Moto X4 को एंड्रॉयड 9.0 पाई स्टेबल अपडेट मिलने की खबर

Motorola के Moto X4 स्मार्टफोन को एंड्रॉयड 9.0 पाई अपडेट मिलने की खबर सामने आ रही है। आइए आपको विस्तार से इसके बारे में जानकारी देते हैं।

Moto X4 को एंड्रॉयड 9.0 पाई स्टेबल अपडेट मिलने की खबर
ख़ास बातें
  • 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है मोटो एक्स4 में
  • Moto X4 स्मार्टफोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है
  • स्नैपड्रैगन 630 चिपसेट से लैस है Moto X4
विज्ञापन
Lenovo के स्वामित्व वाली कंपनी Motorola के Moto X4 स्मार्टफोन को एंड्रॉयड 9.0 पाई अपडेट मिलने की खबर सामने आ रही है। बता दें कि कुछ समय पहले मोटोरोला ने Android Pie अपडेट के सोक टेस्ट को जारी किया था। एंड्रॉयड पाई अपडेट नवंबर सिक्योरिटी पैच के साथ आ रहा है। अपडेट इंस्टॉल होने के बाद जेस्चर आधारित नेविगेशन, ऐप एक्शन और स्लाइस, अडेप्टिव बैटरी, अडेप्टिव ब्राइटनेस जैसे कई नई फीचर्स जुड़ जाएंगे। Moto X4 को एंड्रॉयड नूगा के साथ लॉन्च किया गया था और फिर पिछले साल दिसंबर माह में स्मार्टफोन के लिए एंड्रॉयड ओरियो अपडेट को रोल आउट किया गया था।

XDA Developers की रिपोर्ट के मुताबिक, Moto X4 Android 9.0 Pie स्टेबल अपडेट ब्राजील यूजर के लिए जारी हुआ है। रिपोर्ट के साथ मौजूद स्क्रीनशॉट को देखने से पता चलता है कि नए अपडेट का सॉफ्टवेयर वर्जन PPW29.69-26 है जोकि नवंबर एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच के साथ आ रहा है। उम्मीद है कि ओवर-द-एयर (OTA) के जरिए अपडेट को जारी किया गया है। यदि आपको नोटिफिकेशन प्राप्त नहीं हुआ है तो Settings > Software updates में जाकर अपडेट की जांच कर सकते हैं। भारत में Motorola One Power स्मार्टफोन के लिए हाल ही में एंड्रॉयड पाई अपडेट को जारी किया गया है। बीटा टेस्टर को मिले सोक टेस्ट के कुछ समय बाद अपडेट को यूजर के लिए जारी किया गया था।
 

Moto X4 स्पेसिफिकेशन

Moto X4 में 5.2 इंच की आईपीएस एलसीडी (1080x1920 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन वाली स्क्रीन है। स्क्रीन की डेनसिटी 424 पीपीआई है। फोन में 2.2 गीगाहर्ट्ज़ स्नैपड्रैगन 630 चिपसेट दिया गया है। ग्राफ़िक्स के लिए एड्रेनो 508 जीपीयू है। स्टोरोज को 2 टीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है।

कैमरे की बात करें तो फोन के डुअल कैमरा सेटअप में अपर्चर एफ/2.0, डुअल ऑटोफोकस, पीडीएएफ के साथ 12 मेगापिक्सल सेंसर और अपर्चर एफ/2.2 और 120 डिग्री वाइड-एंगल लेंस के साथ 8 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है। कैमरे में लैंडमार्क, क्यूआर कोड, पैनोरमा, स्लो-मोशन वीडियो और बेस्ट शॉट जैसे फ़ीचर हैं। सेल्फी और वीडियो चैट करने के लिए अपर्चर एफ/2.0 व सेल्फ़ी फ्लैश के साथ 16 मेगापिक्सल का सेंसर है। फ्रंट सेंसर सेल्फी पैनोरमा, फेस फिल्टर, ब्यूटिफिकेशन मोड और प्रोफेशनल मोड से लैस है।

स्मार्टफोन को पावर देने के लिए 3000 एमएएच की बैटरी है। कंपनी का दावा है कि 15 वाट का टर्बोपावर चार्जर फोन को 15 मिनट में ही 6 घंटे की बैटरी लाइफ जितना चार्ज कर देगा। फोन का डाइमेंशन 148.35 x 73.4 x 7.99 मिलीमीटर और वज़न 163 ग्राम है। फोन सिंगल सिम सपोर्ट करता है।

कनेक्टिविटी की बात करें तो फोन में 4जी एलटीई, 3जी, 2जी, वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन/एसी, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस, ग्लोनास, एनएफसी, यूएसबी टाइप-सी, 3.5 एमएम हेडफोन जैक जैसे फ़ीचर हैं। इसके अलावा फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर, ग्रेविटी, प्रॉक्सिमिटी, एक्सीलेरोमीटर, एम्बियंट लाइट, मैग्नेटोमीटर, जायरोस्कोप और सेंसर हब जैसे सेंसर दिए गए हैं।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Gorgeous looks and solid build quality
  • IP68 water resistant
  • Vivid display
  • Useful Moto Key feature
  • Good performance
  • कमियां
  • Unimpressive video quality
  • Slow HDR processing
डिस्प्ले5.20 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 630
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता3000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.1.1
रिज़ॉल्यूशन1080x1920 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Moto X4, Motorola, Android Pie, Lenovo
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi 18 Pro सीरीज जल्द होगी लॉन्च, प्राइवेसी डिस्प्ले का मिलेगा फीचर
  2. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  3. Realme Buds T500 Pro का Harry Potter Edition हुआ लॉन्च, ANC सपोर्ट के साथ 56 घंटे की बैटरी! जानें कीमत
  4. boAt के ईयरबड्स CREST AI के साथ हुए एडवांस, डेली लाइफ में इन फीचर्स को इस्तेमाल कर पाएंगे यूजर्स
  5. OnePlus 16 लॉन्च होगा तीन रंगों में, 50MP तीन कैमरा के साथ 9,000mAh बैटरी!
  6. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
  7. Harry Potter के दीवानों के लिए भारत में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  8. Amazon Great Indian Festival 2026 Sale Date: इस दिन से शुरू हो रही है साल की सबसे बड़ी अमेजन सेल
  9. Jio दे रही Free Amazon Prime Lite सब्सक्रिप्शन, 1 साल तक इन यूजर्स को मिलेंगे कमाल के बेनिफिट्स, जानें डिटेल
  10. Spam Calls से परेशान लोगों की TRAI ने सुन ली! अब AI लगाएगा स्पैमर्स पर लगाम, बदले गए कई नियम
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »