• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • मोटो एम की बिक्री भारत में शुरू, एक्सचेंज में पा सकते हैं 15,000 रुपये तक की छूट

मोटो एम की बिक्री भारत में शुरू, एक्सचेंज में पा सकते हैं 15,000 रुपये तक की छूट

मोटो एम की बिक्री भारत में शुरू, एक्सचेंज में पा सकते हैं 15,000 रुपये तक की छूट
ख़ास बातें
  • मोटो एम के दो वेरिएंट पेश किए गए हैं जो रैम और स्टोरेज पर आधारित हैं
  • 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 15,999 रुपये है
  • 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट 17,999 रुपये में मिलेगा
विज्ञापन
लेनोवो के मोटो ब्रांड ने अपने मोटो एम स्मार्टफोन को मुंबई में आयोजित एक इवेंट में मंगलवार को लॉन्च किया था। इस फोन को गुरुवार से ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध करा दिया गया है। मोटो एम के दो वेरिएंट पेश किए गए हैं जो रैम और स्टोरेज पर आधारित हैं। 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 15,999 रुपये है। वहीं, 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट 17,999 रुपये में मिलेगा। इसके अलावा फ्लिपकार्ट ने ज़्यादा ग्राहकों को लुभाने के लिए स्मार्टफोन के साथ कई ऑफर भी दिए हैं।

फ्लिपकार्ट ने मोटो एम के साथ एक्सचेंज ऑफर पेश किया है। मोटो एम खरीदने के इच्छुक ग्राहक अपना पुराना फोन देकर मोटो एम की कीमत पर छूट पा सकते हैं। सर्वाधिक डिस्काउंट 15,000 रुपये का है। आपको मिलने वाली छूट फोन पर निर्भर करेगा। ई-कॉमर्स कंपनी एक्सचेंज डिस्काउंट पर 2,000 रुपये की अतिरिक्त छूट दे रही है।

(पढ़ें: मोटो एम की पहली झलक)

अगर आप एक्सिस बैंक बज़ क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करके मोटो एम फोन खरीदते हैंतो आपको अतिरिक्त 5 फीसदी की छूट मिलेगी। वहीं, सिटी क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर अतिरिक्त 1,000 रुपये का कैशबैक दिया जा रहा है। ग्राहकों के लिए ईएमआई का भी विकल्प है। सबसे कम राशि वाली ईएमआई 776 रुपये है। इसके अलावा कंपनी मोटोरोला पल्स 2 वायर्ड हेडसेट 499 रुपये में दे रही है।

बता दें कि मोटो एम में 5.5 इंच आईपीएस डिस्प्ले है जो 2.5डी कर्व्ड ग्लास के साथ आता है। स्क्रीन रिज़ॉल्यूशन (1080x1920 पिक्सल) है। यह फोन एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है।

 मेटल बॉडी के अलावा इस फोन की ख़ासियत है पीडीएएफ के साथ इसमें दिया गया 16 मेगापिक्सल रियर कैमरा है। फोन में सेल्फी व वीडियो चैटिंग के लिए एक 8 मेगापिक्सल का कैमरा है।

नए मोटो एम में 2.2 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर मीडियाटेक हीलियो पी15 प्रोसेसर दिया गया है। फोन में 4 जीबी एलपीडीडीआर3 रैम है। डुअल सिम सपोर्ट करता है। फोन में 32 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरि 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। यह फोन हाइब्रिड सिम स्लॉट के साथ आता है जिसका मतलब है कि इसमें एक साथ दो सिम कार्ड या फिर एक सिम कार्ड और एक माइक्रोएसडी कार्ड ही इस्तेमाल कर पाएंगे। इस फोन में 3050 एमएएच बैटरी है जो फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। लिस्टिंग में दावा किया गया है कि मोटो एम स्मार्टफोन एक डबल लेयर नैनो-कोटिंग के साथ आता है।

कनेक्टिविटी के लिए फोन में वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 4.1, जीपीएस/ए-जीपीएस, 4जी वीओएलटीई और यूएसबी टाइप-सी, एनएफसी जैसे फ़ीचर हैं। इसके अलावा एक्सीलेरोमीटर, एम्बियंट लाइट सेंसर, जायरोस्कोप, मैग्नेटोमीटर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर भी हैं। फोन का डाइमेंशन 151.35x75.35x7.85 मिलमीटर और वज़न 163 ग्राम है।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.50 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक हीलियो पी15
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा16-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता3050 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 6.0.1
रिज़ॉल्यूशन1080x1920 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  3. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  4. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  5. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  6. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  7. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  8. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  9. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  10. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »