Moto X4 की तस्वीर लीक, डुअल रियर कैमरा और कर्व्ड स्क्रीन होने का खुलासा

लेनोवो के आने वाले Moto X4 स्मार्टफोन के बारे में हाल ही में महत्वपूर्ण जानकारी लीक हुई थी। अब लेनोवो मोटो एक्स4 की एक तस्वीर लीक हुई है। इससे पहले फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप होने की उम्मीद थी, लेकिन अब ताजा लीक तस्वीर में फोन में कर्व्ड स्क्रीन दिख रहा है।

Moto X4 की तस्वीर लीक, डुअल रियर कैमरा और कर्व्ड स्क्रीन होने का खुलासा
ख़ास बातें
  • नई लीक तस्वीर में फोन में कर्व्ड स्क्रीन दिख रहा है
  • रियर पर डुअल कैमरा सेटअप भी लीक तस्वीर में देखा जा सकता है
  • मोटो एक्स4 को 2017 की चौथी तिमाही में लॉन्च कियाजा सकता है
विज्ञापन
लेनोवो के आने वाले Moto X4 स्मार्टफोन के बारे में हाल ही में महत्वपूर्ण जानकारी लीक हुई थी। अब लेनोवो मोटो एक्स4 की एक तस्वीर लीक हुई है। इससे पहले फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप होने की उम्मीद थी, लेकिन अब ताजा लीक तस्वीर में फोन में कर्व्ड स्क्रीन दिख रहा है।

मोटो एक्स4 की नई तस्वीर को मशहूर टिप्सटर इवान ब्लास (@evleaks) ने साझा किया। इस तस्वीर में फोन के रियर पैनल पर दो सेंसर के साथ एक कैमरा पैनल और इसके नीचे एक एलईडी फ्लैश देखा जा सकता है। गौर करने वाली बात है कि नया डिज़ाइन, इस साल पहले लीक हुई स्मार्टफोन की प्रेज़ेंटेशन स्लाइड से अलग है।

वेंचरबीट के इवान ब्लास की इस हफ्ते पहले आ चुकी रिपोर्ट में पता चला था कि मोटो एक्स4 को इस साल की चौथी तिमाही में लॉन्च किया जाएगा। यह जानकारी कंपनी की योजना की जानकारी रखने वाले एक सूत्र के हवाले से दी गई थी। स्पेसिफिकेशन की बात करें तो, मोटो एक्स4 में एक एल्युमिनियम बॉडी और 5.2 इंच फुल एचडी डिस्प्ले हो सकता है।

स्मार्टफोन की सबसे अहम ख़ासियत है इसमें आने वाला 8 मेगापिक्सल और 12 मेगापिक्सल सेंसर से लैस डुअल कैमरा सेटअप। रिपोर्ट के मुताबिक, फोन में सेल्फी लेने के लिए 16 मेगापिक्सल सेंसर होगा। मोटो एक्स4 के वाटर और डस्ट रेसिस्टेंट के लिए आईपी68 सर्टिफिकेट के साथ आने की उम्मीद है। इसके अलावा फोन में आगे की तरफ़ फिंगरप्रिंट सेंसर होगा जिससे डिवाइस को अनलॉक करने के साथ-साथ दूसरे नेविगेशन कंट्रोल भी किए जा सकेंगे।

आने वाले मोटो एक्स4 के एंड्रॉयड 7.1 नूगा पर चलने की ख़बरें हैं। इस फोन में एक ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 630 प्रोसेसर होगा जो 2.2 गीगाहर्ट्ज़ पर चलेगा। फोन में 4 जीबी रैम दिया जाएगा। इस स्मार्टफोन में 32 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज और 3000 एमएएच बैटरी होने की उम्मीद है। गौर करने वाली बात है कि, मोटो एक्स4 पहला नॉन-गूगल स्मार्टफोन हो सकता हैर जो गूगल के प्रोजेक्ट फाई एमवीएनओ सर्विस को सपोर्ट करेगा। इसके जरिए यूज़र अलग-अलग कैरियर के बीच बेहद आसानी से स्विच कर पाएंगे।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD Slate Tab 5G में मिल सकता है 15.6 इंच डिस्प्ले, 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा
  2. 8,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाला Vivo Y32 लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ आया नया फोन
  3. IMC 2026: Jio ने पेश किए स्मार्ट ग्लासेस, UPI पेमेंट कर पाएंगे और AI देगा सवालों का जवाब
  4. Lenovo ने लॉन्च किया AI फीचर्स वाला ThinkBook 14x लैपटॉप, आपकी पसंद के मिलेंगे फीचर्स
  5. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  6. बिना इंटरनेट फोन में नहीं चलेगा Free TV? D2M चिप को लेकर सरकार ने लिया बड़ा फैसला
  7. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड़ी बचत!
  9. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  10. Amazon Great Indian Festival Sale में फ्लैगशिप धमाका! Samsung Galaxy S25 Ultra पर ₹45 हजार की बचत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »