Moto Z2 Force लॉन्च, दो रियर कैमरे वाले इस फोन में है शैटरप्रूफ डिस्प्ले

लेनोवो की स्वामित्व वाली मोटोरोला कंपनी ने मंगलवार अपने नए स्मार्टफोन मोटो ज़ेड2 फोर्स को लॉन्च किया। मोटो ज़ेड सीरीज के पुराने फोर्स स्मार्टफोन की तरह Moto Z2 Force में भी शैटरशील्ड डिस्प्ले है।

Moto Z2 Force लॉन्च, दो रियर कैमरे वाले इस फोन में है शैटरप्रूफ डिस्प्ले
ख़ास बातें
  • पुराने फोर्स स्मार्टफोन की तरह Moto Z2 Force में भी शैटरशील्ड डिस्प्ले है
  • इस स्मार्टफोन में डुअल रियर कैमरा है
  • अन्य खासियतों में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर व 6 जीबी तक रैम
विज्ञापन
लेनोवो की स्वामित्व वाली मोटोरोला कंपनी ने मंगलवार अपने नए स्मार्टफोन मोटो ज़ेड2 फोर्स को लॉन्च किया। मोटो ज़ेड सीरीज के पुराने फोर्स स्मार्टफोन की तरह Moto Z2 Force में भी शैटरशील्ड डिस्प्ले है। उम्मीद के मुताबिक, इस स्मार्टफोन में डुअल रियर कैमरा है और यह मोटो मॉड एक्सेसरी को सपोर्ट करता है। स्मार्टफोन की अन्य खासियतों में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर, 6 जीबी तक रैम और गीगाबिट एलटीई कनेक्टिविटी शामिल हैं। मोटो ज़ेड2 फोर्स के साथ कंपनी ने पहले ही लॉन्च किए गए मोटो 360 कैमरा मोटो मॉड की कीमत और उपलब्धता के बारे में भी जानकारी दी।

Moto Z2 Force को 7000 सीरीज़ एल्यूमीनियम से बनाया गया है। यह 6.1 मिलीमीटर मोटाई वाले यूनीबॉडी डिज़ाइन के साथ आता है। बेहद ही स्लिम प्रोफाइल के कारण इस हैंडसेट में 2730 एमएएच की छोटी बैटरी है। पानी से सुरक्षा के लिए नैनो कोटिंग का इस्तेमाल हुआ है। बैकपैनल पर पोगो पिन कनेक्टर हैं जो मोटो मॉड्स के लिए इस्तेमाल में आएंगे।

कंपनी ने इस बार गूगल के डेड्रीम वीआर प्लेटफॉर्म के लिए भी सपोर्ट मुहैया कराई है। Moto Z2 Force में होम बटन में फिंगरप्रिंट सेंसर है। इसमें वन बटन नेविगेशन फीचर है जिसकी झलक हमें पहली बार मोटो जी5 सीरीज में मिली थी। इस हैंडसेट के रैम और स्टोरेज पर आधारित दो वेरिएंट हैं- 4 जीबी रैम और 64 जीबी, व 6 जीबी और 128 जीबी।
 

Moto Z2 Force की कीमत

स्मार्टफोन की बिक्री अमेरिका में 10 अगस्त से शुरू होगी। इस मार्केट में मोटो ज़ेड2 फोर्स के अनलॉक्ड वर्ज़न की कीमत 799 डॉलर (करीब 51,500 रुपये) से शुरू होती है। इसे फाइन गोल्ड, लूनर ग्रे और सुपर ब्लैक कलर में उपलब्ध कराया गया है।
 
moto
 

Moto Z2 Force के स्पेसिफिकेशन

एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा पर चलने वाले Moto Z2 Force में 5.5 इंच का क्वाड एचडी (1440x2560 पिक्सल) शैटरशिल्ड पोलेड डिस्प्ले है। स्मार्टफोन में लेटेस्ट क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी या 6 जीबी रैम का विकल्प है।

मोटो ज़ेड2 फोर्स में पिछले हिस्से पर 12 मेगापिक्सल के दो रियर कैमरे हैं। इनमें से एक सेंसर कलर में लाइट कैपचर करता है और दूसरा मोनोक्रोम में। दोनों कैमरे में सोनी आईएमएक्स386 सेंसर और एफ/2.0 अपर्चर का इस्तेमाल हुआ है। सेटअप में पीडीएएफ, लेज़र ऑटोफोकस और सीसीटी डुअल एलईडी फ्लैश भी दिए गए हैं। फ्रंट पैनल पर यूज़र के लिए मोटो ज़ेड2 फोर्स में 5 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है। यह एफ/2.2 अपर्चर और एलईडी फ्लैश मॉड्यूल के साथ आएगा।

स्मार्टफोन की इनबिल्ट स्टोरेज 2 टीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड से बढ़ाई जा सकती है। कनेक्टिविटी फ़ीचर में 4जी एलटीई, डुअल-बैंड वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 4.2, एनएफसी, जीपीएस/ ए-जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी शामिल हैं। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, बैरोमीटर, जायरोस्कोप, मैगनेटोमीटर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर इसका हिस्सा हैं। 2730 एमएएच की बैटरी 15 वॉट के टर्बोपावर चार्जर के साथ आती है। ज़ेड2 फोर्स का डाइमेंशन 155.8x76x 6.1 मिलीमीटर है और वज़न 143 ग्राम।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Bundled TurboPower Mod
  • Excellent cameras
  • Very good performance
  • Good value for money
  • कमियां
  • Tends to get warm under load
  • Front glass picks up scratches easily
  • Lacks aesthetic appeal
डिस्प्ले5.50 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता2730 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 8.0
रिज़ॉल्यूशन1440x2560 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें 8,000mAh बैटरी वाला Poco फोन! 50MP AI कैमरा
  2. ₹28000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 5G, दिवाली सेल में लिमिटेड डील
  3. Temple की कीमत आई सामने, डिवाइस का प्री-ऑर्डर शुरू, जानें कैसे करें बुक
  4. Tata Motors का EV मार्केट में जोरदार परफॉर्मेंस, अक्टूबर में बेची 14,500 से ज्यादा यूनिट्स
  5. Redmi Pad 3 के जल्द लॉन्च की तैयारी, SIRIM से मिला सर्टिफिकेशन
  6. Moto g37 5G खरीदें ₹11 हजार तक सस्ता, 5200mAh बैटरी! Amazon सेल में धांसू डिस्काउंट
  7. Honor Magic 9 सीरीज के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  8. Vivo T6 Lite 5G लॉन्च हो सकता है 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ! फीचर्स लीक
  9. Pebble भारत में लाई 10 दिन बैटरी वाला फिटनेस बैंड, कीमत ₹5,799, जानें फीचर्स
  10. Vivo X500 Ultra में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »