Moto G Stylus 5G के नए वर्जन में हो सकता है बड़ा रियर कैमरा मॉड्यूल

इस स्मार्टफोन के दाएं कोने पर ऊपर कुछ उठा हुआ रेक्टैंगुलर कैमरा आइलैंड चार कटआउट के साथ है। इसमें तीन कैमरा और एक LED यूनिट मिल सकती है

विज्ञापन
Written by Sucharita Ganguly, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 26 सितंबर 2024 18:50 IST
ख़ास बातें
  • यह इस वर्ष मई में पेश किए गए Moto G Stylus की जगह लेगा
  • इसका डिजाइन पिछले वर्जन के समान होने की संभावना है
  • Motorola ने अगले कुछ वर्षों में अपनी बिक्री बढ़ाने की योजना बनाई है

इस स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप हो सकता है

बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल Motorola का Moto G Stylus 5G जल्द लॉन्च हो सकता है। यह इस वर्ष मई में पेश किए गए Moto G Stylus की जगह लेगा। इसमें बड़ा रियर कैमरा मॉड्यूल दिया जा सकता है। हालांकि, इसका डिजाइन पिछले वर्जन के समान होने की संभावना है। 

Android Headlines की एक रिपोर्ट में Moto G Stylus 5G का डिजाइन दिखाया गया है। इसमें बड़ा रियर कैमरा मॉड्यूल दिख रहा है। इसके पिछले वर्जन में डुअल रियर कैमरा यूनिट थी। Moto G Stylus 5G में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप हो सकता है। इस स्मार्टफोन के दाएं कोने पर ऊपर कुछ उठा हुआ रेक्टैंगुलर कैमरा आइलैंड चार कटआउट के साथ है। इसमें तीन कैमरा और एक LED यूनिट मिल सकती है। इसमें डिस्प्ले के सेंटर में सेल्फी कैमरा के लिए होल-पंच स्लॉट है। इसमें दाएं कोने पर वॉल्यूम रॉकर और पावर बटन दिए गए हैं। इसकी साइड्स पिछले वर्जन के समान फ्लैट है। 
Advertisement

इस स्मार्टफोन में स्टाइलस स्लॉट नीचे कोने पर है। Motorola ने अगले कुछ वर्षों में अपनी बिक्री तेजी से बढ़ाने की योजना बनाई है। इसका अगले तीन वर्षों में टॉप 3 स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल होने का टारगेट है। पिछले कुछ वर्षों में इसकी Razr सीरीज के स्मार्टफोन्स को कस्टमर्स  से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। 

कंपनी का टारगेट चीन के मार्केट को छोड़कर स्मार्टफोन्स के इंटरनेशनल मार्केट में अगले तीन वर्षों में टॉप तीन में पहुंचने का है। मोटोरोला ने फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की अपनी Razr और Edge सीरीज के साथ प्रीमियम स्मार्टफोन्स के सेगमेंट में हिस्सेदारी बढ़ाने की तैयारी की है। इसके साथ ही यह Bose, Pantone और Corning जैसे ब्रांड्स के साथ टाई-अप कर अपने स्मार्टफोन्स में फीचर्स को बेहतर बनाने पर विचार कर रही है। मोटोरोला के Razr 40 फोल्डेबल स्मार्टफोन की बिक्री पिछले वर्जन की तुलना में लगभग पांच गुना बढ़ी है। पिछले कुछ वर्षों में फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की लोकप्रियता बढ़ी है। इस सेगमेंट में दक्षिण कोरिया की Samsung की सबसे अधिक हिस्सेदारी है। इस महीने की शुरुआत में चाइनीज इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी Huawei के ट्रिपल फोल्ड स्मार्टफोन Mate XT को लॉन्च किया था। इसमें सेंट्रल लेयर फोल्ड होने की स्थिति में छिपी होती है। इसका आउटर डिस्प्ले फोल्ड और अनफोल्ड दोनों स्थितियों में दिखता है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  2. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  2. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  3. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  4. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  6. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  7. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  8. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  9. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  10. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.