Moto X4 की कीमत लॉन्च से पहले लीक

मोटोरोला की एक्स सीरीज़ के बहुत-प्रतीक्षित चौथी जेनरेशन के स्मार्टफोन को इसी हफ्ते मोटो ज़ेड2 फोर्स के साथ लॉन्च किए जाने की उम्मीद थी। हालांकि, ऐसा नहीं हुआ और अब यूरोप के लिए मोटो एक्स4 की कीमत का खुलासा हुआ है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 28 जुलाई 2017 14:23 IST
ख़ास बातें
  • मोटो एक्स 4 की कीमत 350 यूरो के आसपास हो सकती है
  • अभी फोन के लॉन्च की तारीख़ के बारे में कोई जानकारी नहीं है
  • मोटो ने एक्स सीरीज़ का पिछला फोन 2015 में लॉन्च किया था
मोटोरोला की एक्स सीरीज़ के बहुत-प्रतीक्षित चौथी जेनरेशन के स्मार्टफोन को इसी हफ्ते मोटो ज़ेड2 फोर्स के साथ लॉन्च किए जाने की उम्मीद थी। हालांकि, ऐसा नहीं हुआ और अब यूरोप के लिए Moto X4 की कीमत का खुलासा हुआ है।

टिप्सटर रोलैंड क्वांड के मुताबिक, मोटो एक्स4 को यूरोपीय बाज़ार में 350 यूरो (करीब 26,500 रुपये) की कीमत पर लॉन्च किया जाएगा। क्वांड ने एक ट्वीट में दावा किया कि मोटो एक्स4 की यह कीमत पूर्वी यूरोप के बाज़ारों के लिए है। इसके अलावा, लीक हुई कीमत को 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट के लिए बताय गया है जिसका मतलब है कि इस फोन को एक स्टोरेज वेरिएंट में ही लॉन्च किया जाएगा। लीक हुईं कीमतें, मोटो एक्स सीरीज़ के पिछले लॉन्च हुए की कीमत के समान ही हैं। 2015 में मोटो एक्स स्टाइल को 399 डॉलर (करीब 27,000 रुपये) में लॉन्च किया गया था। Moto X4 से जल्द ही पर्दा उठाए जाने की उम्मीद है।
Advertisement

कथित मोटो एक्स4 के बारे में पहले भी कई बार लीक में जानकारी सामने आई है और इससे हैंडंसेट के कई स्पेसिफिकेशन का खुलासा भी हुआ है। पहले आईं ख़बरों के मुताबिक, यह फोन एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा पर चलेगा और इसमें 5 इंच फुल एचडी (1080x1920 pixels) डिस्प्ले होगा।

इसके अलावा, मोटो एक्स4 में एक स्नैपड्रैगन 630 प्रोसेसर दिया जाएगा। फोन के 3 जीबी रैम/16 जीबी स्टोरेज और 4 जीबी रैम/32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च होने की उम्मीद है। कैमरे की बात करें तो, स्मार्टफोन में आगे की तरफ़ एक 16 मेगापिक्सल का कैमरा हो सकता है। मोटो एक्स4 में 12 और 8 मेगापिक्सल के सेंसर के साथ डुअल रियर कैमरा दिया जा सकता है। इसके अलावाा मोटो एक्स4 में एनएफसी, डस्ट और वाटर रेसिस्टेंस के लिए आईपी68 रेटिंग और यूएसबी के जरिए क्विक चार्ज 3.0 तकनीक के साथ 3800 एमएएच की बैटरी होने की उम्मीद है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Gorgeous looks and solid build quality
  • IP68 water resistant
  • Vivid display
  • Useful Moto Key feature
  • Good performance
  • Bad
  • Unimpressive video quality
  • Slow HDR processing
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.20 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 630

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.1.1

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo भारत में ला रही लेटेस्ट V80 सीरीज! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  2. Lava का 2 डिस्प्ले वाला Virat Curve 5G 21 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी के साथ मिलेंगे AI फीचर्स
  3. Motorola Edge 60 Pro पर बड़ी डील! 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर ₹3,600 की बचत
#ताज़ा ख़बरें
  1. एक जगह मिलेंगे दुनिया भर के 1000+ Live TV चैनल, फ्री में ऐसे देखें मोबाइल और लैपटॉप पर
  2. Oppo Find X10 में होगा MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  3. Oppo K14 Lite कल होगा भारत में लॉन्च, 6.75 इंच डिस्प्ले 
  4. Realme 16 Pro Harry Potter Edition जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh की बैटरी
  5. Jio यूजर्स को 12 महीने के लिए फ्री मिलेगा Canva, नई साझेदारी से ग्राहकों को फायदा
  6. itel ने अपना म्यूजिक फर्स्ट फीचर फोन Muzik 450L किया लॉन्च, एंटरटेनमेंट के लिए गजब फीचर्स से लैस
  7. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 6 कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  8. iQOO 16 लॉन्च होने जा रहा 29 सितंबर को, डिजाइन, डिस्प्ले से लेकर कैमरा, बैटरी तक जानें सब
  9. बिना इजाजत AI ग्लासेज से कोई भी नहीं कर पाएगा आपको रिकॉर्ड, बस फोन में डाउनलोड कर लें ये ऐप
  10. EPFO के लिए अब दफ्तर या पोर्टल पर जाने का झंझट खत्म, WhatsApp पर मिलेगी जानकारी, ऐसे करें ज्वाइन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.