएगी।
OnePlus Nord 5 में 6.83 इंच की फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2800x1272 पिक्सल, 144Hz रिफ्रेश रेट और 1800 निट्स पीक ब्राइटनेस है। डिस्प्ले गोरिल्ला ग्लास 7i प्रोटेक्शन से भी लैस है। ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए Nord 5 एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड OxygenOS 15 पर चलता है। इस स्मार्टफोन में ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8s जेन 3 प्रोसेसर दिया गया है। बैटरी बैकअप के लिए इस फोन में 6,800mAh की बैटरी दी गई है जो कि 80W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। यह फोन कई एआई फीचर्स जैसे कि प्लस माइंड, एआई वॉयसक्राइब, एआई कॉल एसिस्टेंट और एआई ट्रांसलेशन शामिल हैं।
कैमरा सेटअप के मामले में Nord 5 के रियर में f/1.8 अपर्चर और OIS सपोर्ट वाला 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.2 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा आता है। जबकि सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.0 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5जी, ड्यूल सिम, एनएफसी, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.4 और जीपीएस मिलता है। सिक्योरिटी के लिए यह फोन इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस है। डाइमेंशन की बात करें तो Nord 5 की लंबाई 163.4 मिमी, चौड़ाई 77 मिमी, मोटाई 8.1 मिमी और वजन 211 ग्राम है।
OnePlus Nord 5 का 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट विजय सेल्स पर 31,999 रुपये में लिस्ट किया गया है।
OnePlus Nord 5 में ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8s जेन 3 प्रोसेसर दिया गया है।
OnePlus Nord 5 में 6,800mAh की बैटरी दी गई है जो कि 80W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।
OnePlus Nord 5 में 6.83 इंच की फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले दी गई है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹62,479
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
आ गया Cyclon AI Phone, बोलने पर बना देगा नया ऐप, बिना छूए मैसेज और कॉल का जवाब देगा, एंड्रॉयड-iOS की होगी छुट्टी
10000mAh बैटरी वाला Poco X8 Power 5G मिल रहा ₹8500 सस्ता, Flipkart दिवाली सेल में लिमिटेड है मौका
HP ने लॉन्च किए OmniBook 5 14, ProBook 4 G2iS 14 लैपटॉप, लेटेस्ट फीचर्स से लैस, जानें कीमत
REDMAGIC 12 Pro हुआ 8400mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कैसे हैं फीचर्स